Breaking News Live: राजस्थान में घमासान के बीच आनंद शर्मा के घर पर चल रही जी23 की बैठक

Breaking News : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के डोमेल चौक पर रात करीब साढ़े दस बजे पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक खाली यात्री बस में विस्फोट हो गया. हादसे में 2 लोग घायल हुए जिन्हें ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंची.

Live Updates
3:41 AM. 30 Sept 22 10:11 PM. 29 Sept

राजस्थान में घमासान के बीच आनंद शर्मा के घर पर चल रही जी23 की बैठक

दिल्ली : मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, बीएस हुड्डा समेत कांग्रेस जी23 खेमे के नेता फिलहाल पार्टी नेता आनंद शर्मा के आवास पर बैठक कर रहे हैं.

3:41 AM. 30 Sept 22 10:11 PM. 29 Sept

नॉमिनेशन के बाद भारत जोड़ो यात्रा में फिर से शामिल हो जाएंगे दिग्विजय सिंह

दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं यहां (नामांकन) फॉर्म दाखिल करने के लिए हूं. नामांकन करके फिर मैं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए वापस चला जाऊंगा. प्रत्येक पीसीसी प्रतिनिधि को अध्यक्ष चुनाव लड़ने का अधिकार है. मैंने नेहरू-गांधी परिवार के साथ अपने नामांकन पर चर्चा नहीं की है. मैंने एके एंटनी, खड़गे जी सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की.

3:41 AM. 30 Sept 22 10:11 PM. 29 Sept

सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे सचिन पायलट

राजस्थान में जारी सियासी जंग के बीच आज शाम सात से आठ बजे के बीच कांग्रेस के नेता सचिन पायलट सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे.

3:41 AM. 30 Sept 22 10:11 PM. 29 Sept

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में 40वें पायदान पर पहुंचा भारत

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में भारत 40वें स्थान पर पहुंच गया है. यह 2015 में 81वें स्थान पर था.

3:41 AM. 30 Sept 22 10:11 PM. 29 Sept

पीएफआई को अब किसी मंच पर एकत्र होने का अधिकार नहीं : मुंबई एटीएस

मुंबई: महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख विनीत अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर बैन लगाने से पहले छापेमारी की गई. प्रतिबंध के बाद संगठन को भंग कर दिया गया है. अब, उन्हें कानूनी मंच को छोड़कर किसी भी मंच पर फिर से इकट्ठा होने या विरोध करने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि हम उनके डेटा को पुनर्प्राप्त करने के लिए उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं, उन्होंने लोगों को घृणा अपराध करने के लिए प्रेरित करके 2047 तक इस्लामिक देश बनाने की योजना बनाई थी. लक्ष्य की पहचान करके लक्ष्य को मारना उनका काम था। हम उनके खातों को और फ्रीज कर देंगे.

8:23 PM. 29 Sept 22 2:53 PM. 29 Sept

सोनिया गांधी से मुलाकात करने 10 जनपथ पहुंचे CM अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि, मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नमांकन नहीं दाखिल करूंगा. उन्होंने कहा मै कांग्रेस का वफादार सिपाही हूं. राजस्थान की सियासत में जो हुआ उसके लिए मैने सोनिया गांधी से खेद प्रकट किया है.

मुख्य बातें

Breaking News : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के डोमेल चौक पर रात करीब साढ़े दस बजे पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक खाली यात्री बस में विस्फोट हो गया. हादसे में 2 लोग घायल हुए जिन्हें ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >