मुख्य बातें
Breaking News : मथुरा की दीवानी अदालत में एक नयी याचिका दायर कर मीना मस्जिद को स्थानांरित करने का अनुरोध किया गया. याचिका में दावा किया गया है कि इस मस्जिद का निर्माण कटरा केशव देव मंदिर की जमीन पर किया गया है.

Breaking News: अमृता फडणवीस के फेसबुक पेज पर अभद्र टिप्पणी करने वाली महिला गिरफ्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के फेसबुक पेज पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में साइबर पुलिस विभाग ने 50 वर्षीय एक महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार की गई महिला की पहचान स्मृति पांचाल के रूप में की गयी है. स्मृति पिछले दो वर्षों से कई फर्जी अकाउंट का उपयोग करके अमृता फडणवीस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रही थी.
महाराष्ट्र पशुपालन आयुक्त सचिंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि आज तक 22 जिलों के कुल 396 गांवों में लंपी रोग के मामले सामने आए हैं. पशुओं के इस खतरनाक वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से अब तक कुल 56 संक्रमित जानवरों की मौत हो चुकी है.
एनआईए ने मिजोरम के आइजोल जिले में दो स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें 1000 डेटोनेटर और 4500 मीटर डेटोनेटर फ्यूज वायर सहित 2400 किलोग्राम विस्फोटक, नकद- 73,500/- रुपये और 29,35,500/- क्यात (म्यांमार मुद्रा) शामिल हैं.
पंजाब : लुधियाना में पुरानी पेंशन और डीए भुगतान को लागू करने की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिला पुलिस ने नवीनतम तकनीक के उपयोग के माध्यम से मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में 20 लोगों को गिरफ्तार किया. एसपी रिशांत रेड्डी ने बताया कि 300 सेल फोन बरामद किए गए हैं, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है.
भाजपा के विधायक एटाला राजेंद्र को हाल में विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मौजूदा सत्र के शेष समय के लिए तेलंगाना विधानसभा से मंगलवार को निलंबित कर दिया गया. सत्तारूढ़ दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायक डी विनय भास्कर ने सदन में कहा कि राजेंद्र द्वारा कुछ दिन पहले अध्यक्ष के बारे में की गई टिप्पणियां अपमानजनक थीं. भास्कर ने मांग की कि राजेंद्र अपनी टिप्पणी वापस लें और माफी मांगें.