Breaking News: पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Breaking News LIVE Today: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) के परिणाम सामने आ गये हैं. एनडीए (NDA) को स्पष्ट बहुमत मिला है. एनडीए ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं. नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बढ़ते ठंड के बीच कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. अमेरिका में 24 घंटे में रिकॉर्ड 2 लाख से ज्यादा नये मामले सामने आये हैं. आईपीएल 2020 (IPL 2020) का खिताब फिर से मुंबई इंडियंस ने जीत लिया है. 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है. मध्य प्रदेश में भाजपा ने 28 में से 19 सीटें जीती हैं.

Live Updates
12:07 AM. 13 Nov 20 6:37 PM. 12 Nov

पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा क्षेत्रों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

12:05 AM. 12 Nov 20 6:35 PM. 11 Nov

SC ने अर्नब गोस्वामी और अन्य को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी और अन्य सह-आरोपियों को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

10:10 PM. 11 Nov 20 4:40 PM. 11 Nov

पीएम मोदी 13 को ITRA में शिक्षण और अनुसंधान संस्थान का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को जयपुर में 5 वें आयुर्वेद दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जयपुर के जामनगर में आयुर्वेद और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (ITRA) में शिक्षण और अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे.

10:10 PM. 11 Nov 20 4:40 PM. 11 Nov

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने और निर्यात बढ़ाने के लिए दस प्रमुख क्षेत्रों के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दी है. यह योजना भारतीय निर्माताओं को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी, निवेश आकर्षित करेगी और निर्यात बढ़ाएगी. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी.

7:47 PM. 11 Nov 20 2:17 PM. 11 Nov

पाकिस्तान में नहर में गिरा वाहन, 20 लोगों की मौत

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में एक तिपहिया वाहन एक नहर में गिर गया जिससे उसमें सवार कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई. वाहन में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ. हादसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ. नहर से बीस शवों को निकाला गया जबकि तीन लोग जीवित निकाले गये.

7:47 PM. 11 Nov 20 2:17 PM. 11 Nov

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को लगाई फटकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ने के दौरान सार्वजनिक सभाओं और परिवहन के संचालन के लिए नियमों में ढील देने के लिए आप सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा है कि नवीनतम सीरो सर्वेक्षण रिपोर्ट इंगित करती है कि दिल्ली में चार में से एक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित है. दिल्ली कोविड-19 संक्रमण के मामलों में केरल और महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ रहा है. अन्य राज्य प्रतिबंध लगा रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार सभी मानदंडों में ढील दे रही है, सतर्कता को ताक पर रख दिया गया है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) के परिणाम सामने आ गये हैं. एनडीए (NDA) को स्पष्ट बहुमत मिला है. एनडीए ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं. नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बढ़ते ठंड के बीच कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. अमेरिका में 24 घंटे में रिकॉर्ड 2 लाख से ज्यादा नये मामले सामने आये हैं. आईपीएल 2020 (IPL 2020) का खिताब फिर से मुंबई इंडियंस ने जीत लिया है. 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है. मध्य प्रदेश में भाजपा ने 28 में से 19 सीटें जीती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >