Breaking News Live: एसीबी की कार्रवाई में आप विधायक अमानतुल्लाह गिरफ्तार, छापेमारी में कई हथियार बरामद

Breaking News : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केरल के कोल्लम से भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू की. 150 दिन चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी और यह 12 राज्यों तथा दो-केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी.

Live Updates
2:16 AM. 17 Sept 22 8:46 PM. 16 Sept

एसीबी की कार्रवाई में आप विधायक अमानतुल्लाह गिरफ्तार, छापेमारी में कई हथियार बरामद

दिल्ली में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की छापेमारी के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान एसीबी के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और गैर-कानूनी हथियार मिले हैं.

2:16 AM. 17 Sept 22 8:46 PM. 16 Sept

सोनाली फोगाट मौत मामले की जांच में सीबीआई का सहयोग करेगी गोवा पुलिस और सरकार

सोनाली फोगट की मौत के मामला सीबीआई को ट्रांसफर किए जाने नॉर्थ गोवा के एसपी शोभित सक्सेना ने कहा कि गोवा पुलिस और सरकार सीबीआई के साथ पूरा सहयोग कर रही है. पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही थी, अब हम सीबीआई को बयान और सबूत वाली केस फाइल सौंप रहे हैं, प्रक्रिया जारी है.

2:16 AM. 17 Sept 22 8:46 PM. 16 Sept

महाराष्ट्र में वीआईपी नंबर के लिए चुकाना होगा अधिक पैसा

महाराष्ट्र के परिवहन विभाग ने नए वाहनों के वीआईपी नंबरों के लिए शुल्क में वृद्धि को लेकर एक मसौदा अधिसूचना जारी की है. एक अधिकारी ने कहा कि अधिसूचना के अनुसार चार पहिया वाहन के लिए ‘0001′ नंबर लेने के लिए प्रस्तावित शुल्क पांच लाख रुपये होगा, जो पहले तीन लाख रुपये था. तिपहिया और दोपहिया वाहन के लिए यह नंबर लेने पर एक लाख रुपये शुल्क लगेगा, जो फिलहाल 50 हजार रुपये है. गौरतलब है कि मसौदा अधिसूचना के अनुसार, मुंबई, मुंबई उपनगरीय, पुणे, ठाणे, रायगढ़, औरंगाबाद, नासिक, कोल्हापुर और नासिक में, जहां 0001 की मांग अधिक है, वहां चार या उससे अधिक पहिए वाले वाहन के लिए यह शुल्क मौजूदा चार लाख की जगह छह लाख रुपये होगा.

2:16 AM. 17 Sept 22 8:46 PM. 16 Sept

अब कुनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीतों को देख पाएंगे पर्यटक – भूपेश बघेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चीतों को लाया जा रहा है. मुझे आशा है कि वे यहां जीवित रहेंगे. यह अच्छा है कि लोग इन चीतों को देख पाएंगे. उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया से भारत लाया जाएगा.

2:16 AM. 17 Sept 22 8:46 PM. 16 Sept

दिल्ली में मंकीपॉक्स से पॉजिटिव पाई गई नाइजीरियाई महिला

दिल्ली में एक नाइजीरियाई महिला मंकीपॉक्स से पॉजिटिव पाई गई है. एलएनजेपी अस्पताल के एमडी डॉ एस कुमार ने कहा कि अब तक कुल 8 रोगियों ने मंकीपॉक्स से पॉजिटिव पाए गए हैं. रिपोर्ट किए गए 8 मामलों में से 1 भारतीय है और बाकी अफ्रीकी मूल के हैं. नाइजीरियाई महिला का हाल ही में कोई यात्रा इतिहास नहीं है और उनकी हालत स्थिर है.

2:16 AM. 17 Sept 22 8:46 PM. 16 Sept

विज्ञान संस्थान ने ऊर्जा, पर्यावरण क्षेत्र में शोध के लिये शेल के साथ किया समझौता

भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) और शेल इंडिया ने ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिये भागीदारी की है. आईआईएससी ने एक बयान में कहा कि साझेदारी के तहत संस्थान के इंटरडिसप्लिनरी सेंटर फॉर एनर्जी रिसर्च (आईसीईआर) में ऊर्जा तथा पर्यावरण से जुड़े शोध को गति दी जाएगी. संस्थान में आईआईएससी के निदेशक प्रोफेसर गोविंदन रंगराजन और शेल में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी यूरी सेब्रेगट्स की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किये गये. साझेदारी के तहत जिन पहलुओं पर गौर किया जाएगा, उसमें ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने पर ध्यान देना शामिल है। इसके लिये कम कार्बन उत्सर्जन वाले ईंधन, हाइड्रोजन उत्पादन जैसे क्षेत्रों में नवोन्मेष को बढ़ावा दिया जाएगा.

मुख्य बातें

Breaking News : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केरल के कोल्लम से भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू की. 150 दिन चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी और यह 12 राज्यों तथा दो-केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >