बाबा रामदेव ने बढ़ाई बृजभूषण शरण सिंह की टेंशन, कहा- जेल में डाल देना चाहिए

योग गुरु बाबा रामदेव ने जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन किया है और कहा है कि कुश्ती संघ के मुखिया को तुरंत गिरफ्तार करके जेल में डाल देना चाहिए. वह रोज बहन, बेटियों के बारे में बकवास करता रहता है.

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की टेंशन योग गुरु बाबा रामदेव ने बढ़ा दी है. दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवान पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं जिसके समर्थन में कई राजनीतिक दल, संगठन और खिलाड़ी लगातार आगे आ रहे हैं. इन सबके बीच मामले पर बाबा रामदेव का बयान सामने आया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार योग गुरु ने भी यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण सिंह का नाम लिये बगैर उनको कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने पहलवानों के धरने का समर्थन करते हुए कहा कि कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर दुराचार व्यभिचार के आरोप लगाना बहुत ही शर्मनाक है.

तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए

राजस्थान के भीलवाड़ा में बाबा रामदेव ने कहा कि देश के पहलवानों का जंतर मंतर पर बैठना और कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर दुराचार व्यभिचार के आरोप लगाना बहुत ही शर्मनाक बात है. ऐसे व्‍यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और जेल में डाल देना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह रोज मुंह उठा-उठाकर बार-बार मां बहन बेटियों के बकवास कर रहा है यह बहुत ही निंदनीय है ये कुकृत्‍य है और पाप की तरह है.

Also Read: पहलवानों के आंदोलन में मोदी-योगी के खिलाफ लगाये जा रहे हैं नारे, बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा आरोप
क्या है मामला

यहां चर्चा कर दें कि विनेश फोगाट और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग, साक्षी मलिक सहित देश के शीर्ष पहलवान 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं, जिसमें एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की गयी है.

बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा

इधर सात महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के आंदोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाये जा रहे हैं. कैसरगंज से भाजपा के सांसद सिंह ने कहा, यह आंदोलन दिल्ली से चलकर पंजाब और खालिस्तान की तरफ बढ़ रहा है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >