Breaking News: दाऊद इब्राहीम और छोटा शकील के करीबी अजय रमेश नावंदर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Breaking News Latest Updates : महाराष्ट्र के पालघर में 7 साल की बच्ची जीका वायरस से संक्रमित मिली. दाऊद इब्राहीम और छोटा शकील के करीबी अजय रमेश नावंदर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार. फर्जी पहचान पत्र के साथ से कर्नाटक में रह रहे 7 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार. श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ दिया है. सुरक्षा बलों के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एलओसी के पास आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. लेटेस्ट न्यूज के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
9:56 PM. 13 Jul 22 9:56 PM. 13 Jul

असम में जापानी बुखार से तीन लोगों की मौत

असम में जापानी एनसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) से तीन और लोगों की मौत हो गयी. असम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान दिमागी बुखार के कारण करीमगंज में दो और शिवसागर में एक व्यक्ति की मौत हुई है. इसमें कहा गया है कि इसके अलावा इस बुखार के तीन नये मामले धेमाजी में जबकि दो मोरीगांव में और एक डिब्रूगढ़ में सामने आये हैं.

9:56 PM. 13 Jul 22 9:56 PM. 13 Jul

महाराष्ट्र के पालघर में 7 साल की बच्ची जीका वायरस से संक्रमित मिली

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 7 साल की एक बच्ची जीका वायरस से संक्रमित पायी गयी है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी. जानलेवा जीका वायरस से संक्रमित बच्ची मुंबई से सटे पालघर जिले की तलासरी तालुका में एक आश्रम शाला (आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय) में रहती है. इससे पहले जुलाई 2021 में राज्य के पुणे में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया था. जीका वायरस एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है और इसके परिणामस्वरूप होने वाली बीमारी के विशिष्ट लक्षणों में बुखार, शरीर में दर्द और आंखों में संक्रमण शामिल हैं.

9:56 PM. 13 Jul 22 9:56 PM. 13 Jul

दाऊद और छोटा शकील के करीबी अजय रमेश नावंदर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

डीएचएफएल के द्वारा की गयी 34,615 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने दाऊद इब्राहीम और छोटा शकील के करीबी अजय रमेश नावंदर को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के हवाले से एएनआई ने यह खबर दी है.

9:56 PM. 13 Jul 22 9:56 PM. 13 Jul

श्रीलंका में स्पीकर ने आपात बैठक बुलायी

श्रीलंका में स्पीकर ने आपात बैठक बुलायी है. इसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. श्रीलंका में उत्पन्न हालात को नियंत्रित करने के लिए स्पीकर ने यह बैठक बुलायी है.

9:56 PM. 13 Jul 22 9:56 PM. 13 Jul

तेलंगाना में 17 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थान बंद

तेलंगाना में 17 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है. इसमें सरकारी एवं गैर-सरकारी सभी स्कूल एवं शिक्षण संस्थान शामिल हैं. तेलंगाना की सरकार ने राज्य में हो रही भारी बारिश की वजह से यह फैसला किया है. सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान 18 जुलाई से खुल जायेंगे.

9:56 PM. 13 Jul 22 9:56 PM. 13 Jul

फर्जी पहचान पत्र के साथ कर्नाटक में रह रहे 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार

फर्जी पहचान पत्र के साथ कर्नाटक में रह रहे 7 बांग्लादेशी नागरिकों को रामनगर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये लोग फर्जी पहचान पत्र के आधार पर यहां रह रहे थे. सभी एक कपड़ा फैक्ट्री में काम कर रहे थे. इनके पास ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और असम के पहचान पत्र मिले हैं. रामनगर के एसपी संतोष बाबू ने यह जानकारी दी है.

9:56 PM. 13 Jul 22 9:56 PM. 13 Jul

श्रीलंका में स्थिति बेकाबू, प्रधानमंत्री कार्यालय में घुसे प्रदर्शनकारी

संकटों में घिरे श्रीलंका में एक बार फिर हालात बेकाबू हो गये हैं. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय पर कब्जा कर लिये हैं. सैकड़ों लोग कोलंबो स्थित पीएम कार्यालय में दाखिल हो गये हैं.

2:46 PM. 13 Jul 22 2:46 PM. 13 Jul

वीवो मोबाइल कंपनी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी को जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर वीवो मोबाइल कंपनी द्वारा उनके बैंक खाते को फ्रीज करने को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए कहा है. इसने डेबिट फ्रीज और 950 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी प्रस्तुत करने और 250 करोड़ रुपये की शेष राशि बनाए रखने के अधीन बैंक खाते को संचालित करने की अनुमति दी.

11:00 AM. 13 Jul 22 11:00 AM. 13 Jul

राष्ट्रपति के देश छोड़ते ही कोलंबो में हंगामा शुरू

श्रीलंका के राष्ट्रपति के देश छोड़ते ही कोलंबो में हंगामा शुरू हो गया है. प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर गये हैं. उग्र भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े गये हैं.

10:19 AM. 13 Jul 22 10:19 AM. 13 Jul

कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार ने कहा, द्रौपदी मुर्मू को आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए

कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार ने कहा कि यशवंत सिन्हा बहुत अच्छे प्रत्याशी हैं. द्रौपदी मुर्मू का स्वभाव भी बहुत शालीन है, लेकिन वे भारत की ‘ईविल फिलॉसफी’ (बुराई की विचारधारा) का प्रतिनिधित्व करती हैं. हमें द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी प्रतीक नहीं बनाना चाहिए.

10:19 AM. 13 Jul 22 10:19 AM. 13 Jul

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 16,906 नए मामले दर्ज, 45 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,906 नए मामले सामने आए और 15,447 ठीक हुए हैं. इस दौरान कोरोना संक्रमितों में से 45 लोगों की मौत हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,32,457 हो गई है.

10:19 AM. 13 Jul 22 10:19 AM. 13 Jul

टेलर कन्हैया लाल हत्याकांड के चार आरोपियों को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल लाया गया

राजस्थान: उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल तेली हत्याकांड के चार आरोपियों को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल लाया गया.

10:19 AM. 13 Jul 22 10:19 AM. 13 Jul

व्यक्ति को हमले से बचाने की कोशिश में दिल्ली पुलिस के दो जवान घायल

दिल्ली में एक व्यक्ति पर शेविंग ब्लेड से हमला करने के इरादे से उसका पीछा कर रहे व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान एसके मसरफ (39) के रूप में की गई है, जो जेजे कॉलोनी पप्पन कलां में रहता है. पुलिस के अनुसार, यह घटना द्वारका क्षेत्राधिकार में मंगलवार की शाम करीब पौने सात बजे हुई. हेड कांस्टेबल जितेंद्र और मुकेश अपने क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्होंने मसरफ को ब्लेड से हमला करने के इरादे से एक व्यक्ति के पीछे भागते हुए देखा. उसने बताया कि दोनों हेड कांस्टेबल ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसने उन पर हमला कर दिया. इससे जितेंद्र के सिर और मुकेश के हाथ में चोट आई. बहरहाल, दोनों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

10:19 AM. 13 Jul 22 10:19 AM. 13 Jul

राजस्थान के भीलवाड़ा में किराना दुकान के मालिक की चाकू मारकर हत्या

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मंगरूप थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को एक किराना दुकान के मालिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. थाना प्रभारी मोती लाल ने बताया कि 35 वर्षीय संजय सोमानी और राहुल रैगर कार से पास के एक स्थान जा रहे थे. सोमानी कार खुद चला रहे थे और राहुल बगल वाली सीट पर बैठे थे. जब कार कस्बे से बाहर की ओर बढ़ी, तो राहुल ने संजय को पीछे से चाकू मार दिया. उन्होंने बताया कि सोमानी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि राहुल कुछ समय पहले संजय सोमानी की किराने की दुकान पर काम करता था. दोनों के बीच लेन-देन को लेकर कोई विवाद हो सकता है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता आरोपी को गिरफ्तार के बाद चल सकेगा.

10:19 AM. 13 Jul 22 10:19 AM. 13 Jul

जेई को प्रताड़ित करने के आरोप में जींद में डीटीपी सहित तीन गिरफ्तार

कनिष्ठ अभियंता (जेई) को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने और जातिसूचक अपशब्द कहने के आरोप में जींद के जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिला नगर योजनाकार कार्यालय के जेई नवीन कुमार ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) आयोग को भेजी शिकायत में बताया कि डीटीपी अरविंद ढुल, कार्यालय सहायक अमित मलिक तथा सेवानिवृत कर्मचारी कृष्ण चंद्र उन पर भ्रष्टाचार के लिए दबाव बनाते हैं और मना करने पर उनके खिलाफ जातिसूचक अपशब्द का इस्तेमाल करते हैं. इतना ही नहीं, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाता है. कुमार ने बताया कि नरवाना में भी उनके साथ मारपीट की गई थी. एससी/एसटी आयोग के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस थाना ने 27 मई को ढुल, मलिक और कृष्ण चंद्र के खिलाफ धमकी देने, एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था.

10:19 AM. 13 Jul 22 10:19 AM. 13 Jul

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सुरक्षा बलों के जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. ये आतंकी मंगलवार की आधी रात को पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. सुरक्षा बलों के जवानों को इस बात की भनक लगते ही उन्होंने इस कोशिश को नाकाम कर दिया. जम्मू-कश्मीर के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 12-13 जुलाई की दरम्यानी आधी रात को पुंछ सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश की गई थी, जिसे हमारे सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया.

मुख्य बातें

Breaking News Latest Updates : महाराष्ट्र के पालघर में 7 साल की बच्ची जीका वायरस से संक्रमित मिली. दाऊद इब्राहीम और छोटा शकील के करीबी अजय रमेश नावंदर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार. फर्जी पहचान पत्र के साथ से कर्नाटक में रह रहे 7 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार. श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ दिया है. सुरक्षा बलों के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एलओसी के पास आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. लेटेस्ट न्यूज के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >