मुख्य बातें
Breaking News LIVE Today: सांसद नवनीत राणा जेल से बाहर आ गईं हैं. मुंबई कोर्ट ने उन्हें कल ही दी थी जमानत. गुजरात एटीएस ने हथियारों का जखीरा पकड़ा है. इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Breaking News Live: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आरोप – तेलंगाना की केसीआर सरकार सबसे अधिक भ्रष्टाचारी
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि तेलंगाना में केसीआर की सरकार सबसे भ्रष्टाचारी सरकार है. कालेश्वरम परियोजना केसीआर के लिए ATM हो गया है. ये परियोजना उस समय 20,000 करोड़ रुपए का था और आज 1,20,000 करोड़ रु. का हो गया है, लेकिन इसके बावजूद भी सिंचाई का पानी एक इंच भी भूमि को नहीं मिला है.
दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1365 नए केस दर्ज किए गए है, जबकि इस दौरान 1472 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं. हालांकि, कोरोना के संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है. दिल्ली में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5746 है.
लू प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि लू या आग लगने की घटनाओं से होने वाली मौतों को रोकने के लिये सभी कदम उठाने की जरूरत है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली में अब सबको बिजली की सब्सिडी नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि अब उन्हीं को बिजली की सब्सिडी दी जाएगी, जो उसकी मांग करेंगे.
भाजपा ने गुरुवार को ऐलान किया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. यहां पर आगामी 30 मई को मतदान कराए जाएंगे और तीन जून को मतों की गिनती की जाएगी.
गुजरात के कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवानी को बिना अनुमति रैली करने पर तीन महीने की सजा दी गई है. मेहसाणा की एक अदालत ने बिना अनुमति रैली करने के मामले में मेवानी समेत करीब 12 लोगों को तीन साल की सजा सुनाई गई है. इसके साथ ही उन्हें एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.