BSF : पाकिस्तानी रेंजर को बीएसएफ ने दबोचा, घुस गया था भारत में

BSF : बीएसएफ ने राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ लिया है. पाकिस्तानी रेंजर भारत में क्यों घुसा इसका कारण स्पष्ट नहीं है. उससे पूछताछ की जा रही है. यह घटना ऐसे समय पर हुई जब दो हफ्ते पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी.

BSF : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा है. यह घटनाक्रम जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच देखने को मिला. इससे पहले सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा पकड़ लिया गया. वह अभी भी पाकिस्तानी सेना के कब्जे में है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी रेंजर को बल की राजस्थान फ्रंटियर ने हिरासत में लिया है.

बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान रेंजर्स ने 23 अप्रैल को पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा था. भारतीय बल द्वारा कड़े विरोध के बावजूद उसने उसे सौंपने से इनकार कर दिया है. वह गलती से सीमा पार चला गया था. पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे. इनमें से ज्यादातर पर्यटक थे.

क्यों भारत में घुसा पाकिस्तानी रेंजर?

सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर है कि राजस्थान में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा है. उससे पूछताछ जारी है, लेकिन अभी तक उसकी भारतीय सीमा में घुसपैठ का कारण स्पष्ट नहीं.

यह भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack: CRPF की सख्त कार्रवाई, पाकिस्तानी लड़की से शादी और जानकारी छिपाने पर जवान बर्खास्त

बीएसएफ जवान के ठिकाने की कोई जानकारी

23 अप्रैल को 24वीं बटालियन के कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ ने अनजाने में फिरोजपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर ली, जिसके बाद उन्हें पाक रेंजर्स ने पकड़ लिया. बीएसएफ अधिकारियों ने इस संबंध में पाकिस्तान रेंजर्स को विरोध पत्र भेजा है, लेकिन अब तक जवान के ठिकाने या उसकी वापसी की तारीख को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है. जवान की सुरक्षित वापसी को लेकर प्रयास जारी हैं और हाई लेवल पर बातचीत की उम्मीद है. बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच अब तक 4-5 फ्लैग मीटिंग हो चुकी हैं, लेकिन जवान की वापसी पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. बीएसएफ ने रेंजर्स के सेक्टर कमांडर को विरोध पत्र सौंपा है.

पूर्णम कुमार शॉ की तस्वीर आई सामने

पिछले हफ्ते पाकिस्तान के सोशल मीडिया हैंडल पर कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ की तस्वीरें शेयरकी गई थीं. इसमें वे आंखों पर पट्टी बांधकर गाड़ी में बैठे दिखे. उनके पास राइफल, मैगजीन, बेल्ट और अन्य सामान जमीन पर रखा हुआ नजर आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >