Breaking News: मलयेशिया की ली जी जिया को हराकर लक्ष्य सेन फाइनल में

Breaking News Updates: भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ऑल इंगलैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में पहुंच गये हैं. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने कहा है कि उसने 12वीं कक्षा के पार्ट-1 के परीक्षा परिणाम स्कूलों को भेजना शुरू कर दिया है.

Live Updates
3:53 AM. 20 Mar 22 10:23 PM. 19 Mar

मलयेशिया की ली जी जिया को हराकर लक्ष्य सेन फाइनल में

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ऑल इंगलैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में पहुंच गये हैं. लक्ष्य ने सेमीफाइनल में मलयेशिया के ली जी जिया को 21-13, 12-21, 21-19 से पराजित कर दिया.

3:53 AM. 20 Mar 22 10:23 PM. 19 Mar

आ गये CBSE 12वीं पार्ट 1 के रिजल्ट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने कहा है कि उसने 12वीं कक्षा के पार्ट-1 के परीक्षा परिणाम स्कूलों को भेजना शुरू कर दिया है. संबंधित छात्र अपने-अपने स्कूलों में अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

3:53 AM. 20 Mar 22 10:23 PM. 19 Mar

केरल में कोरोना से 5 की मौत, 719 नये केस मिले

केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के संक्रमण से 5 लोगों की मौत हो गयी है. इस दौरान 719 नये संक्रमित मिले हैं. केरला में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6148 हो गयी है.

3:53 AM. 20 Mar 22 10:23 PM. 19 Mar

हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मिले जापान के प्रधानमंत्री

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा आज दो दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचे. हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात हुई. आज दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की द्विपक्षीय वार्ता होगी.

3:53 AM. 20 Mar 22 10:23 PM. 19 Mar

राजस्थान के बाड़मेर में पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के कई इलाकों में तेज गर्मी जारी है. 24 घंटों में बाड़मेर सबसे गर्म स्थान रहा. बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान फलोदी में 42.8 डिग्री, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में 42.7 डिग्री सेल्सियस, सीमावर्ती जैसलमेर जिले में 42.2 डिग्री, चुरू में 41.8 डिग्री, जालोर में 41.7 डिग्री, सिरोही और जोधपुर में 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

3:53 AM. 20 Mar 22 10:23 PM. 19 Mar

गुजरात: अमरेली में शेरों के अभयारण्य के पास लगी आग

गुजरात के अमरेली जिले में एशियाई शेरों के अभयारण्य के पास हरियाली वाले क्षेत्र में लग गयी. हालांकि, काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है और इसके कारण शेर या अन्य किसी वन्यजीव के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग को काबू करने के लिए 300 से अधिक वनकर्मियों और अग्निशमन कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ऑल इंगलैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में पहुंच गये हैं. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने कहा है कि उसने 12वीं कक्षा के पार्ट-1 के परीक्षा परिणाम स्कूलों को भेजना शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >