राजस्थान के उदयपुर में विवाहिता की गोली मारकर हत्या
राजस्थान के उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की उसके घर में गोली मार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि घटना प्रताप नगर थाना क्षेत्र के सुदंरवास अपार्टमेंट में
हुई. पुलिस ने बताया कि दो आरोपी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में पहुंचे और दरवाजे पर घंटी बजाई. जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला आरोपियों ने उस पर गोली चला दी. गोली महिला के
सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि वह किराये के मकान में अपने पति चंदन सिंह और डेढ़ साल की लडकी के साथ रह रही थी. पुलिस ने बताया कि
उसका पति घटना के समय काम पर गया हुआ था. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं.