Breaking News : हाथरस गैंगरेप मामले में यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने दिए सीबीआई जांच के आदेश, सीएमओ ने दी जानकारी
Copied link
Breaking News LIVE : hathras gangrape case में cm yogi ने बडी कार्रवाई की है. Rahul Gandhi आज हाथरस जाएंगे. भारत में Coronavirus के सक्रिय मामलों में कमी नजर आ रही है. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. PM Modi Atal Tunnel का उद्घाटन करेंगे. aiims pannel की report में sushant singh rajput की murder theories को खारिज किया है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
2:26 AM. 4 Oct 202:26 AM. 4 Oct
हाथरस मामले में यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने दिए सीबीआई जांच के आदेश, सीएमओ ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस गैंगरेप मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, इस मामले में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिए हैं.
2:26 AM. 4 Oct 202:26 AM. 4 Oct
राहुल-प्रियंका को पांच लोगों के साथ हाथरस जाने की प्रशासन ने दी अनुमति
डीएनडी में कांग्रेस के काफिले को रोके जाने के बाद प्रशासन की ओर से राहुल-प्रियंका को पांच लोगों के साथ हाथरस जाने की अनुमति दे दी गयी है. नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह से बात होने के बाद उन्हें यह अनुमति दी गयी है.
8:00 PM. 3 Oct 208:00 PM. 3 Oct
हाथरस जाने के लिए कांग्रेस दफ्तर से निकले राहुल गांधी
हाथरस जाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी दफ्तर से निकल चुके हैं.
8:00 PM. 3 Oct 208:00 PM. 3 Oct
गैंगरेप यूपी के लिए रोज़ का रूटीन
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि यूपी के लिए ये (हाथरस की घटना) कोई नई बात नहीं है, ये तो यूपी के लिए रोज़ का रूटीन हो गया है. इसमें सिर्फ पुलिस ज़िम्मेदार नहीं है, पुलिस तो एक हिस्सा है. ये वहां का नेतृत्व और उनकी मानसिकता दिखाती है.
8:00 PM. 3 Oct 208:00 PM. 3 Oct
35 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस जाएंगे
35 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस जाएंगे.
8:00 PM. 3 Oct 208:00 PM. 3 Oct
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरा मानना है कि SIT की रिपोर्ट आने के बाद आधिकारिक स्तर पर योगी जी उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिन लोगों ने हस्तक्षेप किया या जिनकी वजह से पीड़िता को संपूर्ण न्याय न मिले इस प्रकार की साजिश रची गई.
8:00 PM. 3 Oct 208:00 PM. 3 Oct
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 75,628 लोग ठीक हुए
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 75,628 लोग ठीक हुए. राष्ट्रीय रिकवरी रेट अब 83.84% है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.
8:00 PM. 3 Oct 208:00 PM. 3 Oct
DND पर सुरक्षा बढ़ा दी गई
हाथरस गैंगरेप पीड़िता की परिजन से मुलाकात करने आज एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस जाने की तैयारी में हैं. इसे देखते हुए DND पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
8:00 PM. 3 Oct 208:00 PM. 3 Oct
सुशांत मौत केस में बड़ा खुलासा, फॉरेंसिक रिपोर्ट में मर्डर की बात नहीं
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं हुई थी. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों के एक पैनल ने सीबीआई को अपनी राय देते हुए ये बात कही है. एनडीटीवी ने यह खबर दी है. एनडीटीवी के अनुसार पैनल ने अभिनेता के परिवार और उनके वकीलों की थ्योरी को खारिज कर दिया है कि उन्हें जहर दिया गया था और गला दबाकर मारा गया था.
8:00 PM. 3 Oct 208:00 PM. 3 Oct
प्रियंका गांधी का ट्वीट
प्रियंका गांधी का ट्वीट: यूपी सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है…पीड़िता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है – अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा… ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं… पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए….
8:00 PM. 3 Oct 208:00 PM. 3 Oct
भारत में पिछले 24 घंटे में 1,069 मौतों के बाद देश में कोरोना वायरस से हुईं मौतों का आंकड़ा एक लाख के पार
भारत में पिछले 24 घंटे में 1,069 मौतों के बाद देश में कोरोना वायरस से हुईं मौतों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंचा.
8:00 PM. 3 Oct 208:00 PM. 3 Oct
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद आज दोपहर हाथरस जाएंगे
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद आज दोपहर उत्तर प्रदेश की 19 वर्षीय बेटी के परिवार से मिलने हाथरस जाएंगे. कांग्रेस नेता के.सी.वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी है.
8:00 PM. 3 Oct 208:00 PM. 3 Oct
एमपी में बलात्कार पीड़िता ने की आत्महत्या
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में चिचली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहित दलित महिला ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली. 32 वर्षीय इस महिला के साथ चार दिन पहले तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था. महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पिछले तीन दिन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे. प्रधानमंत्री आज सुबह 10 बजे हिमाचल प्रदेश में अटल टनल का उद्घाटन करेंगे.
8:00 PM. 3 Oct 208:00 PM. 3 Oct
जनसभा के लिए तैयारियां कर ली गई
हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल टनल, रोहतांग के उद्घाटन के बाद दोपहर 12 बजे लाहौल स्पीति के सिसू में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा के लिए तैयारियां कर ली गई हैं.
8:00 PM. 3 Oct 208:00 PM. 3 Oct
पुलिसकर्मियों का नार्को टेस्ट होगा
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईटी की जांच में जो तथ्य सामने आये हैं और लोगों के गुस्से और देश भर में जारी प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यह कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों का नार्को टेस्ट होगा.
8:00 PM. 3 Oct 208:00 PM. 3 Oct
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसपी विक्रांत वीर, डीएसपी राम शब्द, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार वर्मा सहित दो और पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया. एसपी विक्रांत वीर की जगह अब शामली के एसपी विनीत जायसवाल हाथरस के नये एसपी होंगे.
8:00 PM. 3 Oct 208:00 PM. 3 Oct
महागठबंधन में बनी सहमति, एनडीए में पसंदीदा सीटों पर पेच
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के नामांकन के दो दिन बीत जाने के बावजूद शुक्रवार को सीट शेयरिंग का पेच पूरी तरह नहीं सुलझ पाया. एनडीए में लोजपा की चुप्पी के कारण जहां जदयू और भाजपा के बीच सीटों की गुत्थी उलझी रही, वहीं करीब दर्जन भर पसंदीदा सीटों को लेकर भी दोनों दल आमने-सामने हैं. जदयू की ओर से सांसद ललन सिंह भाजपा नेताओं के साथ इस गुत्थी को सुलझाने की पहल करते रहे.
1:47 PM. 3 Oct 201:47 PM. 3 Oct
सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाई
हाथरस कांड के बाद योगी सरकार बैकफुट पर आ गयी है और आज रात जिले के एसपी, डीएसपी सहित कुल पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. सरकार ने एसपी विक्रांत वीर, डीएसपी और क्षेत्र के इंस्पेक्टर को घटना के बाद कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया है.
1:47 PM. 3 Oct 201:47 PM. 3 Oct
अटल सुरंग का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सभी मौसम में खुली रहने वाली अटल सुरंग का शनिवार को यानी आज हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में उद्घाटन करेंगे. इस सुरंग के कारण मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा का समय भी चार से पांच घंटे कम हो जाएगा.
1:47 PM. 3 Oct 201:47 PM. 3 Oct
हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रन से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को सात रन से हरा दिया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.0 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे.जवाब में 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 20.0 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए.
1:47 PM. 3 Oct 201:47 PM. 3 Oct
कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की संख्या एक लाख के पार
भारत में कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की संख्या शुक्रवार रात को एक लाख के पार कर गयी. जबकि संक्रमितों कि संख्या 64 लाख के पार हो गयी है. अब तक देश में कोरोना संक्रमण से 54,15,197 लोग ठीक हो चुके हैं.
1:47 PM. 3 Oct 201:47 PM. 3 Oct
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News LIVE : hathras gangrape case में cm yogi ने बडी कार्रवाई की है. Rahul Gandhi आज हाथरस जाएंगे. भारत में Coronavirus के सक्रिय मामलों में कमी नजर आ रही है. Bihar Election 2020 को लेकर सरगर्मी तेज है. PM Modi Atal Tunnel का उद्घाटन करेंगे. aiims pannel की report में sushant singh rajput की murder theories को खारिज किया है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…