Breaking News: पद्म विभूषण उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का निधन

Breaking News Live Updates : भारत में दुनिया के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccine) अभियान की शुरूआत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन 1,65,714 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गयी. वहीं वैक्सीन लगने के बाद एक एलर्जी का मामला भी सामने आये है. वहीं किसान आंदोलन पिछले 51 दिनों से लगातार जारी है. इधर चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 4th Test score) के पहले पारी में बनाये गये 369 रनों के जवाब में भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिये हैं. वहीं PM मोदी आज गुजरात के केवड़िया तक जाने वाली 8 लग्जरी ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
5:05 PM. 17 Jan 21 5:05 PM. 17 Jan

पद्म विभूषण उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का निधन

पद्म विभूषण से सम्मानित शास्त्रीय संगीत के उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का मुंबई में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया

5:05 PM. 17 Jan 21 5:05 PM. 17 Jan

सीबीआई ने एक करोड़ रिश्वत मामले में रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने एक करोड़ रिश्वत मामले में रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया, पांच राज्यों में 20 स्थानों पर छापे मारे

5:05 PM. 17 Jan 21 5:05 PM. 17 Jan

त्रिपुरा के कांग्रेस अध्यक्ष पी के विश्वास की गाड़ी पर हमला

त्रिपुरा के कांग्रेस अध्यक्ष पी के विश्वास की गाड़ी पर हमला

5:05 PM. 17 Jan 21 5:05 PM. 17 Jan

TMC ने बीरभूम की सांसद शताब्दी रॉय को प्रदेश उपाध्यक्ष का पद सौंपा

TMC ने बीरभूम की सांसद शताब्दी रॉय को बंगाल की प्रदेश उपाध्यक्ष का पद सौंपा है. वे कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रही हैं.

2:20 PM. 17 Jan 21 2:20 PM. 17 Jan

सूरत से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट की भोपाल में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

सूरत से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को आज भोपाल में तकनीकी कारण से इमरजेंसी लैंडिंग की गई. भोपाल हवाई अड्डा के निदेशक ने कहा कि विमान में सुरक्षित रूप से 172 यात्रियों के साथ हवाई अड्डे पर उतरा गया.

2:20 PM. 17 Jan 21 2:20 PM. 17 Jan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया को देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से जोड़ने वाली 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही प्रधानमंत्री ने गुजरात में विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

2:20 PM. 17 Jan 21 2:20 PM. 17 Jan

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,144 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,05,57,985 हो गयी है. 181 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,274 हो गई है.

2:20 PM. 17 Jan 21 2:20 PM. 17 Jan

केरल में मालाबार एक्सप्रेस की लगेज वैन ने आज सुबह तिरुवनंतपुरम जिले के वर्कला के पास आग लग गयी है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

2:20 PM. 17 Jan 21 2:20 PM. 17 Jan

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान के जालौर में शनिवार की देर रात एक एक भिसड़ सकड़ हादसा हुआ है. जालौर के महेशपुरा गांव में यात्रियों से भरी एक बस बिजली के तार की चपेट में आ गयी. बिजली के तार की चपेट में आने से बस में सवार 6 यात्रियों की मौत हो गयी वहीं दर्जनों यात्री झुलस गए है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया को देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से जोड़ने के लिए 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और गुजरात में विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates : भारत में दुनिया के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccine) अभियान की शुरूआत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन 1,65,714 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गयी. वहीं वैक्सीन लगने के बाद एक एलर्जी का मामला भी सामने आये है. वहीं किसान आंदोलन पिछले 51 दिनों से लगातार जारी है. इधर चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 4th Test score) के पहले पारी में बनाये गये 369 रनों के जवाब में भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिये हैं. वहीं PM मोदी आज गुजरात के केवड़िया तक जाने वाली 8 लग्जरी ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >