Breaking News: दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 686 नए मामले आये, 573 संक्रमितों की हुई रिकवरी

Breaking News Latest Updates : राजनीतिक और आर्थिक संकट से ग्रस्त श्रीलंका में आज राष्ट्रपति पद के लिए मतदान कराया जाएगा. पीएम मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से बात करेंगे. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी आज फिर शिवसेना सांसद संजय राउत से पूछताछ करेगा. आप हमारे साथ बने रहें.

4:25 AM. 21 Jul 22 4:25 AM. 21 Jul

कोरोना के 686 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 686 नए मामले आये हैं. वहीं राहत की बात है कि कोरोना से बीते एक दिन में किसी की भी जान नहीं गई है. वहीं कोरोना से 573 संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट गये हैं.

4:25 AM. 21 Jul 22 4:25 AM. 21 Jul

प्रधानमंत्री पद की दौड़ के अंतिम चरण में पहुंचे ऋषि सुनक

ऋषि सुनक ने बुधवार को बोरिस जॉनसन की जगह लेने की दौड़ के अंतिम चरण में जगह बना ली और अब पार्टी तथा प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व संभालने के लिए उनका मुकाबला विदेश मंत्री लिज ट्रस से होगा. सुनक ने टोरी सांसदों के पांचवें और अंतिम दौर के मतदान में 137 मतों से जीत हासिल की, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं ट्रस को 113 सांसदों का समर्थन मिला.

4:25 AM. 21 Jul 22 4:25 AM. 21 Jul

एक और आरोपी गिरफ्तार

नूंह में डीएसपी की हत्या के आरोपियों तलाश जारी है. पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है. इसकी कड़ी में हरियाणा पुलिस ने आज गांव गंगोरा, थाना पहाड़ी ज़िला भरतपुर से एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इसकी जानकारी दी.

4:25 AM. 21 Jul 22 4:25 AM. 21 Jul

तेज रफ्तार एंबुलेंस पलटी

कर्नाटक के बिंदूर के पास एक टोल गेट पर तेज रफ्तार एंबुलेंस पलट गया. हादसे में चार लोग घायल हो गए है. एम्बुलेंस एक मरीज को होन्नावरा ले जा रही थी.

4:25 AM. 21 Jul 22 4:25 AM. 21 Jul

अमृतसर एनकाउंटर- 2 गैंगस्टर ढेर

अमृतसर मुठभेड़ में दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई. सिद्धू मूस वाला मामले में शामिल 2 गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मारे गए हैं. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमने एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद की है. 3 पुलिस अधिकारियों को भी मामूली चोटें आई हैं.

4:25 AM. 21 Jul 22 4:25 AM. 21 Jul

कल तक के लिए लोकसभा स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही कल यानी 21 जुलाई तक के लिए स्थगित हो गई है.

8:22 PM. 20 Jul 22 8:22 PM. 20 Jul

अमृतसर में पुलिस और मूसेवाला के दो संदिग्ध हत्यारों के बीच मुठभेड़

अमृतसर में पंजाब पुलिस और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल दो बदमाशों के बीच बुधवार को मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अब भी जारी है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्यबल के साथ मुठभेड़ भकना गांव में जारी है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बदमाश जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे. ये दोनों फरार हो गए थे. उन्होंने बताया कि बल ने इलाके की घेराबंदी कर ली है. गौरतलब है कि गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा गांव में कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

8:22 PM. 20 Jul 22 8:22 PM. 20 Jul

शिवसेना मसले पर अब एक अगस्त को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

शिवसेना के मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई की बेंच की ओर से बुधवार को सुनवाई की गई. सर्वोच्च अदालत इस मामले में अब एक अगस्त को की जाएगी. इस मामले में अदालत ने याचिकाकर्ताओं से एक अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अदालत ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि इस मामले में चूंकि राज्यपाल भी शामिल हैं. इसलिए राज्यपाल के लिए याचिका में सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

8:22 PM. 20 Jul 22 8:22 PM. 20 Jul

कोलकाता के धर्मतल्ला में जहरीली शराब पीने से 10 की मौत

कोलकाता के धर्मतल्ला इलाके में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गयी है. विस्तृत खबर की अभी प्रतीक्षा है. जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है.

4:55 PM. 20 Jul 22 4:55 PM. 20 Jul

श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी

श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए बुधवार को यानी आज मतदान सुबह दस बजे शुरू हो गया. राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला तीन उम्मीदवारों के बीच है. देश में अब तक के सबसे भीषण आर्थिक संकट से निपटने में सरकार की नाकामी के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और राजनीतिक उथल पुथल तथा देश में फैले अराजकता के माहौल के बीच गोटबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति चुनाव गुप्त मतदान के जरिए हो रहा है. कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, डलास अल्हाप्पेरुमा और वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को मंगलवार को सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवारों के रूप में प्रस्तावित किया था. किसी भी उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए देश की 225 सदस्यीय संसद में 113 से अधिक मत हासिल करना होगा.

4:55 PM. 20 Jul 22 4:55 PM. 20 Jul

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित

महंगाई और जीएसटी के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है. हालांकि, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है.

4:55 PM. 20 Jul 22 4:55 PM. 20 Jul

राज्यसभा में पूर्व एथलीट पीटी उषा ने शपथ ग्रहण किया

राज्यसभा की नई मनोनीत सांसद और पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा आज उच्च सदन की बैठक के बाद शपथ लिया.

4:55 PM. 20 Jul 22 4:55 PM. 20 Jul

आज राज्यसभा में शपथ लेंगी पूर्व एथलीट पीटी उषा

राज्यसभा की नई मनोनीत सांसद और पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा आज सुबह 11 बजे उच्च सदन की बैठक के बाद शपथ लेंगी.

4:55 PM. 20 Jul 22 4:55 PM. 20 Jul

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय शिवसेना सांसद संजय राउत से आज फिर करेगा पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना सांसद संजय राउत को मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं और उनकी पत्नी तथा सहयोगियों के वित्तीय लेनदेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिर से पूछताछ के लिए बुधवार को तलब किया है. राज्यसभा सदस्य राउत उद्धव ठाकरे खेमे में हैं. राउत ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया और आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध के कारण निशाना बनाया जा रहा है. राउत को ईडी के मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है. इस मामले में एक जुलाई को राउत से पूछताछ की गई थी. जांच अधिकारियों ने राउत से करीब 10 घंटे पूछताछ में उनका बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज किया था. राउत ने ईडी कार्यालय से बाहर निकलते समय संवाददाताओं से कहा था कि मैंने पूरा सहयोग दिया और उनके सभी सवालों के जवाब दिए. अगर वे मुझे बुलाएंगे तो मैं फिर हाजिर होऊंगा.

4:55 PM. 20 Jul 22 4:55 PM. 20 Jul

केरल हाईकोर्ट ने रूस के मालवाहक जहाज को रोकने का आदेश दिया

एस्टोनियाई तट सेवा कंपनी बंकर पार्टनर ओयू द्वारा एक एडमिरल्टी मुकदमा दायर किए जाने के बाद केरल हाईकोर्ट ने यहां कोचीन बंदरगाह पर रूस के एक मालवाहक जहाज को रोकने का आदेश दिया है. न्यायमूर्ति सतीश निनन ने 18 जुलाई को कोचीन बंदरगाह न्यास में बंदरगाहों के उप संरक्षक को वारंट जारी कर जहाज ‘एमवी एमएआईए-एक’ को इसके पतवार, टैकल, इंजन, मशीनरी, बोर्ड, बंकर, उपकरण, परिधीय और अन्य उपकरण को भी जब्त करने का आदेश दिया. एस्टोनियाई कंपनी द्वारा जहाज को आपूर्ति किए गए बंकरों के मूल्य के लिए प्रतिदिन 0.1 प्रतिशत की दर से ब्याज के साथ 23,503.14 अमरीकी डॉलर की राशि के लिए एक डिक्री की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया गया था.

4:55 PM. 20 Jul 22 4:55 PM. 20 Jul

बंगाल कोयला चोरी मामला: सीबीआई ने 41 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 41 लोगों को करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले में पश्चिम बंगाल के आसनसोल की एक अदालत में दायर आरोप पत्र में नामजद किया. सीबीआई के एक बयान के अनुसार, आरोपपत्र में जिन अन्य लोगों का उल्लेख है, उनमें निजी कंपनियां और सीआईएसएफ और रेलवे के अज्ञात अधिकारी शामिल हैं. बयान में कहा गया कि उन्होंने एक साजिश के तहत ईसीएल के प्रभुत्व के तहत पट्टाधारक क्षेत्रों के कोयला भंडार और रेलवे पार्किंग में पड़े कोयला भंडार का भी धोखाधड़ी से बिक्री और आपूर्ति के लिए दुरुपयोग किया. बयान के अनुसार कि इस आरोपी ने उक्त निजी व्यक्ति से रिश्वत के रूप में बड़ी और नियमित नकद राशि के रूप में अनुचित लाभ प्राप्त किया और ईसीएल लीजहोल्ड क्षेत्र से कोयले के दुरुपयोग की सुविधा प्रदान की. इस तरह अवैध कोयला सिंडिकेट को अनुचित संरक्षण प्रदान किया.

4:55 PM. 20 Jul 22 4:55 PM. 20 Jul

पटियाला में खालिस्तान समर्थक पोस्टर चिपकाने के आरोप में एसएफजे के दो गिरफ्तार

पटियाला में काली माता मंदिर की दीवार पर खालिस्तान समर्थक पोस्टर चिपकाए जाने के चार दिन बाद पंजाब पुलिस ने मंगलवार को प्रतिबंधित सिखों से जुड़े दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ मामले का पर्दाफाश किया. पटियाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एम एस छीन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक ने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ प्रिंस और प्रेम सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने सिख फार जस्टिस के 13 पोस्टर, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है.

4:55 PM. 20 Jul 22 4:55 PM. 20 Jul

पाकिस्तान के होटल में अमेरिकी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो लोगों ने 21 वर्षीय अमेरिकी महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि यह घटना यहां से 500 किलोमीटर दूर डीजी खान जिले के हिल स्टेशन ‘फोर्ट मुनरो’ के एक होटल में 17 जुलाई को हुई, जब पीड़िता अपने सोशल मीडिया दोस्तों मुजमिल सिप्रा और अजान खोसा के साथ एक व्लॉग बनाने के लिए उस जगह का दौरा कर रही थी. डीजी खान के उपायुक्त अनवर बरियार के अनुसार अमेरिकी लड़की अपने सोशल मीडिया मित्र मुजमल सिप्रा के निमंत्रण पर कराची से फोर्ट मुनरो आई थी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में पर्यटक वीजा पर आई महिला पिछले सात महीने से देश में रह रही थी। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मुख्य बातें

Breaking News Latest Updates : राजनीतिक और आर्थिक संकट से ग्रस्त श्रीलंका में आज राष्ट्रपति पद के लिए मतदान कराया जाएगा. पीएम मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से बात करेंगे. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी आज फिर शिवसेना सांसद संजय राउत से पूछताछ करेगा. आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >