Breaking News: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल के बर्दवान में शुरू किया ‘एक मुट्ठी चावल’ अभियान
Breaking News Live update: महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी. देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी हो गया है. मुर्गे और अंडे बेचने पर प्रतिबंध हो गया है. दुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तक 88,687,883 लोग संक्रमित हो चुके हैं. ट्वीटर ने स्थायी रूप से डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Breaking News: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल के बर्दवान में शुरू किया ‘एक मुट्ठी चावल’ अभियान
Live Updates
8:10 PM. 9 Jan 212:40 PM. 9 Jan
बंगाल में गरजे जेपी नड्डा
बंगाल दौरे में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ममता बनर्जी पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि बंगाल में खिसक चुकी है ममता बनर्जी की जमीन. वहीं, किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ हैं देश के किसान. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
7:54 PM. 9 Jan 212:24 PM. 9 Jan
बर्दवान में बीजेपी का ‘एक मुट्ठी चावल’ अभियान
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल के बर्दवान में शुरू किया ‘एक मुट्ठी चावल’ अभियान. उन्होंने बर्दवान के राधा गोविंद मंदिर में पूजा भी की.
7:54 PM. 9 Jan 212:24 PM. 9 Jan
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन , राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब
7:54 PM. 9 Jan 212:24 PM. 9 Jan
कोरोना वायरस वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराये केन्द्र सरकार
आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि वो देश के हर नागरिक को कोरोना वायरस वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराये.
7:54 PM. 9 Jan 212:24 PM. 9 Jan
उत्तराखंड में उत्तरकाशी में भूकंप के झटके
उत्तराखंड में उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई.
7:54 PM. 9 Jan 212:24 PM. 9 Jan
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिखा पत्र
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने भंडारा जिला कलेक्टर को एक पत्र लिखा. जिसमें आग की घटना की जांच करने और 48 घंटे में एक वास्तविक कार्रवाई रिपोर्ट भेजने को कहा है.
मुख्य बातें