Breaking News : ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Breaking News Live Updates : बंगाल और असम में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (Second Phase West Bengal Assam Vidhan Sabha Elections 2021 ) के लिए वोट डाले जा रहे हैं. नंदीग्राम में केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां तैनात हैं और सीमाएं सील कर दी गई है. कोरोना का संक्रमण देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है. रूस ने जानवरों के लिए पहला कोरोना वैक्सीन बनाया. मशहूर गायक बप्पी लहरी भी कोरोना पॉजिटव हो गये हैं. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ....

Live Updates
5:47 PM. 1 Apr 21 5:47 PM. 1 Apr

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है. ममता बनर्जी ने कहा कि वे मतदान के दिन बंगाल में रैली कैसे कर सकते हैं,वो भी तमाम सुविधाओं के साथ.

5:47 PM. 1 Apr 21 5:47 PM. 1 Apr

नासिक के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में लगी आग

महाराष्ट्र के नासिक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के रिकॉर्ड रूम में आग लग गयी है. आग पर काबू पा लिया गया है और उसे बुझाने की कोशिश जारी है.

5:02 PM. 1 Apr 21 5:02 PM. 1 Apr

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर लखनऊ में मॉल बंद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक शॉपिंग मॉल को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर बृहस्पतिवार को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया.

5:02 PM. 1 Apr 21 5:02 PM. 1 Apr

अरविंद केजरीवाल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी शामिल होंगे.

2:09 PM. 1 Apr 21 2:09 PM. 1 Apr

वोटिंग ने पकड़ी रफ्तार, असम में अबतक 48.26 % मतदान, बंगाल में 58.15 %

विधानसभा चुनाव के लिए बंगाल और असम में वोटिंग जारी है. चुनाव आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1:30 बजे तक असम में 48.26% और पश्चिम बंगाल में 58.15% मतदान हुए हैं।

2:09 PM. 1 Apr 21 2:09 PM. 1 Apr

अब रोज लगाया जाएगा कोरोना का वैक्सीन केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

अप्रैल में सभी केंद्रों पर रोज लगेगा कोरोना वैक्सीन. केंद्र ने इस बाबत राज्यों को पत्र लिखा है. केंद्र ने छुट्टी के दिन भी वैक्सीन लगाने का कहा है.

2:09 PM. 1 Apr 21 2:09 PM. 1 Apr

शिवसेना ने अरविंद सावंत को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया

शिवसेना ने अपने लोकसभा सांसद अरविंद सावंत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है. पार्टी के इस कदम को प्रत्यक्ष तौर पर अन्य मुख्य प्रवक्ता संजय राउत पर अंकुश लगाने के तौर पर देखा जा रहा है. सावंत पहले पार्टी के प्रवक्ता थे। वर्ष 2019 में पार्टी के भाजपा से अलग होने तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत मंत्रिमंडल में शामिल सावंत शिवसेना के एकमात्र नेता थे.

2:09 PM. 1 Apr 21 2:09 PM. 1 Apr

नौगाम में भाजपा नेता अनवर भट्ट पर आतंकियों ने फायरिंग की

जम्मू-कश्‍मीर के नौगाम में भाजपा नेता पर आतंकियों ने हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार भाजपा नेता अनवर भट्ट पर आतंकियों ने फायरिंग की.

2:09 PM. 1 Apr 21 2:09 PM. 1 Apr

दीप सिद्धू की जमानत पर सुनवाई सात अप्रैल तक टली

26 जनवरी के दिन लाल किले में हुई हिंसा के मामले में दीप सिद्धू की जमानत पर सुनवाई सात अप्रैल तक टल गई है.

2:09 PM. 1 Apr 21 2:09 PM. 1 Apr

असम के लोगों ने एनडीए को भरपूर आशीर्वाद दिया

असम के कोकराझार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ए‍क रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान में असम के लोगों ने एनडीए को भरपूर आशीर्वाद दिया है, पहले चरण के मतदान ने असम में डबल इंजन की सरकार की भव्य विजय पर मोहर लगा दी है. आज भी जो मतदान चल रहा है, उसमें सारी ख़बरें उत्साहजनक हैं.

2:09 PM. 1 Apr 21 2:09 PM. 1 Apr

पीयूष गोयल ने एम्स में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़ ली

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एम्स में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई

11:00 AM. 1 Apr 21 11:00 AM. 1 Apr

दिल्ली में एक घर से चार लोगों के शव मिले, आत्महत्या की आशंका

दिल्ली में एक घर से चार लोगों के शव मिले, आत्महत्या की आशंका

10:45 AM. 1 Apr 21 10:45 AM. 1 Apr

AIUDF नेता बदरुद्दीन अजमल ने कहा

AIUDF नेता बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि पहले चरण में हमारी 30-32 सीटें आ रही हैं और ये हमारा क्षेत्र है तो दूसरे चरण में इसमें बीजेपी के आगे बढ़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता. हमारे महागठबंधन की सरकार बनेगी। ये(BJP) बांग्लादेशियों को लाते हैं, हम बंग्लादेशियों को लाने वाले नहीं, भगाने वाले हैं.

10:45 AM. 1 Apr 21 10:45 AM. 1 Apr

अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा जिसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने की है. उन्होंने कहा कि पांच लोगों कर ज्यूरी ने एकमत से यह फैसला लिया है.

10:45 AM. 1 Apr 21 10:45 AM. 1 Apr

पिछले 24 घंटे में 72 हजार से ज्यादा नये मामले, 459 मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 72,330 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,22,21,665 हो गई है. वहीं 459 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,62,927हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,84,055 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,14,74,683 है.

10:45 AM. 1 Apr 21 10:45 AM. 1 Apr

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से 56 और लोगों की मौत, 2,452 नए मामले

पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 56 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,868 हो गई, वहीं संक्रमण के 2,452 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,39,734 हो गई.

10:45 AM. 1 Apr 21 10:45 AM. 1 Apr

शेयर बाजार में तेजी

शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है. 359 अंकों की उछाल के साथ आज सेंसेक्स खुला.

10:45 AM. 1 Apr 21 10:45 AM. 1 Apr

हरिद्वार में आज से कुंभ मेला शुरू

उत्तराखंड: हरिद्वार में आज से कुंभ मेला शुरू हो गया है. आज सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर की पौड़ी पर स्नान करते दिखे. एक श्रद्धालु ने बताया, सरकार ने यहां बहुत अच्छा प्रबंध किया है, नियमों का पालन हो रहा है.

10:45 AM. 1 Apr 21 10:45 AM. 1 Apr

लघु बचत योजनाओं पर पुरानी ब्याज दर जारी रहेंगी

लघु बचत योजनाओं पर पुरानी ब्याज दर जारी रहेंगी. वित्त मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी.

10:45 AM. 1 Apr 21 10:45 AM. 1 Apr

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की

असम और पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान हो रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दोनों राज्यों के मतदाताओं से मतदान करने की अपील की.

10:45 AM. 1 Apr 21 10:45 AM. 1 Apr

भाजपा और विकास की जीत होगी

नंदीग्राम सीट से भाजपा उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा और विकास की जीत होगी. पूरे बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है. ममता बनर्जी की सरकार ने इतनी बेरोजगारी की, इसके खिलाफ मतदान हो रहे हैं. 80-85% मतदान होने चाहिए और हिंसा नहीं होनी चाहिए.

10:45 AM. 1 Apr 21 10:45 AM. 1 Apr

जागीरोड पोलिंग बूथ पर दो ईवीएम काम नहीं कर रही

पश्चिम बंगाल के अलावा असम से भी ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें हैं. टीवी रिपोर्ट के अनुसार जागीरोड पोलिंग बूथ पर दो ईवीएम काम नहीं कर रही हैं, जिसके बाद लोगों ने हंगामा किया.

10:47 AM. 1 Apr 21 10:47 AM. 1 Apr

61 फीसदी से अधिक संक्रमित लोग अकेले महाराष्ट्र में

देश में कोरोना का अब भी इलाज करा रहे लोगों में से 79 फीसदी से अधिक मामले पांच राज्यों में हैं, जिनमें से 61 फीसदी से अधिक संक्रमित लोग अकेले महाराष्ट्र में हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक, केरल, पंजाब और छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के अधिक मामले हैं. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

8:08 AM. 1 Apr 21 8:08 AM. 1 Apr

शुभेंदु अधिकारी ने डाला वोट

नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी सुबह ही वोट डालने पहुंचे. पोलिंग बूथ नंबर 76 पर शुभेंदु अधिकारी मोटरसाइकिल से वोट डालने पहुंचे. भाजपा नेता ने सुबह करीब पौने आठ बजे अपना मतदान किया. एक तरफ मतदान हो रहा है, तो दूसरी ओर टीएमसी ने आरोप लगाया है कि कई जगहों पर उनके समर्थकों को वोट नहीं डाले दिया जा रहा है. मेदिनीपुर, साउथ 24 परगना में टीएमसी का आरोप है कि उनके लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है.

8:08 AM. 1 Apr 21 8:08 AM. 1 Apr

सबकी नजर नज़र बंगाल की नंदीग्राम सीट पर

पश्चिम बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर 171 प्रत्याशी तो असम की 39 सीटों पर 345 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. आज हर किसी की नज़र बंगाल की नंदीग्राम सीट पर है, जहां ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच महामुकाबला है.

8:08 AM. 1 Apr 21 8:08 AM. 1 Apr

आज से 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को लगेगी वैक्सीन

देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच वैक्सीनेशन अभियान को भी तेज कर दिया गया है. आज यानी एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों का वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने जा रहा है. अभी तक 60 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों और 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग जिन्हें गंभीर बीमारियां हैं, उन्हें ही वैक्सीन लगाया जा रहा था.

8:08 AM. 1 Apr 21 8:08 AM. 1 Apr

बप्पी लहरी कोरोना पॉजिटव

मशहूर गायक बप्पी लहरी कोरोना पॉजिटव पाये गये हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates : बंगाल और असम में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (Second Phase West Bengal Assam Vidhan Sabha Elections 2021 ) के लिए वोट डाले जा रहे हैं. नंदीग्राम में केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां तैनात हैं और सीमाएं सील कर दी गई है. कोरोना का संक्रमण देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है. रूस ने जानवरों के लिए पहला कोरोना वैक्सीन बनाया. मशहूर गायक बप्पी लहरी भी कोरोना पॉजिटव हो गये हैं. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >