Breaking News: केरल निकाय चुनाव के नतीजे, तिरुवनंतपुरम में एलडीएफ जीता, कांग्रेस का रहा सबसे खराब प्रदर्शन
Copied link
Breaking News Live update: कृषि कानूनों (Farm laws)के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020)लगातार जारी है. केरल निकाय चुनाव में सुबह से ही जारी है वोटों की गिनती. नेपाल में करीब 9 महीने बाद आज खुलेंगे पशुपति नाथ मंदिर के कपाट. एएमयू के छात्रों ने कृषि कानून 2020 वापस लेने की मांग, राष्ट्रपति से दखल की अपील की. गणतंत्र दिवस पर भारत आने का निमंत्रण ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने स्वीकारी. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE….
शिवसेना नेता संजय राउत ने किसान आंदोलन को लेकर कहा है कि सरकार अगर चाहती तो किसानों के साथ बैठकर आधे घंटे में यह मसला खत्म कर सकती है. प्रधानमंत्री जी खुद हस्तक्षेप करेंगे तो यह पांच मिनट में हल हो जाएगा.
8:19 PM. 16 Dec 208:19 PM. 16 Dec
पार्टी नेतृत्व से नाराज टीएससी सांसद सुनिल मोंटल
टीएससी सांसद सुनिल मोंटल पार्टी नेतृत्व से नाराज, पार्टी में भ्रष्टाचार पर उठाये सवाल
8:19 PM. 16 Dec 208:19 PM. 16 Dec
दिल्ली और यूपी की सरकार में तेज हुई जुबानी जंग
दिल्ली और यूपी की सरकार में तेज हुई जुबानी जंग, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 70 सालों में पहली बार यूपी के नेताओं ने स्कूल और अस्पताल की बात कही है.
8:19 PM. 16 Dec 208:19 PM. 16 Dec
ममता बनर्जी को अपने घर की फिक्र करनी चाहिए- ओवैसी
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि, ममता बनर्जी को फिक्र करनी चाहिए अपने घर की, उनकी पार्टी के इतने लोग भाजपा में जा रहे हैं. वो अपनी पार्टी की बौखलाहट मेरे ऊपर निकाल रही हैं.
5:05 PM. 16 Dec 205:05 PM. 16 Dec
उत्तर प्रदेश के संभल में सड़क दुर्घटना, बस और टैंकर की भिड़ंत में सात की मौत
उत्तर प्रदेश के संभल में सड़क दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में बस और टैंकर की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गयी है और 25 लोग घायल हैं. बचाव कार्य जारी है.
4:39 PM. 16 Dec 204:39 PM. 16 Dec
कैबिनेट की पहली बैठक में ये कानून खत्म कर दिए जाएंगे
कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर-मंतर पर कांग्रेस सांसदों के प्रदर्शन का आज 10वां दिन है. इस दौरान कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने कहा की राहुल जी ने कहा है जिस दिन कांग्रेस की सरकार बनेगी कैबिनेट की पहली ही बैठक में ये कानून खत्म कर दिए जाएंगे.
4:39 PM. 16 Dec 204:39 PM. 16 Dec
केरल स्थानीय निकाय चुनाव के शुरुआती रुझान
केरल में स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझानों में तिरुवनंतपुरम निगम में 13 वार्डों में अग्रणी एनडीए, वहीं, एलडीएफ – 12 और यूडीएफ – 4 पर हैं.
4:39 PM. 16 Dec 204:39 PM. 16 Dec
बसपा ने किया पार्टी से निष्कासित
यूपी के गोंडा में बसपा से पूर्व विधायक रमेश चंद्र गौतम और नेता मसूद आलम खां को पार्टी ने अनुशासनहीनता के साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया.
4:39 PM. 16 Dec 204:39 PM. 16 Dec
कोरोना के आंकड़े
देश में 26,382 नए मामलों के साथ कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 99,32,548 हो गई है. वहीं, 387 नई मौतों के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 1,44,096 हो गई है.
4:39 PM. 16 Dec 204:39 PM. 16 Dec
विजय दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय दिवस के अवसर पर वॉर मेमोरियल में श्रद्धांजलि अर्पित की.
4:39 PM. 16 Dec 204:39 PM. 16 Dec
317 अंक की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स
आज सेंसेक्स 317 अंक की बढ़त के साथ खुला, वर्तमान में सेंसेक्स 46,580 अंक पर है. वहीं निफ्टी 13,652 अंकों पर है.
4:39 PM. 16 Dec 204:39 PM. 16 Dec
केरल स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आज
केरल स्थानीय निकाय चुनाव के आज आ जाएंगे नतीजे, वोटों की गिनती शुरू हो गई है.
4:39 PM. 16 Dec 204:39 PM. 16 Dec
सांसद सनी देओल की सुरक्षा बढ़ी
फिल्म अभिनेता और सांसद सनी देओल की सुरक्षा बढ़ी, गृह मंत्रालय ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी.
4:39 PM. 16 Dec 204:39 PM. 16 Dec
थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती
केरल निकाय चुनाव में अब से थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती
1:17 PM. 16 Dec 201:17 PM. 16 Dec
9 महीने बंद रहने के बाद आज से खुलेंगे पशुपति नाथ मंदिर के कपाट
नेपाल में करीब 9 महीने बंद रहने के बाद आज से खुलेंगे पशुपति नाथ मंदिर के कपाट. भक्त कर सकेंगे अपने अराध्य के दर्शन
1:17 PM. 16 Dec 201:17 PM. 16 Dec
कोरोना वैक्सीन भंडारण को भारत तैयार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस वैक्सीन के भंडारण के लिए देश तैयार है. भंडारण के लिए 29 हजार कोल्ड चेन, 240 वॉक-इन-कूलर, 70 वॉक-इन फ्रीजर, 45 हजार आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर, 41 हजार डीप फ्रीजर और 300 सोलर रेफ्रिजरेटर इस्तेमाल किये जायेंगे.
1:17 PM. 16 Dec 201:17 PM. 16 Dec
नक्सलियों झारखंड पुलिस को दी खुली चुनौती, राजभवन के पीछे टांगा बैनर-पोस्टर
प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) ने राजभवन के पीछे नगर निगम अस्पताल की दीवार पर पोस्टर साट कर रांची पुलिस को खुली चुनौती दी है. हाई सिक्यूरिटी इलाके में पोस्टर साटे जाने की सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर-बैनर उखाड़ कर साथ ले गयी. इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
1:17 PM. 16 Dec 201:17 PM. 16 Dec
गुरुवार से झारखंड में शुरू होंगी 10वीं से 12वीं तक की कक्षाएं
राज्य में 17 दिसंबर से 10वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल खुल जायेंगे. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह फैसला लिया गया है. हालांकि इससे संबंधित आदेश और शर्तें 16 दिसंबर को जारी होने की संभावना है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि 10वीं से नीचे की कक्षाओं के लिए पूर्व की तरह ही अॉनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी.
1:17 PM. 16 Dec 201:17 PM. 16 Dec
सृजन घोटाले में नया खुलासा
सृजन घोटाले (srijan ghotala) की सीबीआइ जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है कि इसी मामले में लगभग 100 करोड़ का एक और घोटाला सामने आया है. इस मामले में(Srijan Scam Bihar ) राज्य मुख्यालय ने संज्ञान लिया और गृह विभाग के निर्देश पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. भागलपुर में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी और इसके बाद गृह विभाग की ओर से जांच की जिम्मेदारी सीबीआइ को सौंपी जायेगी.
1:17 PM. 16 Dec 201:17 PM. 16 Dec
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Live update: कृषि कानूनों (Farm laws)के खिलाफ किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2020)लगातार जारी है. केरल निकाय चुनाव में सुबह से ही जारी है वोटों की गिनती. नेपाल में करीब 9 महीने बाद आज खुलेंगे पशुपति नाथ मंदिर के कपाट. एएमयू के छात्रों ने कृषि कानून 2020 वापस लेने की मांग, राष्ट्रपति से दखल की अपील की. गणतंत्र दिवस पर भारत आने का निमंत्रण ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने स्वीकारी. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ LIVE UPDATE….