Breaking News Updates: मप्र के मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्रियों के साथ सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में करेंगे दर्शन

Breaking News Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:15 AM. 4 Mar 24 10:45 PM. 3 Mar

मप्र के मुख्यमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन करेंगे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन करेंगे. यादव ने लखनऊ से लौटने के बाद रविवार को कहा कि उनके अयोध्या रवाना होने से पहले कैबिनेट की एक बैठक होगी. उन्होंने कहा कि मार्च में उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाने का फैसला फरवरी में भक्तों की भीड़ से बचने के लिए लिया गया था. मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के साथ उनकी पत्नियां भी होंगी.

4:14 AM. 4 Mar 24 10:44 PM. 3 Mar

4:02 AM. 4 Mar 24 10:32 PM. 3 Mar

राम लला के दर्शन के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे अयोध्या

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से भगवान ‘राम लला’ के दर्शन के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग अयोध्या पहुंचे.

12:40 AM. 4 Mar 24 7:10 PM. 3 Mar

देश के इन जगहों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने देश के कई जगहों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताया है. आईएमडी ने बताया, पलवल (हरियाणा), सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर, खतौली, सकौती टांडा, दौराला, पिलखुआ, हापुड और आसपास के इलाकों में गरज के साथ ओलावृष्टि, वर्षा और हल्की से मध्यम बारिश होगी.

9:30 PM. 3 Mar 24 4:00 PM. 3 Mar

10 मार्च को किसानों का देशभर में ‘रेल रोको’ अभियान, बॉर्डर पर ताकत बढ़ाने की तैयारी

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारा दिल्ली कूच करने का कार्यक्रम जस का तस है, हम उससे पीछे नहीं हटे हैं. तय हुआ है कि हम बॉर्डर पर अपनी ताकत बढ़ाएंगे. 6 मार्च को किसान पूरे देश से ट्रेन, बस, हवाई मार्ग से (दिल्ली) आएंगे और हम देखेंगे कि सरकार उन्हें वहां बैठने की इजाजत देगी या नहीं. 10 मार्च को हम 12 बजे से दोपहर 4 बजे तक देशभर में ‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन करेंगे.

7:39 PM. 3 Mar 24 2:09 PM. 3 Mar

टिकट कटने के बाद हर्षवर्धन ने राजनीति से किया किनारा, बोले- ‘मेरा क्लीनिक कर रहा है इंतजार…’

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से पहली लिस्ट कल जारी कर दी गई. इस लिस्ट में कई नेताओं का टिकट कटा जिसमें एक नाम हर्षवर्धन का है. टिकट कटने के बाद हर्षवर्धन ने राजनीति से किनारा कर लिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मेरा क्लिनिक मेरा इंतजार कर रहा है.

Breaking News Update

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >