Breaking News : इंग्लिश प्रीमियर लीग में 103 लोग कोरोना पाॅजिटिव

Breaking News : जम्मू के त्रिकुटा नगर इलाके की बगद मंडी में भीषण आग लगने से दर्जभर दुकानें जलकर खाक हो गईं, ठाणे में पांच महीने की बच्ची को पानी में डुबाकर मार दिया गया और मध्य प्रदेश में दो साल की बच्ची का शव कुएं से बरामद किया गया. देश दुनिया की खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
3:55 AM. 28 Dec 21 10:25 PM. 27 Dec

इंग्लिश प्रीमियर लीग में 103 लोग कोरोना पाॅजिटिव

फुटबाॅल के इंग्लिश प्रीमियर लीग में 103 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. इनमें खिलाड़ी और क्लब के स्टाॅफ शामिल हैं.

2:57 AM. 28 Dec 21 9:27 PM. 27 Dec

कोविड 19 को लेकर चुनावी राज्यों के साथ की बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कोविड 19 को लेकर चुनावी राज्यों के साथ की बैठक

1:49 AM. 28 Dec 21 8:19 PM. 27 Dec

लद्दाख में 5.0 तीव्रता का भूकंप

लद्दाख के कारगिल इलाके में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया है. यह जानकारी भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गयी है. भूकंप शाम के सात बजे के आसपास आया.

11:44 PM. 27 Dec 21 6:14 PM. 27 Dec

मिशनरीज ऑफ चैरिटी के खाते को फ्रीज नहीं किया गया

गृह मंत्रालय ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी के किसी खाते को फ्रीज नहीं किया है. यह जानकारी गृह मंत्रालय की ओर से दी गयी है.

11:44 PM. 27 Dec 21 6:14 PM. 27 Dec

नगालैंड में AFSPA की समीक्षा करेगी विशेष समिति

गृह मंत्रालय ने नगालैंड में AFSPA की समीक्षा के लिए विशेष समिति बनाई है.

11:44 PM. 27 Dec 21 6:14 PM. 27 Dec

बच्चों के टीकाकरण पर आज गाइडलाइन जारी करेगा स्वास्थ्य मंत्रालय

बच्चों के टीकाकरण पर आज स्वास्थ्य मंत्रालय गाइडलाइन जारी करेगा. तीन जनवरी से देश में 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन देने की शुरुआत होगी.

मुख्य बातें

Breaking News : जम्मू के त्रिकुटा नगर इलाके की बगद मंडी में भीषण आग लगने से दर्जभर दुकानें जलकर खाक हो गईं, ठाणे में पांच महीने की बच्ची को पानी में डुबाकर मार दिया गया और मध्य प्रदेश में दो साल की बच्ची का शव कुएं से बरामद किया गया. देश दुनिया की खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >