Breaking News : आईपीएल नहीं होगा कैंसिल, शिड्‌यूल के अनुसार ही होंगे मैच, सौरव गांगुली ने कहा

Breaking News : कोरोना का संक्रमण देश में लगातार फैलता जा रहा है. महाराष्‍ट्र के बाद दिल्ली यूपी बिहार झारखंड (Coronavirus in Maharashtra, Delhi,Bihar,Jharkhand,UP,MP,Bengal) में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इधर बंगाल चुनाव(West Bengal Vidhan Sabha Elections 2021) को लेकर सरगर्मी तेज हैं. गृह मंत्री अमित शाह आज असम में 3 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
10:23 PM. 4 Apr 21 10:23 PM. 4 Apr

आईपीएल नहीं होगा कैंसिल, शिड्‌यूल के अनुसार ही होंगे मैच, सौरव गांगुली ने कहा

आईपीएल नहीं होगा कैंसिल, शिड्‌यूल के अनुसार ही होंगे मैच, सौरव गांगुली ने कहा

10:23 PM. 4 Apr 21 10:23 PM. 4 Apr

दिल्ली में कोरोना के 4,033 नये मामले, चार माह में सबसे अधिक केस

दिल्ली में कोरोना के 4,033 नये मामले, चार माह में सबसे अधिक केस

10:23 PM. 4 Apr 21 10:23 PM. 4 Apr

बीजापुर एनकाउंटर पर अमित शाह की उच्चस्तरीय बैठक समाप्त

बीजापुर एनकाउंटर पर अमित शाह की उच्चस्तरीय बैठक समाप्त

10:23 PM. 4 Apr 21 10:23 PM. 4 Apr

बीजापुर नक्सल अटैक पर सोनिया गांधी ने शोक प्रकट किया

बीजापुर नक्सल अटैक पर सोनिया गांधी ने शोक प्रकट किया

10:23 PM. 4 Apr 21 10:23 PM. 4 Apr

गृहमंत्री अमित शाह ने बीजापुर एनकाउंटर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

गृहमंत्री अमित शाह ने बीजापुर एनकाउंटर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

10:23 PM. 4 Apr 21 10:23 PM. 4 Apr

हरियाणा में सिर्फ 50 लोग हो सकेंगे अंतिम संस्कार में शामिल, जमावड़े पर रोक

हरियाणा में सिर्फ 50 लोग हो सकेंगे अंतिम संस्कार में शामिल, जमावड़े पर रोक

5:48 PM. 4 Apr 21 5:48 PM. 4 Apr

कोरोना से जंग के लिए पीएम मोदी ने बनायी पांच स्तरीय रणनीति, वैक्सीनेशन पर जोर सहित ये हैं उपाय

कोरोना से जंग के लिए पीएम मोदी ने बनायी पांच स्तरीय रणनीति, वैक्सीनेशन पर जोर सहित ये हैं उपाय

5:48 PM. 4 Apr 21 5:48 PM. 4 Apr

मुंबई के जंबो कोविड सेंटर में लगी आग

मुंबई के जंबो कोविड सेंटर में आग लग गयी है, चार दमकल आग बुझाने में जुटे हैं, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

5:48 PM. 4 Apr 21 5:48 PM. 4 Apr

आईपीएल पर कोरोना का साया, लेकिन कैंसिल नहीं होगा आयोजन

BCCI के वाइस प्रेसिंडेट राजीव शुक्ला ने आज कहा कि बीसीसीआई तमाम सावधानियां बरत रहा है. सिर्फ छह स्थान पर ही मैच खेले जायेंगे. बायो बबल की व्यवस्था है, लेकिन बिना दर्शकों के खेला जायेगा मैच.

5:48 PM. 4 Apr 21 5:48 PM. 4 Apr

उज्जैन के एक अस्पताल के ICCU यूनिट में लगी आग  

मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर के एक अस्पताल के ICCU यूनिट में आग लग गयी है जहां से 80 मरीजों को दूसरे विभाग में शिफ्ट किया गया है. अभी हालात में काबू में हैं.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा-लॉकडाउन नहीं लगेगा लेकिन सख्ती बढ़ेगी

फिल्म निर्माताओं के साथ बैठक के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगेगा लेकिन सख्ती बढ़ेगी.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

छत्तीसगढ़ के नक्सल हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों की जान गई

छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में नक्सल हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई है. एसपी बीजापुर, कमलोचन कश्यप ने यह जानकारी दी है.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

यूपी के बागपत में प्रधान पद के प्रत्याशी को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक प्रधान पद के प्रत्याशी को देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. घायल प्रमामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ओसिक्का गांव का है. कहा जा रहा है कि उनपर चुनावी रंजिश के चलते यह फायरिंग हुई है.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल समीक्षा बैठक, बढ़ते मामले और वैक्सीनेशन को लेकर चर्चा

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में आए कोविड-19 के सर्वाधिक मामले हैं. इसी बीच कोरोना के बढते संक्रमण के मद्देनजर, इसके संबंधित मुद्दों और वैक्सीनेशन की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री अब एक उच्च-स्तरीय बैठक ले रहे हैं. बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, डॉ विनोद पॉल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

वेंकैया नायडू नें कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाई

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू नें एम्स में कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाई.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

देश में कोरोना विस्फोट! पिछले 24 घंटे में 93,249 नए मामले, 513 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93,249 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,24,85,509 हो गई है. वहीं 513 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,64,623 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,91,597 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,16,29,289 है.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

अक्षय कुमार को हुआ कोरोना

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बताया है कि उन्हें कोरोना हो गया है. इस बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अक्षय ने कहा कि वह होम क्वारनटीन में हैं.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

अमित शाह ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी

नक्सली हमले में जान गंवाने वाले जवानों को अमित शाह ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

राहुल गांधी का केरल दौरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का केरल दौरा आज से शुरू हो रहा है. वे मंदिर में दर्शन के बाद चुनाव प्रचार शुरू करेंगे.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

राकेश टिकैत का दो दिवसीय गुजरात दौरा

किसान नेता राकेश टिकैत का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से शुरू हो रहा है. दोपहर को वे पालनपुर में किसानों को संबोधित करेंगे.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

बीजापुर नक्सल हमला: 21 जवान अब भी लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बल के पांच जवान शहीद हो गए. जानकारी के अनुसार 21 जवान अब भी लापता हैं जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

ओडिशा में भाजपा विधायकों का गांधी प्रतिमा के पास धरना जारी

ओडिशा में भाजपा विधायकों ने विधानसभा में अपने तीन सहयोगियों के निलंबन के विरोध में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास शुरू किया अपना धरना शनिवार रात को भी जारी रखा. विधानसभा अध्यक्ष के आसन की तरफ चप्पल और अन्य वस्तुएं फेंकने के आरोप में विधायकों को निलंबित किया गया है.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

कोरोना पर अगले 15 दिन के लिए सख्त फैसले

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कोरोना पर अगले 15 दिन के लिए सख्त फैसले लिए जाएंगे. SOP जारी होगी.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

जेपी नड्डा आज तमिलनाडु और पुडुचेरी में

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार करेंगे

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

गृह मंत्री अमित शाह आज असम में

गृह मंत्री अमित शाह आज असम में 3 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

महाराष्ट्र में कोविड के एक दिन में 49,447 नये मामले, 277 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 49,447 नये मामले सामने आये जो अभी तक किसी एक दिन में सामने आये सबसे अधिक मामले हैं. इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई जबकि 277 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 55,656 हो गई.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

लॉकडाउन की तरफ बढ़ता बिहार? सभी शिक्षण संस्थान 11 तक बंद

बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान स्कूल, कॉलेज और कोचिंग को पांच से 11 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया है. पहले से निर्धारित परीक्षाएं स्कूल व कॉलेज प्रशासन आवश्यकतानुसार कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए ले सकेंगे.

2:24 PM. 4 Apr 21 2:24 PM. 4 Apr

झारखंड में भयावह हुआ कोरोना

झारखंड की राजधानी रांची से 472 कोरोना पॉजिटिव मामले शनिवार को सामने आये हैं. पूरे झारखण्ड में 873 नए पॉजिटिव मामले सामने आने से हडकंप मच गया. इसके साथ ही प्रदेश में कुल 126458 पॉजिटिव केस, 4613 सक्रिय मामले, 120723 ठीक, 1122 मौतें हुईं हैं.

7:20 AM. 4 Apr 21 7:20 AM. 4 Apr

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5818 नए मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 5818 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में अब तक किसी एक दिन की यह सर्वाधिक संख्या है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,63,796 हो गई है.

7:20 AM. 4 Apr 21 7:20 AM. 4 Apr

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,839 नए मामले

मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,839 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 3,03673 हो गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 15 और व्यक्तियों की मौत हुई है.

7:20 AM. 4 Apr 21 7:20 AM. 4 Apr

कोविड-19 से पंजाब में 49 तथा हरियाणा में 10 और मरीजों की मौत

पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,705 नए मामले सामने आए और इस दौरान हरियाणा में 1,959 और लोग संक्रमित पाए गए. पंजाब सरकार की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 से राज्य में 49 और मरीजों की मौत हो गई. इन नये मामलों के आने से पंजाब में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,48,454 हो गई और मृतकों की संख्या 7032 पर पहुंच गई. इस बीच, हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से दस और मरीजों की मौत हो गई.

7:20 AM. 4 Apr 21 7:20 AM. 4 Apr

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के 3500 से ज्यादा नए मामले

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शनिवार को कोरोना वायरस के 3500 से ज्यादा मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर बढ़कर 4.48 प्रतिशत हो गयी. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 3567 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 6,72,381 हो गयी है. संक्रमण से 10 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,060 हो गयी.

7:20 AM. 4 Apr 21 7:20 AM. 4 Apr

गीता प्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका का निधन

गीता प्रेस के अध्यक्ष और धार्मिक पत्रिका कल्याण के संपादक राधेश्याम खेमका का शनिवार दोपहर को निधन हो गया. वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे.

मुख्य बातें

Breaking News : कोरोना का संक्रमण देश में लगातार फैलता जा रहा है. महाराष्‍ट्र के बाद दिल्ली यूपी बिहार झारखंड (Coronavirus in Maharashtra, Delhi,Bihar,Jharkhand,UP,MP,Bengal) में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इधर बंगाल चुनाव(West Bengal Vidhan Sabha Elections 2021) को लेकर सरगर्मी तेज हैं. गृह मंत्री अमित शाह आज असम में 3 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >