Breaking News : भारत सरकार ने PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप किया बैन
Copied link
Breaking News : सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार ने PUBG और 118 अन्य मोबाइल के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. मोदी सरकार ने पहले भी वीचैट, टिकटॉक समेत कई ऐप बैन कर दिए थे. सीमा पर तनाव के बाद सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए यह फैसला किया था. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…
11:12 PM. 2 Sept 2011:12 PM. 2 Sept
इन कारणों से सरकार ने 118 मोबाइल ऐप को किया है बैन
सरकार ने 118 मोबाइल ऐप्स को बैन किया है जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए प्रतिकूल हैं.
11:12 PM. 2 Sept 2011:12 PM. 2 Sept
भारत सरकार ने PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप किया बैन
सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार ने PUBG और 118 अन्य मोबाइल के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. मोदी सरकार ने पहले भी वीचैट, टिकटॉक समेत कई ऐप बैन कर दिए थे. सीमा पर तनाव के बाद सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए यह फैसला किया था.
9:28 PM. 2 Sept 209:28 PM. 2 Sept
अयोध्या विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में राम मंदिर का नक्शा सर्वसम्मति से पास
राम मंदिर के नक्शे पर आज अयोध्या विकास प्राधिकरण की बैठक हुई. अयोध्या के कमिश्नर ने बताया, “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने लेआउट और मंदिर का नक्शा प्रस्तुत किया, दोनों नक्शे पास कर दिए गए हैं. लेआउट करीब 2,74,000 वर्ग मीटर का है और मंदिर 12,879 वर्ग मीटर का.
7:50 PM. 2 Sept 207:50 PM. 2 Sept
सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती के पिता से लगातार दूसरे दिन पूछताछ
सीबीआई ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता को पूछताछ के लिये बुलाया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
7:50 PM. 2 Sept 207:50 PM. 2 Sept
पुडुचेरी में आज 397 नए कोरोना मामले सामने आए
पुडुचेरी में आज 397 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और 13 मौतें हुई हैं. कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 15,157 हो गई है जिसमें 4,936 एक्टिव केस, 9,968 रिकवरी केस और 253 मौतें शामिल हैं. केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है.
7:50 PM. 2 Sept 207:50 PM. 2 Sept
बहुमंजिला इमारत की तीसरी से सातवीं मंजिल के कुछ हिस्से ढह गए
मुंबई के डोंगरी इलाके में रतनादीप बार के पास एसटी बिल्डिंग चौक पर आज सुबह एक बहुमंजिला इमारत की तीसरी से सातवीं मंजिल के कुछ हिस्से ढह गए. मुंबई फायर ब्रिगेड ने 6 लोगों को सुरक्षित बचाया और अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
7:50 PM. 2 Sept 207:50 PM. 2 Sept
सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी DRDO गेस्ट हाउस पहुंचे
सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी DRDO गेस्ट हाउस पहुँचे.
7:50 PM. 2 Sept 207:50 PM. 2 Sept
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना वायरस पॉजिटिव
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं. वो होम आइसोलेशन में रहेंगे और इस दौरान अपना काम घर से करते रहेंगे.
7:50 PM. 2 Sept 207:50 PM. 2 Sept
सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी शहीद
जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया.
3:41 PM. 2 Sept 203:41 PM. 2 Sept
मास्को के लिए रवाना हुए रक्षामंत्री
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर मास्को के लिए रवाना हो गये हैं.
3:41 PM. 2 Sept 203:41 PM. 2 Sept
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 78,357 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 78,357 नए मामले सामने आए जबकि 1045 मौतें हुई हैं.
3:41 PM. 2 Sept 203:41 PM. 2 Sept
1 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 4,43,37,201 सैंपल टेस्ट किए गए
कल(1 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 4,43,37,201 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,12,367 सैंपल कल टेस्ट किए गए. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने यह जानकारी दी है.
3:41 PM. 2 Sept 203:41 PM. 2 Sept
आज फिर होगी बातचीत
पैंगोंग त्सो के दक्षिणी तट पर चल रहे मुद्दों पर चर्चा के लिए आज फिर सुबह 10 बजे चुशुल/मोलदो में भारत और चीन के बीच ब्रिगेड कमांडर स्तर की वार्ता होगी. भारतीय सेना के सूत्र ने यह खबर दी है.
3:41 PM. 2 Sept 203:41 PM. 2 Sept
एक और ड्रग्स पैडलर हिरासत में
सुशांत केस में एनसीबी की टीम ने एक और ड्रग्स पैडलर को मुंबई के अंधेरी इलाके से देर रात हिरासत में लिया है.
1:25 PM. 2 Sept 201:25 PM. 2 Sept
फिर भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़प
पैंगोग झील के पास एक बार फिर भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़प हुई है, जिसके बाद भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को पीछे खदेड़ दिया. बता दें कि इससे पहले 29-30 अगस्त की दरम्यानी रात दोनों देश के सेनाओंं के बीच भी झड़प हुई थी, जिसके बाद बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बन गई है.
1:25 PM. 2 Sept 201:25 PM. 2 Sept
राजनाथ सिंह आज मॉस्को के लिए रवाना होंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन से तनाव के बीच आज मॉस्को के लिए रवाना होंगे.
1:25 PM. 2 Sept 201:25 PM. 2 Sept
भारत-चीन सीमा विवाद पर हमारी नजर
भारत-चीन सीमा विवाद पर हमारी नजर है. शांति से हल हो यह मुद्दा. अमेरिका ने यह बात कही है.
1:25 PM. 2 Sept 201:25 PM. 2 Sept
20 जोड़ी विशेष ट्रेन
जेईई मेन, नीट और एनडीए के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे दो से 15 सितम्बर तक बिहार में 20 जोड़ी विशेष ट्रेन चलाएगा. पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी है.
1:25 PM. 2 Sept 201:25 PM. 2 Sept
चुमार में घुसपैठ का प्रयास
लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चीन की घुसपैठ की कोशिशें बढ़ती जा रही हैं. ड्रैगन ने मंगलवार को चुमार में घुसपैठ का प्रयास किया. हालांकि, भारतीय जवानों को देख चीन के सैनिक वहां से उल्टे पांव भाग गए. चीनी सेना की लगभग 7 से 8 बख्तरबंद गाड़ियां चेपुजी कैंप से भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ती नजर आई.
1:25 PM. 2 Sept 201:25 PM. 2 Sept
नोएडा, गाजियाबाद में सप्ताहांत की पाबंदियां अब सिर्फ रविवार को
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी तथा लोगों के घरों से बाहर निकले पर पाबंदी रहेगी. प्रदेश सरकार ने राज्य में पाबंदियों के समय में बदलाव किया है.
1:25 PM. 2 Sept 201:25 PM. 2 Sept
जेल से रिहा हुए डॉक्टर कफील : अदालत और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के करीब 12 घंटे बाद डॉक्टर कफील खान आखिरकार मथुरा जेल से मंगलवार देर रात रिहा हो गए. कफील के वकील इरफान गाजी ने बताया कि मथुरा जेल प्रशासन ने रात करीब 11 बजे उन्हें यह सूचना दी कि डॉक्टर कफील को रिहा किया जा रहा है.
1:25 PM. 2 Sept 201:25 PM. 2 Sept
नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित
उत्तर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. 41 वर्षीय विधायक ने उन सभी लोगों से अपनी जांच कराने का आग्रह किया जो हाल में उनके संपर्क में आए हैं.
1:25 PM. 2 Sept 201:25 PM. 2 Sept
सुशांत मौत मामला: रिया के माता-पिता से पहली बार सीबीआई ने की पूछताछ
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को पहली बार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से पूछताछ की.
1:25 PM. 2 Sept 201:25 PM. 2 Sept
बेंगलुरु हिंसा: एसडीपीआई के कार्यालयों पर छापे मारे गए
केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) द्वारा मंगलवार को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के बेंगलुरु स्थित तीन कार्यालयों पर छापेमारी की गई। बेंगलुरु हिंसा से जुड़े एक मामले में छापेमारी की गयी.
1:25 PM. 2 Sept 201:25 PM. 2 Sept
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News : सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार ने PUBG और 118 अन्य मोबाइल के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. मोदी सरकार ने पहले भी वीचैट, टिकटॉक समेत कई ऐप बैन कर दिए थे. सीमा पर तनाव के बाद सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए यह फैसला किया था. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…