Breaking News: जम्मू-कश्मीर में आईएसआई के मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़

Breaking News Live: ओएसडी टास्कफोर्स हैदराबाद के पुलिस उपायुक्त राधाकिशन राव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमने डकैती से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 30 किलो चांदी की छड़ें, 2 हीरे के हार, सोने की छड़ें और हीरे बरामद किए.

Live Updates
4:35 AM. 16 Dec 22 11:05 PM. 15 Dec

जम्मू-कश्मीर में आईएसआई के मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट रहने वाली स्कूली लड़की को गिरफ्तार करके सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा संचालित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

4:35 AM. 16 Dec 22 11:05 PM. 15 Dec

अमिताभ बच्चन ने कहा कि अब भी नागरिक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर उठ रहे सवाल

पश्चिम बंगाल : अमिताभ बच्चन ने 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कहा कि देश में अब भी नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

4:35 AM. 16 Dec 22 11:05 PM. 15 Dec

भारत ने अग्नि-5 परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

रक्षा सूत्र ने गुरुवार को बताया कि भारत ने 5,000 किमी से अधिक के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम अग्नि-5 परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का रात्रि परीक्षण सफलतापूर्वक किया. मिसाइल पर नई तकनीकों और उपकरणों को मान्य करने के लिए परीक्षण किया गया था, जो अब पहले से हल्का है. परीक्षण ने जरूरत पड़ने पर अग्नि-5 मिसाइल की रेंज बढ़ाने की क्षमता साबित की है.

4:35 AM. 16 Dec 22 11:05 PM. 15 Dec

केरल में विधायक थॉमस के थॉमस के खिलाफ मामला दर्ज

केरल पुलिस ने कुट्टनाड के विधायक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता थॉमस के थॉमस और उनकी पत्नी के खिलाफ पार्टी की एक स्थानीय महिला नेता के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की नेता आरबी जिशा की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जीशा ने आरोप लगाया कि नौ दिसंबर को जिले के हरिपद में आयोजित राकांपा की बैठक के दौरान विधायक ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक अपशब्द कहे।

4:35 AM. 16 Dec 22 11:05 PM. 15 Dec

मनोज प्रभाकर ने नेपाल क्रिकेट के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दिया

मनोज प्रभाकर ने 15 दिसंबर को तत्काल प्रभाव से नेपाल पुरुषों की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. नेपाल क्रिकेट संघ (सीएएन) ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

4:35 AM. 16 Dec 22 11:05 PM. 15 Dec

भगोड़ हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लौटना होगा भारत, ब्रिटेन में सारे विकल्प खत्म

पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले के प्रमुख आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नीरव मोदी ने ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपने भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ सारे कानूनी मौके गंवा दिए हैं. ऐसी स्थिति में नीरव मोदी को हर हाल में भारत लौटना ही होगा.

मुख्य बातें

Breaking News Live: ओएसडी टास्कफोर्स हैदराबाद के पुलिस उपायुक्त राधाकिशन राव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमने डकैती से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 30 किलो चांदी की छड़ें, 2 हीरे के हार, सोने की छड़ें और हीरे बरामद किए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >