Breaking News: सोपोर मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, JeM संगठन से जुड़े हैं दोनों आतंकवादी

Breaking News LIVE Updates : सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का निधन हो गया. तेलंगाना पुलिस ने राजा सिंह के खिलाफ नारे लगाने वाले शख्स को हिरासत में लिया. इमरान खान ने महिला जज के खिलाफ टिप्पणी वापस लेने की इच्छा जताई. दिनभर की ताजा खबरों के लिए आप पढ़ते रहें प्रभात खबर डॉट कॉम.

4:31 AM. 1 Sept 22 4:31 AM. 1 Sept

दो आतंकी ढेर

जम्मू और कश्मीर के सोपोर मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादी JeM आतंकी संगठन से जुड़े थे. दोनों की शिनाख्त की जा रही है. मुठभेड़ के दौरान एक नागरिक भी घायल हो गया हैं, जिसे श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की हालत अभी स्थिर है.

4:31 AM. 1 Sept 22 4:31 AM. 1 Sept

पीएम मोदी का धन्यवाद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान में बाढ़ से हुए मानवीय और भौतिक नुकसान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शोक व्यक्त करने के लिए उनका धन्यवाद किया.

4:31 AM. 1 Sept 22 4:31 AM. 1 Sept

एक आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के सोपोर में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है. इस बीच खबर है कि सेना को कामयाबी मिली है. सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है.

4:31 AM. 1 Sept 22 4:31 AM. 1 Sept

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 सितंबर को अहमदाबाद के साइंस सिटी में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रियों के 2 दिवसीय विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे.

4:31 AM. 1 Sept 22 4:31 AM. 1 Sept

पीएम मोदी ने जताया शोक

सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि सोनिया गांधी जी को उनकी माता श्रीमती पाओला माइनो के निधन पर शोक संवेदना. उसकी आत्मा को शांति मिले. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं.

11:18 PM. 31 Aug 22 11:18 PM. 31 Aug

वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी 13.5 प्रतिशत

सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 13.5 प्रतिशत रही.

11:18 PM. 31 Aug 22 11:18 PM. 31 Aug

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का निधन

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का निधन इटली में27 अगस्त को हुआ. 30 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया गया.

11:18 PM. 31 Aug 22 11:18 PM. 31 Aug

बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की न्यायिक हिरासत 14 सितंबर तक बढ़ायी गयी

एसएससी घोटाला मामले में एक विशेष अदालत ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की न्यायिक हिरासत 14 सितंबर तक बढ़ा दी है.

11:18 PM. 31 Aug 22 11:18 PM. 31 Aug

कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

खाद्यान्न परिवहन निविदा घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु को विजिलेंस द्वारा लुधियाना की एक अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

11:18 PM. 31 Aug 22 11:18 PM. 31 Aug

शरद पवार ने 2024 के चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान किया

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने 2024 के चुनावों के लिए विपक्षी दलों की एकता की वकालत की. उन्होंने कहा, ‘कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत एक साथ चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं.

11:18 PM. 31 Aug 22 11:18 PM. 31 Aug

दिल्ली एलजी आप नेताओं के खिलाफ करेंगे कानूनी कार्रवाई

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना आप नेताओं सौरभ भारद्वाज, आतिशी, दुर्गेश पाठक और जैस्मीन शाह सहित अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.

7:46 PM. 31 Aug 22 7:46 PM. 31 Aug

सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच करने हिसार पहुंची गोवा पुलिस

सोनाली फोगाट हत्याकांड पर हिसार के डीएसपी नारायण चंद ने कहा कि गोवा पुलिस के अधिकारी यहां जांच के लिए आए हैं. उनके (सोनाली फोगाट) परिजनों के बयान ले रहे हैं. हम उनके साथ सहयोग कर रहे हैं. गोवा पुलिस जांच के लिए जहां भी जाएगी, हम उनके साथ जाएंगे.

7:46 PM. 31 Aug 22 7:46 PM. 31 Aug

दिल्ली में गुरुवार से बंद हो जाएंगी शराब की प्राइवेट दुकानें, सरकार चलाएगी 300 लीकर सेल सेंटर

दिल्ली में शराब की निजी दुकानों की जगह अब सरकार के 300 से अधिक विक्रय केंद्र लेंगे. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आबकारी नीति 2021-22 की जगह अब पुरानी व्यवस्था बहाल हो रही है और यह बदलाव गुरुवार से प्रभाव में आएगा. दिल्ली में करीब 250 निजी शराब विक्रेताओं के ठेके अभी संचालित हो रहे हैं, जिन्हें अब वापस ली जा चुकी आबकारी नीति 2021-22 के तहत लाइसेंस दिए गए थे. आबकारी अधिकारियों ने कहा कि अधिक ठेकों के खुलने से सितंबर के पहले हफ्ते से शराब की आपूर्ति में सुधार आएगा.

7:46 PM. 31 Aug 22 7:46 PM. 31 Aug

राजस्‍थान में वकील की आत्महत्या मामले में सात पुलिसकर्मी निलंबित

राजस्‍थान के घड़साना कस्बे में एक वकील द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने के मामले में थानाधिकारी सहित सात पुलिसकर्मियों को मंगलवार की देर रात को निलंबित कर दिया गया. वकील के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की. गंगानगर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि सात पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का फैसला बीती देर रात लिया गया. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद वकील का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. घड़साना कस्बे में वकील विजय सिंह झोरड़ ने सोमवार को अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

7:46 PM. 31 Aug 22 7:46 PM. 31 Aug

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 7,231 नए मामले दर्ज

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 7,231 नए मामले दर्ज किए गए हैं. बुधवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इन 24 घंटों में करीब 10,828 लोग ठीक भी हुए हैं. इसके साथ ही, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 64,667 तक पहुंच गई है, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 2.05 फीसदी हो गई है.

7:46 PM. 31 Aug 22 7:46 PM. 31 Aug

गणेश चतुर्थी पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणपति पूजन किया

मुंबई: गणेश चतुर्थी के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणपति पूजन किया.

2:10 PM. 31 Aug 22 2:10 PM. 31 Aug

इमरान खान ने महिला जज के खिलाफ टिप्पणी वापस लेने की इच्छा जताई

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानंमत्री इमरान खान ने एक महिला न्यायाधीश के विरूद्ध अपना विवादास्पद बयान वापस लेने की इच्छा जताई, लेकिन माफी मांगने से इनकार कर दिया. इसी माह के प्रारंभ में एक रैली में खान ने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किये गये अपने सहयोगी शहजाब गिल के साथ किये गये बर्ताव को लेकर पुलिस अधिकारियों, चुनाव आयोग एवं राजनीतिक विरोधियों के विरूद्ध मामला दर्ज कराने की धमकी थी. साथ ही उन्होंने अतिरक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी पर भी ऐतराज जताया, जिन्होंने गिल को दो दिनों के लिए इस्लामाबाद पुलिस की हिरासत में भेजा था.

2:10 PM. 31 Aug 22 2:10 PM. 31 Aug

ईडी ने पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड से शिक्षक नियुक्त ब्योरा मांगा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के तहत 2011 से प्राथमिक शिक्षकों की हुई नियुक्ति के संबंध में पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड से सूचना मांगी. एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर उनसे नियुक्ति संबंधी विवरण की सॉफ्ट कापी गुरुवार तक जांच ऐजेंसी को उपलब्ध कराने को कहा है. ईडी ने पहले निलंबित तृणूमल कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी एवं उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को करोड़ों रूपये के इस घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया था.

2:10 PM. 31 Aug 22 2:10 PM. 31 Aug

तेलंगाना पुलिस ने राजा सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने वाले शख्स को हिरासत में लिया

तेलंगाना पुलिस ने निलंबित भाजपा सांसद राजा सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी का एक वीडियो सामने आने के बाद सैयद अब्दहू कादरी उर्फ कशफ को हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि वह भारतीय भाजपा के निलंबित विधायक राजा सिंह के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक नारे लगाने वाली भीड़ की अगुवाई कर रहे थे, जिसका वीडियो वायरल हो गया है. राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद के लिए कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ 22-23 अगस्त की रात को कादरी समेत कई लोगों ने पुलिस आयुक्त के दफ्तर के सामने धरना दिया था और वहां कथित रूप से आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे.

2:10 PM. 31 Aug 22 2:10 PM. 31 Aug

सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का निधन

सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बावेच का निधन हो गया. वह 91 वर्ष के थे. रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’, ‘आरआईए नोवोस्ती’ और ‘इंटरफेक्स’ ने ‘सेंट्रल क्लीनिकल हॉस्पिटल’ के हवाले से गोर्बावेच के निधन की जानकारी दी. गोर्बावेच के कार्यालय ने पहले बताया था कि अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates : सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का निधन हो गया. तेलंगाना पुलिस ने राजा सिंह के खिलाफ नारे लगाने वाले शख्स को हिरासत में लिया. इमरान खान ने महिला जज के खिलाफ टिप्पणी वापस लेने की इच्छा जताई. दिनभर की ताजा खबरों के लिए आप पढ़ते रहें प्रभात खबर डॉट कॉम.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >