Breaking News : महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश में दो मंजिला इमारत गिरी, 6 लोगों को बचाया गया
Copied link
Breaking News : भारत समेत पूरी दुनिया में अब भी कोरोना का कहर जारी है. भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 31 लाख को पार कर गई. इधर डब्ल्यूएचओ ने अपील की है कि कोरोना वैक्सीन बनाने की योजना में दुनिया के देश साथ आएं. DRDO के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी को सेवा विस्तार दिया गया है. छत्तीसगढ़ में आज से विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होगा. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. जैश और ISI मिलकर भारत पर हमला कर सकता है. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…
11:28 PM. 25 Aug 205:58 PM. 25 Aug
महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश में दो मंजिला इमारत गिरी, 6 लोगों को बचाया गया
महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश से इमारत ढहने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के देवास में लाल गेट इलाके के पास दो मंजिला इमारत गिर गयी है. जिसमें 6 लोगों को बचा लिया गया है और अस्पताल भेजा गया है. बचाव अभियान जारी है.
10:49 PM. 25 Aug 205:19 PM. 25 Aug
हिमाचल प्रदेश में कोविड 19 मामलों की कुल संख्या 5102
बोले पीएम मोदी- वाराणसी के डोम राजा जगदीश के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाराणसी के डोम राजा जगदीश चौधरी जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है. वे काशी की संस्कृति में रचे-बसे थे और वहां की सनातन परंपरा के संवाहक रहे. उन्होंने जीवनपर्यंत सामाजिक समरसता के लिए काम किया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे.
7:38 PM. 25 Aug 202:08 PM. 25 Aug
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कोरोना पॉजिटिव
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बताया कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं. उन्हें बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
7:38 PM. 25 Aug 202:08 PM. 25 Aug
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से सर्वाधिक 66,550 लोग ठीक हुए
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से सर्वाधिक 66,550 लोग ठीक हुए. पिछले 25 दिनों में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मामलों की संख्या में 100 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त हुई है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.
7:38 PM. 25 Aug 202:08 PM. 25 Aug
प्रशांत भूषण के खिलाफ 2009 के अवमानना मामले की सुनवाई टली
जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने प्रशांत भूषण के खिलाफ 2009 के अवमानना मामले को 10 सितंबर को एक अन्य पीठ के समक्ष लिस्टेड कर दिया है. उन्होंने सीजेआई से अनुरोध किया कि मामला उचित बेंच को दिया जाए.
7:38 PM. 25 Aug 202:08 PM. 25 Aug
तेलंगाना में कोरोना वायरस के 2,579 नए मामले
तेलंगाना में कोरोना वायरस के 2,579 नए मामले सामने आए और 9 मौतें हुईं. तेलंगाना में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,08,670 है जिसमें 23,737 सक्रिय मामले, 84,163 ठीक हो चुके मामले और 770 मौतें शामिल हैं.
7:38 PM. 25 Aug 202:08 PM. 25 Aug
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी काल में भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब तो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया जगत के लोग भी यहां आए दिन हत्या व जुर्म के शिकार हो रहे हैं. आजमगढ़ मंडल में हुई पत्रकार की हत्या इसका ताजा उदाहरण है.
7:38 PM. 25 Aug 202:08 PM. 25 Aug
इमारत ढहने पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया
महाराष्ट्र के रायगढ़ में महाड में एक इमारत ढहने पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया और कहा, “मेरी संवेदना उन परिवारजनों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस घटना में खो दिया। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों.”
7:38 PM. 25 Aug 202:08 PM. 25 Aug
CA संदीप श्रीधर सांताक्रूज स्थित DRDO गेस्ट हाउस पहुंचे, CBI करेगी पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर सांताक्रूज में डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे. इस गेस्ट हाउस में सीबीआई की टीम ठहरी है.
7:38 PM. 25 Aug 202:08 PM. 25 Aug
भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 60,975 नए मामले, 848 मौत
भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 60,975 नए मामले सामने आए हैं और 848 मौतें हुई हैं.
7:38 PM. 25 Aug 202:08 PM. 25 Aug
24 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,68,27,520 सैंपल टेस्ट किए गए
कल (24 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,68,27,520 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9,25,383 सैंपल कल टेस्ट किए गए. यह जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने दी है.
7:38 PM. 25 Aug 202:08 PM. 25 Aug
राष्ट्रपति पर्वतारोही अनिता कूंडू को ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड’ से करेंगे सम्मानित
खेल दिवस पर राष्ट्रपति पर्वतारोही अनिता कूंडू को ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड’ से सम्मानित करेंगे. अनिता कूंडू ने बताया, मैं आम परिवार से हूं, मेरे घर में TV, लाइट नहीं था और किताब खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे. मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरे पिता ने मुझे बहुत सपोर्ट किया.
7:38 PM. 25 Aug 202:08 PM. 25 Aug
पुलवामा हमला के मामले में NIA आज चार्जशीट दाखिल करेगी
पुलवामा हमला के मामले में NIA आज चार्जशीट दाखिल करेगी. आपको बता दें कि ISI की मदद से यह साजिश रची गई थी.
7:38 PM. 25 Aug 202:08 PM. 25 Aug
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश के बाद रामबन जिले में भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है.
7:38 PM. 25 Aug 202:08 PM. 25 Aug
काजलपुरा इलाके में कल शाम एक इमारत ढह गई
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के काजलपुरा इलाके में कल शाम एक इमारत ढह गई. घटनास्थल पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रायगढ़ जिला कलेक्टर निधि चौधरी के अनुसार, अब तक दो की मौत हुई है और 18 की अभी भी फंसे होने की आशंका है.
1:24 PM. 25 Aug 207:54 AM. 25 Aug
आज से ऑक्सफोर्ड कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल
भारत में मंगलवार से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश-स्वीडिश कंपनी एस्ट्राजेनिका द्वारा विकसित कोरोना वायरस वैक्सीन कोविशील्ड के दूसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल शुरू किया जाएगा.
1:24 PM. 25 Aug 207:54 AM. 25 Aug
भारत पर हमले को लेकर जैश और ISI के बीच मीटिंग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों पहले ही रावलपिंडी में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के बीच एक गोपनीय बैठक हुई जिसमें भारत पर आतंकी हमले करने को लेकर योजना बनायी गयी. बैठक की जानकारी मिलने के बाद से भारतीय खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.
1:24 PM. 25 Aug 207:54 AM. 25 Aug
Unlock 4.0 में मेट्रो, मॉल खुल सकते हैं, क्या स्कूल भी खुलेंगे ?
कोरोनावायरस महामारी को लेकर जारी लॉकडाउन के बाद देश में अनलॉक की प्रकिया जारी है. इसी प्रक्रिया के तहत अनलॉक-4 के बारे में जल्द ही गृह मंत्रालय गाइडलाइंस जारी कर सकता है. सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है अनलॉक-4 में भी सरकार स्कूल, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला कर सकती है. कई परीक्षाओं के लिए मंजूरी मिलने के बाद से कयास लगाये जा रहे थे कि जल्द ही शिक्षण संस्थानों और स्कूल-कॉलेजों को भी खोला जा सकता है.
1:24 PM. 25 Aug 207:54 AM. 25 Aug
प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत में सोमवार को भी कोई सुधार नहीं हुआ है और वह गहरे कोमा में हैं. सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने यह जानकारी दी.
1:24 PM. 25 Aug 207:54 AM. 25 Aug
रेड्डी को मोदी सरकार ने 2 साल का सेवा विस्तार दिया
DRDO के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी को मोदी सरकार ने 2 साल का सेवा विस्तार दिया है.
1:24 PM. 25 Aug 207:54 AM. 25 Aug
ओडिशा में माओवादियों के हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़
सुरक्षाकर्मियों ने ओडिशा के मलकानगिरी जिले के एक जंगल में माओवादियों के हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है.
1:24 PM. 25 Aug 207:54 AM. 25 Aug
तथागत रॉय ने विजयवर्गीय से मुलाकात की
मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की तथा भाजपा में दोबारा शामिल होने की इच्छा जाहिर की.
1:24 PM. 25 Aug 207:54 AM. 25 Aug
शिवसेना ने राज्य सरकार के मंत्री चेतन चौहान की मौत की सीबीआई जांच की मांग की
उत्तर प्रदेश शिवसेना ने सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के मौत की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस संबंध में पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिला और उन्हें इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा.
1:24 PM. 25 Aug 207:54 AM. 25 Aug
गडकरी का उन्नत सार्वजनिक परिवहन मॉडल अपनाने का आह्वान
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश में सार्वजनिक परिवहन का आधुनिकीकरण करने का सोमवार को आह्वान किया. उन्होंने जैव ईंधन, सीएनजी और बिजली अपनाने पर जोर दिया.
1:24 PM. 25 Aug 207:54 AM. 25 Aug
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान
गुजरात में सोमवार को लगातार वर्षा एवं बाढ़ से नदियां उफान पर रहीं तथा नौ लोगों की जान चली गयी एवं 1900 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों, बंगाल और ओडिशा में वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है.
1:24 PM. 25 Aug 207:54 AM. 25 Aug
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News : भारत समेत पूरी दुनिया में अब भी कोरोना का कहर जारी है. भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 31 लाख को पार कर गई. इधर डब्ल्यूएचओ ने अपील की है कि कोरोना वैक्सीन बनाने की योजना में दुनिया के देश साथ आएं. DRDO के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी को सेवा विस्तार दिया गया है. छत्तीसगढ़ में आज से विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होगा. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. जैश और ISI मिलकर भारत पर हमला कर सकता है. देश और दुनिया की हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…