मुख्य बातें
Breaking News: संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में पाकिस्तान से मैच हारने के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान समर्थकों के बीच झड़प की सूचना मिली है. अफगान प्रशंसकों ने कथित तौर पर शारजाह क्रिकेट स्टेडियम को नुकसान पहुंचाया है.

Breaking News: साइरस मिस्त्री के साथ कार दुर्घटना में घायल डेरियस पंडोले की हुई सर्जरी, हालत स्थिर
डॉ अनाहिता पंडोले और उनके पति डेरियस पंडोले, जो साइरस मिस्त्री के साथ यात्रा कर रहे थे, को आज मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में सड़क मार्ग से लाया गया. 20 डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख रहे हैं. डेरियस पंडोले की गुरुवार दोपहर बांह की सर्जरी हुई. डॉक्टर ने बताया, सर्जरी सफल रही. उनकी हालत इस समय स्थिर है. जबकि अनाहिता पंडोले अभी भी निगरानी में हैं, हालांकि डॉक्टर ने बताया उनक हालत स्थिर है और सुधार हो रही है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में एक चारकोल प्लांट में आग लग गयी. चारकोल प्लांट से आग की तेज लपटें उठ रही हैं. हालांकि अभी तक इस हादसे के बारे में पूरी रिपोर्ट नहीं आयी है. आगे के विवरण की प्रतीक्षा है.
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की तबीयत अचानक खराब हो गयी. जिसमें बाद के उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रहने की सलाह दी गयी है. उन्हें बाल्मोरल कैसल में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है.
दिल्ली के साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. 22 शहरों में छापेमारी कर साइबर ठगी में शामिल लोगों के गिरोह का भंडाफोड़ किया गया. इस मामले में 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरोह में शामिल लोग लोगों को बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर ठगी करते थे. गिरफ्तार लोगों से 45 फोन, 60 डेबिट कार्ड, 25 पूर्व-सक्रिय सिम कार्ड बरामद किये गये हैं. इसके अलावा 100 से अधिक बैंक खाते फ्रीज किये गये हैं.
कांग्रेस ने मुकुल वासनिक के मध्य प्रदेश प्रभारी महासचिव पद से मुक्त होने के बाद जय प्रकाश अग्रवाल को मध्य प्रदेश का AICC प्रभारी नियुक्त किया.
पंजाब के अमृतसर के DAV पब्लिक स्कूल में फायरिंग और बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई. बाद में धमकी अफवाह निकली. DCP एमएस भुल्लर ने कहा, DAV प्रिंसिपल को इंस्टाग्राम पर 8 सितंबर को फायरिंग और बम विस्फोट की चेतावनी के मिली थी. DSP ने क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा बढ़ाई है.