8 सांसदों के सस्पेंशन और IND-US ट्रेड डील के खिलाफ संसद के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका भी शामिल

Budget Session: लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण से जुड़े अंश को लेकर मंगलवार को भी संसद में भारी हंगामा हुआ. सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति बन गई. आसन के समीप कागज उछालने के मामले में 8 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया. विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर इसका जारेदार विरोध प्रदर्शन किया.

Budget Session: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे कांग्रेस सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर लोकसभा से 8 सांसदों के सस्पेंशन और भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

कांग्रेस के 7 और एक सीपीएम सांसद हुए निलंबित

चेयर की ओर कागज फेंकने के आरोप में कांग्रेस के 7 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी CPI(M) के एक सांसद को सदन से निलंबित किया गया है. जिसमें हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पाडोले, एस वेंकटेशन और डीन कुरियाकोस शामिल हैं.

सस्पेंड होने के बाद कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने क्या कहा?

लोकसभा से सस्पेंड होने के बाद कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने कहा, विपक्ष के नेता ने साफ तौर पर बताया कि वह संसद के अंदर क्यों नहीं बोल पा रहे हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री ने अमेरिका के सामने जिस तरह से सरेंडर किया है, ट्रेड एग्रीमेंट कैसे साइन हुआ, और ट्रेड एग्रीमेंट में जो गड़बड़ियां हुई हैं. एपस्टीन एक ऐसा मामला है जिस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए, लेकिन इन सभी बातों पर चर्चा नहीं हुई है. हम सदन के अंदर और बाहर अपना विरोध जारी रखेंगे. हमारे आठ सांसद सस्पेंड हो गए हैं, लेकिन हम संसद के अंदर और बाहर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

सस्पेंड होने के बाद कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने क्या कहा?

लोकसभा से सस्पेंड होने के बाद कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा, 8 सांसद सस्पेंड किए गए हैं, 7 कांग्रेस सांसद और मदुरै से 1 CPM सांसद एस वेंकटेशन. हमारी गलती यह है कि हम सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे थे जिसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा था. कल, विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बार-बार परेशान किया गया, और उन्हें बोलने नहीं दिया गया, और उनसे ऑथेंटिकेशन देने के लिए कहा गया. आज, वह ऑथेंटिकेशन लेकर आए, और उन्होंने लेटर दिया और ऑथेंटिकेशन जमा किया. उसके बाद, उन्होंने विपक्ष के नेता का भाषण रोक दिया. राहुल गांधी ने चीन, अमेरिकी टैरिफ के बारे में बात की. उसके बाद, राहुल गांधी का माइक ले लिया गया, और हमने विरोध किया; इसलिए, हमें सस्पेंड कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Budget Session: लोकसभा में भारी हंगामा, चेयर की तरफ कागज फेंकने वाले 8 विपक्षी सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >