Breaking News LIVE: असम-मिजोरम सीमा विवाद में पुलिस के छह जवान की मौत
Copied link
Breaking News LIVE Updates, 25 July 2021: आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिकों के सम्मान में कई कार्यक्रम के आयोजन किये गये हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. राष्ट्रपति का द्रास सेक्टर का कार्यक्रम स्थगित. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
2:21 AM. 27 Jul 212:21 AM. 27 Jul
असम-मिजोरम सीमा विवाद में पुलिस के छह जवान की म��त, सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने दी जानकारी
असम-मिजोरम सीमा विवाद में पुलिस के छह जवान की मौत हो गयी है इस संबंध में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी.
11:09 PM. 26 Jul 2111:09 PM. 26 Jul
राज्यसभा की कार्यवाही 27 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
विपक्ष के हंगामे के बाद आज शाम राज्यसभा की कार्यवाही कल यानी 27 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.
11:09 PM. 26 Jul 2111:09 PM. 26 Jul
ओलंपिक से सिल्वर मेडल लेकर स्वदेश लौटीं मीराबाई चानू
ओलंपिक से सिल्वर मेडल लेकर मीराबाई चानू स्वदेश लौट आयीं हैं, एयरपोर्ट पर उनका जबरदस्त स्वागत किया गया. वेटलिफ्टिंग में उन्होंने देश को रजत दिलाया है.
11:09 PM. 26 Jul 2111:09 PM. 26 Jul
राकेश टिकैत ने कहा दिल्ली की तरह लखनऊ को भी घेरेंगे
किसान नेता राकेश टिकैत ने लखनऊ में कहा है कि हम दिल्ली की तरह ही लखनऊ का भी घेराव करेंगे. उन्होंने कहा कि हम मुद्दों की बात करते हैं, अगर हम वोट देते हैं तो चुनाव भी लड़ सकते हैं.
11:09 PM. 26 Jul 2111:09 PM. 26 Jul
लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद आज की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार पेगासस मुद्दे पर चर्चा नहीं करवाना चाहती और ना ही कोविड मैनेजमेंट, वैक्सीनेशन और पेट्रोल प्राइस पर कुछ बात करना चाहती है.
11:09 PM. 26 Jul 2111:09 PM. 26 Jul
राज्यसभा में फिर हंगामा कार्यवाही चार बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर अपराह्न चार बजे तक स्थगित कर दी गयी है. विपक्ष पेगासस जासूसी मामले में चर्चा की मांग को लेकर हंगामा कर रहा है जिसकी वजह से राज्यसभा की कार्यवाही चल नहीं पा रही है.
8:07 PM. 26 Jul 218:07 PM. 26 Jul
कारगिल विजय दिवस पर जम्मू कश्मीर में जवानों से मिले राष्ट्रपति
जम्मू और कश्मीर: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने चिनार कोर और हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, गुलमर्ग के अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत की. राष्ट्रपति आज कारगिल विजय दिवस पर यहां मौजूद थे.
8:07 PM. 26 Jul 218:07 PM. 26 Jul
राज्यसभा दो बजे तक स्थगित
विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित.
8:07 PM. 26 Jul 218:07 PM. 26 Jul
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने से पहले कहा कि मैंने हमेशा अग्निपरीक्षा दी है.
8:07 PM. 26 Jul 218:07 PM. 26 Jul
किसानों की आवाज दबा रही है सरकार : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि मैं संसद में किसानों का संदेश लाया हूं. सरकार किसानों की आवाज दबा रही है और संसद में चर्चा नहीं होने दे रही है. उन्हें इन काले कानूनों को निरस्त करना होगा. पूरा देश जानता है कि ये कानून 2-3 बड़े कारोबारियों के पक्ष में हैं. सरकार के अनुसार, किसान बहुत खुश हैं और जो (विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान) बाहर बैठे हैं वे आतंकवादी हैं. लेकिन हकीकत में किसानों के अधिकार छीने जा रहे हैं.
8:07 PM. 26 Jul 218:07 PM. 26 Jul
लोकसभा दो बजे तक स्थगित
सदन में विपक्ष के भारी हंगामे के कारण लोकसभा दो बजे तक के लिए स्थिगित.
8:07 PM. 26 Jul 218:07 PM. 26 Jul
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला और बीवी श्रीनिवास हिरासत में
ट्रैक्टर चलाने के मामले में कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला और बीवी श्रीनिवास को हिरासत में लिया गया है.
8:07 PM. 26 Jul 218:07 PM. 26 Jul
विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित
राज्यसभा में ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ रिपोर्ट पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों के नारेबाजी की और भारी हंगामा किया. इसके कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.
8:07 PM. 26 Jul 218:07 PM. 26 Jul
ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे राहुल गांधी
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे हैं. ट्रैक्टर के आगे एक बोर्ड लगा था कि सरकार तीनों काले कानूनों को वापस ले.
8:07 PM. 26 Jul 218:07 PM. 26 Jul
पेगासस मुद्दे पर विपक्ष ने फिर सरकार को घेरा
पेगासस मुद्दे को लेकर आज फिर लोकसभा में हंगामें के आसार हैं. कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल सरकार पर चर्चा का दबाव बना सकते हैं. कांग्रेस ने सदन में स्थगन प्रस्ताव भी दिया है. वहीं इस मॉनसून सत्र में भाजपा नित केंद्र सरकार 6 अध्यादेशों को लेकर चिंता में है. सरकार ये महत्वपूर्ण अध्यादेश पास करवाना चाहती है, लेकिन सदन की कार्यवाही ठीक से चल नहीं पा रही है.
8:07 PM. 26 Jul 218:07 PM. 26 Jul
एक दिन में कोरोना संक्रमण के आये 39,361 नये मामले, 416 लोगों की मौत
भारत में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 39,361 नये मामले सामने आये हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 35,968 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि इसी अवधि में 416 और लोगों की मौत हो गयी है. देश में अब भी एक्टिव मामले 4,11,189 हो गये हैं. अब तक 4,20,967 लोगों की मौत हो चुकी है.
8:07 PM. 26 Jul 218:07 PM. 26 Jul
कांग्रेस ने पेगासस पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया
कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने सरकार द्वारा पेगासस स्पाइवेयर के कथित उपयोग पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है.
8:07 PM. 26 Jul 218:07 PM. 26 Jul
पीएम मोदी ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर शहीदों को याद किया और कहा कि उनकी बहादुरी हर दिन देशवासियों को प्रेरित करती है. उन्होंने ट्वीट किया कि हम उनके बलिदानों को याद करते हैं. हम उनकी बहादुरी को याद करते हैं. आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हम उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए कारगिल में अपने आप को न्योछावर कर दिया. उनकी बहादुरी हमें हर दिन प्रेरणा देती है.
8:07 PM. 26 Jul 218:07 PM. 26 Jul
सावन की पहली सोमवारी आज, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
आज सावन की पहली सोमवारी है. जिन राज्यों में कोरोना लॉकडाउन के बाद मंदिरों को आम लोगों के लिए खोल दिया है वहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है.
12:53 PM. 26 Jul 2112:53 PM. 26 Jul
कारगिल विजय दिवस आज, द्रास जायेंगे राष्ट्रपति
आज कारगिल विजय दिवस पर देश भर में सैनिकों के सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्रास जायेंगे और वहां शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Updates, 25 July 2021: आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिकों के सम्मान में कई कार्यक्रम के आयोजन किये गये हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. राष्ट्रपति का द्रास सेक्टर का कार्यक्रम स्थगित. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…