Breaking News: बिहार के गोपालगंज जहरीली शराब कांड में 9 लोगों की फांसी और चार महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा
Copied link
Breaking News LIVE Updates, Earthquake, Lalu Yadav, tsunami alert, West Bengal Election 2021: बंगाल चुनाव में पीएम मोदी ने नेताओं को भाषा में मर्यादा रखनवे की नसीहत दी है. पीएम मोदी ने कहा कि अनावश्यक बयानबाजी से बचें. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन केस में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. न्यूजीलैंड में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. रेलवे ने तीन गुना बढ़ाया प्लेटफार्म टिकट का दाम, बढ़ी हुई कीमत आधी रात से ही लागू हो गई हैं. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
बिहार के गोपालगंज जहरीली शराब कांड में 9 लोगों को फांसी और चार महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है. इस मामले में 21 लोगों की मौत हुई थी और कई लोगों के आंखों की रौशनी चली गयी थी.
9:14 PM. 5 Mar 219:14 PM. 5 Mar
महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली में पुलिस पार्टी पर नक्सली हमला, एक जवान शहीद
महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली में पुलिस पार्टी पर नक्सली हमला, एक जवान शहीद
7:29 PM. 5 Mar 217:29 PM. 5 Mar
नहीं गिरफ्तार होंगी अपर्णा
अमेज़न प्राइम वीडियो ती हेड अपर्णा पुरोहित की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगी दी है.
7:29 PM. 5 Mar 217:29 PM. 5 Mar
राजस्थान में तेजी से हो रहा है वैक्सीनेशन
राजस्थान में प्रतिदिन 2 से 2.5 लाख लोगों को वैक्सीन लग रही है. देश का लगभग 25 फीसदी वैक्सीनेशन यहां हो रहा है.
7:29 PM. 5 Mar 217:29 PM. 5 Mar
पुलिस पर फेंका आतंकियों ने ग्रेनेड
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने कुपवाड़ा बस स्टैंड के पास जम्मू-कश्मीर पुलिस की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंका. हालांकि ग्रेनेड फटा नहीं. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है.
7:29 PM. 5 Mar 217:29 PM. 5 Mar
एनसीबी ने दाखिल की चार्जशीट
बॉलीवुड ड्रग्स केस में एनसीबी ने 30 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की. (टीवी न्यूज)
7:29 PM. 5 Mar 217:29 PM. 5 Mar
कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के केवड़िया में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी दौरा किया.
7:29 PM. 5 Mar 217:29 PM. 5 Mar
गाइडलाइन तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने राज्य में बढ़ती कोरोना की रफ्तार पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा है कि, जो लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. होटल, मॉल और थियेटर पर भी नजर रखी जा रही है.
7:29 PM. 5 Mar 217:29 PM. 5 Mar
खुली कक्षाएं
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में कोरोना की वजह से बंद ITI की कक्षाएं एक साल के बाद फिर से शुरू हो गई हैं.
7:29 PM. 5 Mar 217:29 PM. 5 Mar
कोरोना के 16,838 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,838 नए मामले सामने आए. कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,11,73,761 हुई. 113 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,548 हो गई है.
7:29 PM. 5 Mar 217:29 PM. 5 Mar
तृणमूल कांग्रेस करेगी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
बंगाल चुनाव में 294 सीटों के लिए आज तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी.
7:29 PM. 5 Mar 217:29 PM. 5 Mar
पीएम की मनाही
पीएम ने बंगाल के नेताओं से कहा कि चुनाव प्रतार के दौरान भाषा में मर्यादा का ध्यान रखें, उन्होंने अनावश्यक बयानबाजी न करने की सलाह दी है.
1:00 PM. 5 Mar 211:00 PM. 5 Mar
लालू के खिलाफ सुनवाई
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.
1:00 PM. 5 Mar 211:00 PM. 5 Mar
बिहार में पंचायत चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की 129 चिह्नों की सूची
राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरी पंचायत चुनाव के लिए कुल 129 चुनाव चिह्न की सूची जारी की है. इनमें मुर्गा, मछली, पतंग से लेकर बैगन, ब्रश और मोबाइल जैसे सिंबल भी शामिल हैं, जिन पर मतदाता इवीएम में बटन दबाकर अपना प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे. आयोग ने मुखिया पद के लिए सर्वाधिक 36 चुनाव चिह्न आवंटित किये हैं.
1:00 PM. 5 Mar 211:00 PM. 5 Mar
TMC की लिस्ट पर सस्पेंस बरकरार
बंगाल में चुनाव को लेकर अभी तक किसी भी पार्टी ने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी नहीं की है. वहीं, जिन्हें टिकट नहीं मिलेगी, उनके नामों को लेकर भी अटकलें जारी है. अब, सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बार टीएमसी में हैवीवेट मंत्री और विधायकों का पत्ता कट सकता है.जिनके नाम कटने पर संशय लग रहा है उसमें अमित मित्रा, माला साहा, सोनाली गुहा, परेश दत्ता और शंकर सिंह का नाम सामने आ रहा है.टीएमसी सूत्रों के मुताबिक शुरुआती तौर पर पता चल रहा है इस बार वित्त मंत्री अमित मित्रा चुनाव नहीं लड़ेंगे.
1:00 PM. 5 Mar 211:00 PM. 5 Mar
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Updates, Earthquake, Lalu Yadav, tsunami alert, West Bengal Election 2021: बंगाल चुनाव में पीएम मोदी ने नेताओं को भाषा में मर्यादा रखनवे की नसीहत दी है. पीएम मोदी ने कहा कि अनावश्यक बयानबाजी से बचें. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव के खिलाफ जेल मैनुअल उल्लंघन केस में आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. न्यूजीलैंड में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. रेलवे ने तीन गुना बढ़ाया प्लेटफार्म टिकट का दाम, बढ़ी हुई कीमत आधी रात से ही लागू हो गई हैं. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…