मुख्य बातें
Breaking News LIVE: कुलभूषण जाधव को मिलेगा अपील करने का अधिकार, ईडी के प्रमुख संजय कुमार मिश्रा को एक साल का सेवा विस्तार मिला. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Breaking News LIVE: कुलभूषण जाधव को मिलेगा अपील करने का अधिकार, ईडी के प्रमुख संजय कुमार मिश्रा को एक साल का सेवा विस्तार मिला. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Breaking News LIVE: दो साल बाद जम्मू-कश्मीर में नहीं दिखेगा आतंकवाद, जम्मू में बोले एलजी मनोज सिन्हा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज कुमार सिन्हा ने आश्वासन दिया है कि दो साल बाद घाटी में आतंकवाद का नाम-ओ-निशान नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस दिशा मेंकाम कर रही है.
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर हरियाणा सरकार प्रदेश में गाड़ियों के लिए आॅड इवेन स्कीम लायेगी. यह घोषणा आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की.
भारत में 2017-20 के दौरान ऑनलाइन बाल शोषण के 24 लाख से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं. पीड़ितों में 80 प्रतिशत 14 साल से कम उम्र की लड़कियां हैं. यह जानकारी इंटरपोल की ओर से दी गयी है.
प्रवर्तन निदेशालय के प्रमुख संजय कुमार मिश्रा को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है. वे अब 18 नवंबर, 2022 तक कार्यरत रहेंगे.
राष्ट्रपति भवन में जबरन दाखिल होने की कोशिश करने वाले एक पुरुष और एक महिला को जेल भेज दिया गया है. दो दिन पहले दोनों राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था. आज कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मोबाईल ऐप्प के जरिये तत्काल शॉर्ट टर्म पर्सनल लोन देने वाली कंपनी फिनटेक के ठिकानों पर छापेमारी की है. आयकर विभाग ने 9 नवंबर को दिल्ली और गुरुग्राम में कई जगहों पर सर्च और सीजर ऑपरेशन चलाया. सीबीडीटी ने 17 नवंबर को यह जानकारी दी है.
Breaking News LIVE: कुलभूषण जाधव को मिलेगा अपील करने का अधिकार, ईडी के प्रमुख संजय कुमार मिश्रा को एक साल का सेवा विस्तार मिला. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…