Breaking News : LAC पर भारतीय वायुसेना ने तैनात किये लड़ाकू विमान

Breaking News : कोरोना वायरस का कहर(coronavirus in world) पूरी दुनिया में जारी है. कोरोना वायरस से भारत में पिछले 24 घंटों में 442 मौत हो चुकी है जबकि 22,771 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं. इसी बीच पीएम मोदी (pm modi) के लेह (leh) दौरे से चीन (china) और पाकिस्तान (pakistan) घबरा गये हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत की है. इधर, पुलिस टीम पर हमला (police attack) करने के आरोपी कानपुर (kanpur) के कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश तेज कर दी गयी है. देश और दुनिया से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ...

Live Updates
7:51 PM. 4 Jul 20 7:51 PM. 4 Jul

LAC पर भारतीय वायुसेना ने तैनात किये लड़ाकू विमान

लद्दाख में भारत और चीन के बीच विवाद के बीच भारतीय वायुसेना ने LAC पर लड़ाकू विमानों की तैनाती कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार फॉरवर्ड एयर बेस पर भारतीय वायुसेना ने मिग 29 UPG और अपाचे को उतारा है.

7:51 PM. 4 Jul 20 7:51 PM. 4 Jul

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्‍या

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के चचेरे भाई को अफगानिस्तान के काबुल में उनके घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई.

5:10 PM. 4 Jul 20 5:10 PM. 4 Jul

कुलगाम मुठभेड़ में एक अज्ञात आंतकवादी मारा गया

जम्मू-कश्‍मीर के कुलगाम में चल रहे मुठभेड़ में एक अज्ञात आंतकवादी मारा गया है. ऑपरेशन जारी है. कश्मीर ज़ोन पुलिस ने यह जानकारी दी है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

सीज किए जाएंगे विकास दुबे के बैंक खाते, संपत्ति की होगी जांच

टीवी रिपोर्ट के अनुसार कानपुर मुठभेड़ मामले में विकास दुबे के बैंक खाते सीज किए जाएंगे. साथ ही संपत्ति की जांच होगी.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

चौबेपुर थाना प्रभारी सस्पेंड

एबीपी न्यूज के अनुसार चौबेपुर थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है. विनय तिवारी पर मुखबिरी का शक है. उनसे कल पूछताछ की गयी थी.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

एनडीआरएफ ने बाढ़ बचाव कार्य के लिए 90 टीम तैनात कीं

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने देशभर में बाढ़ बचाव कार्यों के लिए 90 से अधिक टीमों को तैनात किया है जिनका कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण मुख्य ध्यान लोगों और सामान की संक्रमणमुक्ति पर केंद्रित होगा.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

12 और लोग हिरासत में

पुलिस ने एनकाउंटर मामले में 12 और लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई विकास दुबे की मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, पिछले 24 घंटे में इन लोगों से विकास दुबे ने बात की है.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

JCB से विकास दुबे के घर को गिराया जा रहा है

कानपुर के कुख्यात हिस्ट्री शीटर विकास दुबे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में प्रशासन जुटा हुआ है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार JCB से विकास दुबे के घर को गिराया जा रहा है. आपको बता दें कि विकास दुबे और उसके गैंग ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात घात लगाकर पुलिस की टीम पर हमला किया था जिसमें यूपी पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए थे.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

गैंगस्टर विकास दुबे पर एक्शन, घर गिरा रहा है कानपुर प्रशासन

गैंगस्टर विकास दुबे पर एक्शन में प्रशासन नजर आ रहा है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार कानपुर प्रशासन उनका घर गिरा रहा है.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

प्रियंका गांधी ने कहा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी ने NEET से भरी जा रही सीटों में राष्ट्रीय कोटा के तहत राज्य व U.T.के चिकित्सा संस्थानों में OBC वर्ग के छात्रों को आरक्षण देने की जायज मांग उठाई है. ये सामाजिक न्याय का तकाजा है. आशा है कि केंद्र सरकार इस पर अमल करेगी.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को तीन और मौत दर्ज की गईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 443 हो गई है. इसके साथ ही संक्रमण के 204 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 19,256 हो गई है जिनमें से 3,461 रोगी उपचाराधीन हैं.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

उत्तर प्रदेश के मंत्री मोती सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. दोनों को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

योगी आदित्यनाथ की  समीक्षा बैठक

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 11 के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

कानपुर-आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का ठेका रद्द

कानपुर-आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का ठेका रद्द कर दिया गया है. यह फैसला UPMCR ने किया. तकनीकि खामियों की वजह से यह फैसला किया गया. यह ठेका चीनी कंपनियों के हाथ था.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

ओडिशा में 495 नए कोरोना पॉजिटिव

ओडिशा में 495 नए कोरोना पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए. राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 8601 हुए जिसमें 2853 सक्रिय मामले और 5705 रिकवर मामले शामिल हैं.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

कोरोना वायरस से भारत में पिछले 24 घंटों में 442 मौत

कोरोना वायरस से भारत में पिछले 24 घंटों में 442 मौत हो चुकी है जबकि 22,771 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं. देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 648315 हो गयी है.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं. इसे गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. आज का दिन हमारे गुरुओं को याद करने का दिन है, जिन्होंने हमें ज्ञान दिया. उस भावना में, हम भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि देते हैं.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

3 जुलाई तक कोरोना के कुल 95,40,132 सैंपल्स टेस्ट किए गए

3 जुलाई तक कोरोना के कुल 95,40,132 सैंपल्स टेस्ट किए गए जिनमें से 2,42,383 सैंप्लस का टेस्ट बीते 24 घंटे के दौरान किया गया. आइसीएमआर ने यह जानकारी दी है.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामले 1 करोड़ 11 लाख

दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 1 करोड़ 11 लाख हो गई है. वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी 5.29 लाख हो गई है.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

राहुल गांधी का ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्वीट- चीनी घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं देशभक्त लद्दाखी, न करें अनसुना..

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

अलबामा मॉल में गोलीबारी में आठ वर्षीय लड़के की मौत, तीन घायल

अमेरिका में अलबामा राज्य के एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में आठ वर्षीय लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए.

2:24 PM. 4 Jul 20 2:24 PM. 4 Jul

अंडमान व निकोबार में कोरोना के 3 नए मामले

अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ यहां कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 119 हो गई जिनमें से 65 सक्रिय मामले हैं जबकि 54 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

8:17 AM. 4 Jul 20 8:17 AM. 4 Jul

सोने का मास्क

कोरोना से बचने के लिए पुणे के 1 शख्स ने अपने लिए गोल्ड मास्क बनवाया है. गोल्ड मास्कमैन (शंकर कुराड़े) ने बताया कि उसने टेलीविजन पर एक शख्स को चांदी का मास्क पहने हुए देखा. जिसके बाद उसने सोने का मास्क बनवाने का सोचा. गोल्ड मास्क की कीमत 2.9 लाख रु. हैं,इसे बनवाने में साढ़े पांच तोला सोना लगा है.

8:17 AM. 4 Jul 20 8:17 AM. 4 Jul

पुणे में स्कूलों को शुरू करना संभव नहीं

वर्तमान स्थिति में कोविड 19 के प्रकोप के कारण स्कूलों को शुरू करना संभव नहीं है, हालांकि, छात्रों के लिए शिक्षा जारी रखना महत्वपूर्ण है. उन्हें ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करना बेहतर विकल्प है और ऐसा करने के लिए शिक्षकों के पास संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई गई है. पुणे जिला परिषद सीईओ ने ये बात कही है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News : कोरोना वायरस का कहर(coronavirus in world) पूरी दुनिया में जारी है. कोरोना वायरस से भारत में पिछले 24 घंटों में 442 मौत हो चुकी है जबकि 22,771 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं. इसी बीच पीएम मोदी (pm modi) के लेह (leh) दौरे से चीन (china) और पाकिस्तान (pakistan) घबरा गये हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत की है. इधर, पुलिस टीम पर हमला (police attack) करने के आरोपी कानपुर (kanpur) के कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश तेज कर दी गयी है. देश और दुनिया से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >