पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में SSP शुभम अग्रवाल ने बताया कि बैसाखी के दिन बस्सी इलाके से श्रद्धालुओं का एक जत्था आनंदपुर साहिब दर्शन करने गया था. रात करीब 9 से 10 बजे के बीच लौटते वक्त बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे हादसा हो गया. बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसे में कई लोग घायल हो गए. इनमें से करीब 9 घायलों को तुरंत फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे के बाद बस को सड़क से हटाया गया ताकि ट्रैफिक प्रभावित न हो. पुलिस, प्रशासन, DSP और SHO समेत सभी टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गईं.
पंजाब में ये हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे बस्सी पठाना के मोरिंडा-चुन्नी रोड पर हिम्मतपुरा के पास हुआ. बस में सवार श्रद्धालु मेन माजरी के रहने वाले थे. वे बैसाखी पर आनंदपुर साहिब से माथा टेककर लौट रहे थे. DSP राज कुमार के मुताबिक इस हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई.
