Breaking News : ईरान के शिराज शहर में आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत
Copied link
Breaking News Live Updates: नकली दस्तावेजों के साथ एक चीनी महिला को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि वह जाली दस्तावेजों के साथ यहां रह रही थी. घटना की जानकारी देते हुए मंडी के एसपी ने कहा कि हमने 6.40 लाख रुपये की नकदी जब्त की है. पुलिस ने 2 मोबाइल भी बरामद किए हैं. महिला जिले के चौंतरा में मोनेस्ट्री में धार्मिक बौद्ध शिक्षा ले रही थी.
5:20 AM. 27 Oct 225:20 AM. 27 Oct
ईरान के शिराज शहर में आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत
अल अरबिया ने राज्य मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि आतंकवादी हमले में पंद्रह लोग मारे गए, जहां बंदूकधारियों ने ईरान के शिराज शहर में एक शिया तीर्थ स्थल पर उपासकों पर गोलियां चलाई थीं.
5:20 AM. 27 Oct 225:20 AM. 27 Oct
दक्षिण पश्चिम दिल्ली में घरों में सेंधमारी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
दक्षिण पश्चिम दिल्ली में घरों में सेंधमारी करने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कल्याणपुरी पूर्व निवासी धर्मेंद्र (40), दल्लुपुरा निवासी बबलू (40) और नोएडा निवासी लक्ष्मी (45) के तौर पर की गई है. उन्होंने कहा कि आरोपियों के कब्जे से सोने का एक हार, दो जोड़ी झुमके, एक कार और घरों में सेंध लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औज़ार बरामद किए गए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीन लोगों की पहचान की गई। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी. ने बताया कि 11 अक्टूबर को जाल बिछाकर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया गया था.
5:20 AM. 27 Oct 225:20 AM. 27 Oct
पालघर के बोइसर में बॉयलर फटने से दो की मौत, 11 घायल
महाराष्ट्र : पालघर पुलिस ने बुधवार को बताया कि बोइसर एमआईडीसी इलाके में बॉयलर फटने से एक केमिकल कंपनी में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और करीब 11 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को बोइसर स्थित शिंदे अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
5:20 AM. 27 Oct 225:20 AM. 27 Oct
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा, आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के भारत में होने वाले आतंकवाद रोधी सम्मेलन में आतंकवादियों द्वारा इंटरनेट, नई भुगतान प्रणालियों और ड्रोनों के इस्तेमाल से निपटने पर विचार किया जाएगा. ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लीवरली समेत अन्य देशों के विदेश मंत्री भारत में संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक समिति के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे.
5:20 AM. 27 Oct 225:20 AM. 27 Oct
हैदराबाद में सिलेंडर फटने से एक की मौत, छह घायल
तेलंगाना : हैदराबाद के मेट्टुगुडा डिवीजन डूड बावी इलाके में गैस रिसाव के कारण एक घर में सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए. चिलकलगुडा थाने के एसएचओ नरेश ने बताया कि विस्फोट में घर क्षतिग्रस्त हो गया. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है.
5:20 AM. 27 Oct 225:20 AM. 27 Oct
गुजरात 100 फीसदी ‘हर घर जल’ वाला राज्य घोषित
गुजरात को 100 फीसदी हर घर जल वाला राज्य घोषित किया गया है. इस बाबत गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने ट्वीट कर जानकारी दी है.
5:20 AM. 27 Oct 225:20 AM. 27 Oct
केरल में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत
केरल के कोच्चि शहर के मराडू में बुधवार को एक पुरानी इमारत ढहने से दो प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक ओडिशा के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक, ऊंचाईसे गिरने पर गंभीर रूप से घायल हुए दोनों मजदूरों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब इमारत का एक हिस्सा पुनर्निर्माण के लिए गिराया जा रहा था और यह हिस्सा वहां काम कर रहे श्रमिकों पर गिर गया. पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
6:53 PM. 26 Oct 226:53 PM. 26 Oct
बारामूला के वानसीरन तारीपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू
बारामूला के वानसीरन तारीपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई है. पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं. आगे के विवरण के लिए पुलिस ने इंतजार करने के लिए कहा है.
6:53 PM. 26 Oct 226:53 PM. 26 Oct
मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला
मल्लिकार्जुन खड़गे ने 24 वर्षों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले गैर-गांधी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला. पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद हैं.
6:53 PM. 26 Oct 226:53 PM. 26 Oct
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 830 नए मामले आए सामने
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 830 नए मामले सामने आए है और 1,771 ठीक हुए. इसी के साथ देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 21,607 हो गयी है.
6:53 PM. 26 Oct 226:53 PM. 26 Oct
एलओसी के पास सुदपोरा में मारा गया एक विदेशी आतंकी
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के पास सुदपोरा में एक विदेशी आतंकी मारा गया. हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए गए है. बता दें कि तलाश अभी भी जारी है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.
6:53 PM. 26 Oct 226:53 PM. 26 Oct
भारत कोरोना वैक्सीन का एक प्रमुख निर्यातक: डॉ आशीष झा
कोरोना प्रतिक्रिया समन्वयक डॉ आशीष झा ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपनी अविश्वसनीय निर्माण क्षमता के कारण कोरोना वैक्सीन का एक प्रमुख निर्यातक रहा है. भारत दुनिया में टीकों का एक महत्वपूर्ण निर्माता है.
1:11 PM. 26 Oct 221:11 PM. 26 Oct
6.40 लाख रुपये की नकदी के साथ चीनी महिला गिरफ्तार
नकली दस्तावेजों के साथ एक चीनी महिला को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि वह जाली दस्तावेजों के साथ यहां रह रही थी. घटना की जानकारी देते हुए मंडी के एसपी ने कहा कि हमने 6.40 लाख रुपये की नकदी जब्त की है. पुलिस ने 2 मोबाइल भी बरामद किए हैं. महिला जिले के चौंतरा में मोनेस्ट्री में धार्मिक बौद्ध शिक्षा ले रही थी.
मुख्य बातें
Breaking News Live Updates: नकली दस्तावेजों के साथ एक चीनी महिला को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि वह जाली दस्तावेजों के साथ यहां रह रही थी. घटना की जानकारी देते हुए मंडी के एसपी ने कहा कि हमने 6.40 लाख रुपये की नकदी जब्त की है. पुलिस ने 2 मोबाइल भी बरामद किए हैं. महिला जिले के चौंतरा में मोनेस्ट्री में धार्मिक बौद्ध शिक्षा ले रही थी.
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.