मुख्य बातें
Breaking News : जबलपुर की एक विशेष अदालत ने कथित धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार पादरी पी. सी. सिंह को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बिशप सिंह को को गिरफ्तार किया था.

Breaking News: हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस हुई डिरेल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस भद्रक स्टेशन यार्ड के पास डिरेल हो गयी. करीब 6 बजे शाम में एक सांड से टकराकर ट्रेन की दूसरी बोगी के आगे के दो पहिए पटरी से उतर गए. इस हादसे में किसी को चोट नहीं आयी. भद्रक रेलवे स्टेशन के एएसएम एससी साहू ने बताया, आधे घंटे के भीतर सब कुछ बहाल हो जाएगा.
राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड भर्ती में कथित अनियमितता से जुड़े एक मामले में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) की चार दिनों की हिरासत में भेज दिया. विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने एसीबी की एक अर्जी पर यह आदेश जारी किया. एसीबी ने अदालत से अनुरोध किया कि एक गहन जांच के लिए उसे खान से पूछताछ करने जरूरत है. खान की 14 दिनों की हिरासत का अनुरोध करते हुए एसीबी ने दावा किया कि खान के पांच रिश्तेदारों को बोर्ड में नियुक्त किया गया था, जबकि 22 लोग ओखला से थे.
झारखंड के हजारीबाग जिले में हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया.
तेलंगाना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह में शामिल हुए.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 सितंबर से काहिरा (मिस्र) के 3 दिवसीय दौरे पर जाएंगे. उन्होंने ट्वीट किया कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए अपने समकक्ष जनरल मोहम्मद अहमद जकी के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन, यूनाइटेड किंगडम के लिए विमान से रवाना हुईं.