Breaking Updates: पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में आये कोरोना संक्रमण के 1,947 केस, 27 की मौत
Copied link
Breaking News Updates: मुंबई में आज से बीएमसी घर-घर जाकर मरीजों को कोरोना वैक्सीन लगाएगी. सभी बिहारी गुंडे होते हैं, टीएमसी सांसद के इस बयान से गुस्से में पूरा बिहार. कर्नाटक के सीएम बोम्मई आज पीएम मोदी समेत अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलेंगे. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
2:45 AM. 31 Jul 212:45 AM. 31 Jul
पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में आये कोरोना संक्रमण के 1,947 नये केस
पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 1,947 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गयी है.
2:45 AM. 31 Jul 212:45 AM. 31 Jul
झारखंड में वीकेंड लाॅकडाउन में छूट, स्कूल भी खुलेंगे
झारखंड सरकार ने वीकेंड लाॅकडाउन में छूट दिये जाने की घोषणा की है. अब रविवार को राशनदुकान दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे. साथ ही कक्षा नौ से 12 तक के लिए स्कूल भी खोले जा सकेंगे. इंटरस्टेट बस के परिचालन को भी अनुमति दे दी गयी है.
10:30 PM. 30 Jul 2110:30 PM. 30 Jul
भारत और चीन के बीच 12वें दौर की वार्ता कल
भारत और चीन के बीच 12वें दौर की वार्ता कल आयोजित की गयी है. इस वार्ता में दोनों देश एलएसी से संबंधित मुद्दों पर बात करेंगे और स्थिति सामान्य करने पर बातचीत होगी.
10:30 PM. 30 Jul 2110:30 PM. 30 Jul
अगले सप्ताह आयेगा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट
CBSE बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक श्याम भारद्वाज ने कहा है कि हमने आज से ही 10वीं के रिजल्ट पर काम करना शुरू कर दिया है और उम्मीद है कि अगले सप्ताह रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा.
7:54 PM. 30 Jul 217:54 PM. 30 Jul
योग गुरू स्वामी राम देव को कोर्ट नोटिस
योग गुरू स्वामी राम देव को कोर्ट नोटिस, दिल्ली हाईकोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई, डॉक्टर्स एसोशिएसन ने दी थी याचिका.(आजतक न्यूज)
7:54 PM. 30 Jul 217:54 PM. 30 Jul
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
सदन में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
7:54 PM. 30 Jul 217:54 PM. 30 Jul
सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
धनबाद में जज की मौत मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
7:54 PM. 30 Jul 217:54 PM. 30 Jul
सदन में विपक्ष का हंगामा
लोकसभा में कांग्रेस ने उठाई पेगासस मामले की जांच की मांग, सदन शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा. राज्यसभा मे भी हंगामा, राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित.
7:54 PM. 30 Jul 217:54 PM. 30 Jul
बीते 24 घंटे में कोरोना के 44,230 नए केस
बढ़े कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में 44,230 नए केस, 555 मरीजों की हुई मौत.
7:54 PM. 30 Jul 217:54 PM. 30 Jul
अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने अवैध तरीके से हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड किया है. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि, फैक्ट्री में पुलिस को 8 तमंचे, 24 जिंदा कारतूस और अन्य हथियार बरामद हुए हैं. वहीं, 4 आरोपि��ों को गिरफ़्तार भी किया गया. मामले में जांच जारी है.(एएनआई)
7:54 PM. 30 Jul 217:54 PM. 30 Jul
दिल्ली पहुंचे कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई
दिल्ली पहुंचे कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
7:54 PM. 30 Jul 217:54 PM. 30 Jul
कर्नाटक के नये सीएम बोम्मई आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
कर्नाटक के नये सीएम बोम्मई आज दिल्ली पहुंच रहे हैं. यहां वो पीएम मोदी समेत अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे.
1:21 PM. 30 Jul 211:21 PM. 30 Jul
पटना लौटेंगे लालू यादव
लालू प्रसाद यादव जल्द ही बिहार लौटेंगे. राजद सुप्रीमो ने इसकी जानकारी खुद दी है. लालू यादव कोविड वैक्सीन का डोज लेने दिल्ली में संसद परिसर पहुंचे. कोरोना का टीका लेकर राजद सुप्रीमो मीडिया से मुखातिब हुए और इस दौरान सरकार पर जमकर हमला बोला.
1:21 PM. 30 Jul 211:21 PM. 30 Jul
एडीजे मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग
धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है. इधर, झारखंड हाइकोर्ट ने गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि यहां की कानून व्यवस्था नागालैंड से बदतर है.
1:21 PM. 30 Jul 211:21 PM. 30 Jul
टीएमसी सांसद के बयान से पूरे बिहार में गुस्सा
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के कथित तौर पर यह कहे जाने की सभी बिहारी गुंडे होते हैं, गुरुवार को विधानसभा के भीतर व बाहर सत्ता और विपक्षी सदस्यों ने इसका जमकर विरोध किया. सबसे पहले विधानसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने आसन का यह कहते हुए ध्यान आकृष्ट कराया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता बिहार के लोगों को गुंडा कह रहे हैं.
1:21 PM. 30 Jul 211:21 PM. 30 Jul
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Updates: मुंबई में आज से बीएमसी घर-घर जाकर मरीजों को कोरोना वैक्सीन लगाएगी. सभी बिहारी गुंडे होते हैं, टीएमसी सांसद के इस बयान से गुस्से में पूरा बिहार. कर्नाटक के सीएम बोम्मई आज पीएम मोदी समेत अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलेंगे. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…