Breaking News Highlights: सीएनजी और पीएनजी की कीमतें बढ़ीं, जानें कितनी महंगी हुई गैस

Breaking News Updates : महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई में एक बार फिर सीएनजी की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. इस बार सीएनजी का दाम चार रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है. उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया ऐलान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के देवघर में 16,000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन किया. अगस्त महीने से बेंगलुरु से वाराणसी तक भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत की जाएगी. आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:25 AM. 13 Jul 22 10:55 PM. 12 Jul

सीएनजी और पीएनजी की कीमतें बढ़ीं, जानें कितनी महंगी हुई गैस

महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई में एक बार फिर सीएनजी की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. इस बार सीएनजी का दाम चार रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है. इसके साथ ही पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के दाम तीन रुपये प्रति मानक घनमीटर (प्रति इकाई) बढ़ाये गये हैं. गैस वितरक कंपनी ने कहा कि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की वजह गैस कीमतों में तेजी और रुपये में गिरावट है. कंपनी दरअसल घरेलू गैस आवंटन में कमी को पूरा करने के लिए विदेशी बाजार से गैस खरीद रही है. इस वृद्धि के साथ मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी की कीमत चार रुपये बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो और पीएनजी का दाम तीन रुपये प्रति इकाई बढ़कर 48.50 रुपये हो गया है.

4:25 AM. 13 Jul 22 10:55 PM. 12 Jul

केदारनाथ में स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित

केदारनाथ में हर समय मौसम से जुड़ी सटीक जानकारी पाने के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के वैज्ञानिकों की मदद से हिमालयी धाम में स्वचालित मौसम केंद्र (स्टेशन) स्थापित किया है. इस मौसम केंद्र से केदारनाथ के पल-पल बदलते मौसम की जानकारी प्रशासन के साथ ही भगवान शिव के धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी आसानी से उपलब्ध होगी. आईआईटी कानपुर के प्रो इंद्रसेन ने रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के अनुरोध पर यह प्रणाली केदारनाथ में स्थापित की है.

4:25 AM. 13 Jul 22 10:55 PM. 12 Jul

अमेरिका ने ISIS के सीरिया चीफ को मार गिराया

अमेरिका ने आईएसआईएस के सीरिया चीफ को मार गिराया है. पेंटागन ने कहा है कि एक ड्रोन अटैक में इस्लामिक स्टेट का सीरिया चीफ माहेर अल-अगाल मारा गया.

4:25 AM. 13 Jul 22 10:55 PM. 12 Jul

गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 75 किलोग्राम हेरोईन जब्त, खेप पंजाब के रास्ते भेजी जानी थी

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर कंटेनर से जब्त की गयी 75 किलोग्राम हेरोईन पंजाब के रास्ते किसी अन्य स्थान पर भेजी जानी थी. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने यहां कहा कि पंजाब पुलिस ने मंगलवार को गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के साथ संयुक्त अभियान के दौरान मुंद्रा बंदरगाह पर एक कंटनेर से 75 किलोग्राम हेरोईन जब्त की. उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने संयुक्त अरब अमीरात से हेरोईन की तस्करी किये जाने की केंद्रीय एजेंसियों एवं गुजरात एटीएस के साथ सूचना साझा की थी.

4:25 AM. 13 Jul 22 10:55 PM. 12 Jul

जून में खुदरा मुद्रास्फीति मामूली गिरावट के साथ 7.01 प्रतिशत रही

खाने का सामान सस्ता होने से जून महीने में खुदरा मुद्रास्फीति मामूली रूप से गिरकर 7.01 प्रतिशत पर आ गयी. राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) ने मंगलवार को जून 2022 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी किये. इसके मुताबिक, जून में खुदरा मुद्रास्फीति 7.01 प्रतिशत रही, जबकि एक महीने पहले मई में यह 7.04 प्रतिशत थी. एक साल पहले जून 2021 में खुदरा मुद्रास्फीति 6.26 प्रतिशत रही थी. जून के लिए खुदरा मुद्रास्फीति में मामूली गिरावट आने के बावजूद यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संतोषजनक स्तर से अधिक बनी हुई है.

4:25 AM. 13 Jul 22 10:55 PM. 12 Jul

उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया ऐलान

उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. उनकी पार्टी के सांसदों ने मांग की थी कि वे आदिवासी महिला को राष्ट्रपति चुनाव में सपोर्ट करें.

मुख्य बातें

Breaking News Updates : महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई में एक बार फिर सीएनजी की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. इस बार सीएनजी का दाम चार रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है. उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया ऐलान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के देवघर में 16,000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन किया. अगस्त महीने से बेंगलुरु से वाराणसी तक भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत की जाएगी. आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >