Breaking News: आजम खान फिर आईसीयू में भरती, तबीयत बिगड़ी
Copied link
Breaking News update: ताऊते तूफान के बाद अब देश पर चक्रवात यास (Cyclone Yaas) का खतरा मंडरा रहा है. यह तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर फॉल कर रहा है. वहीं, यास साइक्लोन के कारण कई ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है. कोलकाता एयरपोर्ट को भी आज बंद रखने का फैसला किया गया है. इधर, देश में कोरोना के आंकड़े में कमी आयी है, लेकिन ब्लैक फंगस के बढ़ते मामले ने चिंताएं बढ़ा दी हैं. वहीं, त्रिपुरा में कल से कोरोना कर्फ्यू लागू, 5 जून तक लागू रहेंगी पाबंदियां. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…
3:46 AM. 27 May 213:46 AM. 27 May
आजम खान फिर आईसीयू में भरती, तबीयत बिगड़ी
आजम खान फिर आईसीयू में भरती, तबीयत बिगड़ी
3:46 AM. 27 May 213:46 AM. 27 May
कर्नाटक में सामने आये 26,811 नये मामले, 530 की हुई मौत
कर्नाटक में सामने आये 26,811 नये मामले, 530 की हुई मौत
12:15 AM. 27 May 2112:15 AM. 27 May
15 जून से केरल टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी
15 जून से केरल टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी
12:15 AM. 27 May 2112:15 AM. 27 May
भारत सरकार निजता के अधिकार का सम्मान करती है और इसके उल्लंघन का कोई इरादा नहीं
भारत सरकार निजता के अधिकार का सम्मान करती है और इसके उल्लंघन का कोई इरादा नहीं है. उक्त बातें आज इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कही गयी है. मंत्रालय ने कहा कि एक महत्वपूर्ण सोशल मीडिया के तौर पर व्हाट्सएप अगर आईटी नियमों के अनुसार सुरक्षा चाहता है तो उसे गलत हरकत को बंद करना होगा.
10:14 PM. 26 May 2110:14 PM. 26 May
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, पाकिस्तान हमला कर दें तो केंद्र और राज्य अलग-अलग टैंक खरीदेंगे
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, पाकिस्तान हमला कर दें तो केंद्र और राज्य अलग-अलग टैंक खरीदेंगे
10:14 PM. 26 May 2110:14 PM. 26 May
भारत में 20 करोड़ लोगों को दिया गया वैक्सीन
भारत में 20 करोड़ लोगों को वैक्सीन दिया जा चुका है. अमेरिका के बाद भारत में दूसरा एेसा देश बन गया है जिसने इतने लोगों को वैक्सीन दिया है.
8:44 PM. 26 May 218:44 PM. 26 May
JEE एडवांस 2021 की परीक्षा स्थगित
JEE एडवांस 2021 की परीक्षा स्थगित
7:12 PM. 26 May 217:12 PM. 26 May
सुबोध कुमार ने संभाला सीबीआई चीफ पदभार
आईपीएस सुबोध कुमार ने संभाला सीबीआई चीफ पदभार
7:12 PM. 26 May 217:12 PM. 26 May
भारी बारिश की संभावना
तूफान यास के कारण आज और कल झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बिहार में भी भारी बारिश की उम्मीद जताई है.
5:34 PM. 26 May 215:34 PM. 26 May
लैंडफॉल प्रक्रिया जारी
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि, तूफान बालेश्वर के दक्षिण में ओडिशा तट को पार कर रहा है अभी इसके हवा की गति 130-140 किलोमीटर प्रति घंटे है. लैंडफॉल प्रक्रिया अभी चल रही है जो 3 घंटे में पूरी होगी. इसके बाद ये कमजोर होकर उत्तर पश्चिम दिशा में गति करेगा.(एएनआई)
5:19 PM. 26 May 215:19 PM. 26 May
15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच हो सकते हैं आईपीएल के बचे मैच
आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैच 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच कराने की तैयारी को रही है. मीडिया रोपोर्ट से यह जानकारी मिली है. हालांकि इसपर आखिरी मुहर अभी लगना बाकी है. 29 मई को होने वाली स्पेशल जनरल मीटिंग में आईपीएल 2021 पर फैसला लिया जाएगा. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
4:25 PM. 26 May 214:25 PM. 26 May
कोरोना मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन
पीएम मोदी ने कोरोना को मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया है. उन्होंने कहा कि कई देशों और भारत ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर को महसूस किया है. हमने एक सदी से इस तरह की महामारी नहीं देखी. पिछले एक साल में कई बदलाव हुए. अब हमें महामारी की बेहतर समझ है, हमारे पास वैक्सीन है
4:25 PM. 26 May 214:25 PM. 26 May
तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 262 अंकों की उछाल
तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 262 अंकों की उछाल
4:25 PM. 26 May 214:25 PM. 26 May
चार और आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने रोहिणी जिले के ऑपरेशन सेल ने कंझावला इलाके से कला असौदा-नीरज बवाना गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये सभी छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में पहलवान सुशील कुमार के सहयोगी पाए गए थे.
4:25 PM. 26 May 214:25 PM. 26 May
यास तूफान का असर
यास तूफान का दिखने लगा है असर, ओडिशा और बंगाल में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश
12:20 PM. 26 May 2112:20 PM. 26 May
त्रिपुरा में कोरोना कर्फ्यू
त्रिपुरा में कल से लगेगा कोरोना कर्फ्यू, 5 जून तक जारी रहेंगी पाबंदियां
12:20 PM. 26 May 2112:20 PM. 26 May
सुबोध जायसवाल बने सीबीआई के नए बॉस
आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति दो साल के लिए की गई है. सुबोध कुमार जायसवाल साल 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं. इससे पहले वो महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक के पद पर भी रह चुके हैं. फिलहाल, वो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के डीजी हैं.
12:20 PM. 26 May 2112:20 PM. 26 May
कब कब बढ़ मिनी लॉकडाउन की अवधि
राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 22 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2021 को पहली बार लागू किया गया था. इसके बाद दूसरी बार 13 मई तक लागू किया गया. वहीं, तीसरी बार इसे 27 मई तक बढ़ाया गया. इसके बाद अब आगामी 3 जून, 2021 तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह यानी मिनी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया.
12:20 PM. 26 May 2112:20 PM. 26 May
झारखंड में 3 जून तक बढ़ा मिनी लॉकडाउन
झारखंड में मिनी लाॅकडाउन यानी स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि चौथी बार बढ़ी है. अब आगामी 3 जून तक राज्य में मिनी लॉकडाउन जारी रहेगा. इस दौरान आवश्यक वस्तुओं को छोड़ पूर्व की पाबंदी जारी रहेगी. वहीं, अब दोपहर 2 बजे तक ही सचिवालय खुले रहेंगे. बता दें कि राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि चौथी बार बढ़ायी गयी है.
12:20 PM. 26 May 2112:20 PM. 26 May
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News update: ताऊते तूफान के बाद अब देश पर चक्रवात यास (Cyclone Yaas) का खतरा मंडरा रहा है. यह तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर फॉल कर रहा है. वहीं, यास साइक्लोन के कारण कई ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है. कोलकाता एयरपोर्ट को भी आज बंद रखने का फैसला किया गया है. इधर, देश में कोरोना के आंकड़े में कमी आयी है, लेकिन ब्लैक फंगस के बढ़ते मामले ने चिंताएं बढ़ा दी हैं. वहीं, त्रिपुरा में कल से कोरोना कर्फ्यू लागू, 5 जून तक लागू रहेंगी पाबंदियां. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…