Breaking News: दिल्ली में कोरोना के 2031 नये मामले, 9 लोगों की मौत
Copied link
Breaking News : पीएम मोदी आज कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे. दिल्ली पुलिस ने भोजपुरी गायक विनय शर्मा के पास से 21 किलो गांजा बरामद किया है. देश-दुनिया की ताजा खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog.
4:44 AM. 14 Aug 224:44 AM. 14 Aug
दिल्ली में कोरोना के 2031 नये मामले, 9 लोगों की मौत
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2031 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 9 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. कोरोना से पिछले 24 घंटे में 2260 लोग ठीक होकर घर लौट गये हैं.
4:44 AM. 14 Aug 224:44 AM. 14 Aug
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, दो घायल
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीन��र में ग्रेनेड हमला की खबर सामने आ रही है. खबर है कि ग्रेनेड हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है.
4:44 AM. 14 Aug 224:44 AM. 14 Aug
मदुरै हवाईअड्डे में मंत्री पलानीवेल त्यागराजन पर हमला, पांच भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
मदुरै हवाईअड्डे में राज्य मंत्री पलानीवेल त्यागराजन की कार पर कथित तौर पर चप्पल फेंकने के आरोप में भाजपा के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. मदुरै पुलिस आयुक्त ने बताया, उन्हें आईपीसी की 506, 341, 34 सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. आगे की जांच जारी है.
4:44 AM. 14 Aug 224:44 AM. 14 Aug
पीएम मोदी की मां हीराबेन ने बच्चों के साथ फहराया तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू हुआ है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज बांटे और तिरंगा फहराया.
8:01 PM. 13 Aug 228:01 PM. 13 Aug
रुश्दी पर हमले से स्तब्ध हूं: थरूर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका में हुए हमले को लेकर शनिवार को कहा कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सलमान रुश्दी को चाकू मारे जाने की घटना से स्तब्ध हूं. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मैं यह जरूर मानता हूं कि शायद उनके लिए जीवन अब पहले की तरह सामान्य न हो. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति के हमले में घायल हुए अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर हैं और उनकी एक आंख खोने की आशंका है. ‘‘चाकू से हमले” के बाद उनका यकृत भी क्षतिग्रस्त हो गया है. उनके एजेंट ने यह जानकारी दी और कहा कि ‘‘खबर अच्छी नहीं है.
8:01 PM. 13 Aug 228:01 PM. 13 Aug
पंजाब के होशियारपुर में सड़क हादसे में हरियाणा के एक परिवार के तीन लोगों की मौत
पंजाब के होशियारपुर जिले में एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना यहां से करीब 36 किलोमीटर दूर सतनौर गांव के पास शुक्रवार शाम को हुई. परिवार हरियाणा के पंचकुला जिले के पिंजौर का रहने वाला था और कार से होशियारपुर की ओर जा रहा था. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रविंदर सिंह (40), उसकी पत्नी दिव्या और एक साल के जैविक के तौर पर की गई है. उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुई हरजीत कौर (54), सौरव (33), सचनूर सिंह (छह) और गीतू (32) को गढ़शंकर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि जैविक सौरव का बेटा था.
8:01 PM. 13 Aug 228:01 PM. 13 Aug
महाराष्ट्र के ठाणे में आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढहा, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के ठाणे शहर के डायघर इलाके में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा ढह गया, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हुई. ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि इमारत में कुल 30 मकान हैं और आठ इकाइयों के किरायेदारों को छोड़कर सभी ने अपने घर खाली कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि देर रात इमारत का एक हिस्सा ढहने की सूचना मिलने पर, स्थानीय दमकल कर्मी और आरडीएमसी की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत और बचाव अभियान चलाया. घटना के समय वहां मौजूद किरायेदारों को निकाल लिया गया.
8:01 PM. 13 Aug 228:01 PM. 13 Aug
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने टेरर फंडिंग मामले में बिट्टा कराटे की पत्नी समेत चार को किया बर्खास्त
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आतंकी वित्तपोषण के मामले में गिरफ्तार बिट्टा कराटे की पत्नी समेत चार सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया. जम्मू कश्मीर में बर्खास्त किए गए चार कर्मचारियों में पाकिस्तान के हिज्बुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन का बेटा सैयद अब्दुल मुईद भी शामिल है.
8:01 PM. 13 Aug 228:01 PM. 13 Aug
भारत में 24 घंटे में कोरोना के 15,815 नए मामले दर्ज
भारत में पिछले 24 घंटों में 15,815 नए मामले सामने आए और 20,018 ठीक हुए. सक्रिय मामले 1,19,264 हो गए हैं, जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 4.36 फीसदी हो गई.
1:48 PM. 13 Aug 221:48 PM. 13 Aug
चेन्नई हवाईअड्डे पर यात्री के पास से करीब 10 किलो मादक पदार्थ जब्त
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के हवाईअड्डे पर एक यात्री के पास से कोकीन और हेरोइन समेत करीब 10 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया गया है. हवाईअड्डा प्रशासन के मुताबिक, बरामद किए गए मादक पदार्थ की कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है. विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने गुरुवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से पहुंचे 38 वर्षीय एक व्यक्ति को रोक कर उसकी जांच की और उसके सामान में छिपा हुआ मादक पदार्थ बरामद कर लिया. बरामद किए गए मादक पदार्थों का वजन 9.59 किलोग्राम था. इसके बाद अधिकारियों ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया.
1:48 PM. 13 Aug 221:48 PM. 13 Aug
टीकमगढ़ की धसान नदी से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में उफनती धसान नदी में शुक्रवार को फंसे दो युवकों को पलेरा पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के बचाव दल ने नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पलेरा पुलिस थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि राहुल राय (22) और विमल (25) अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ शुक्रवार दोपहर नदी में मछली पकड़ने गए थे. उसी दौरान नदी में पानी बढ़ने के साथ बहाव तेज हो गया. उन्होंने कहा कि नदी में फंसे तीन लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन राहुल और विमल फंस गए और उन्होंने एक टापू नुमा पत्थर पर रुक कर बचाव दल का इंतजार किया. शाक्य ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ के दल तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. ये दोनों करीब चार घंटे नदी में फंसे रहे.
1:48 PM. 13 Aug 221:48 PM. 13 Aug
मोंटेनिग्रो में बंदूकधारी ने पारिवारिक विवाद के कारण 11 लोगों की हत्या
मोंटेनिग्रो में एक व्यक्ति ने किसी पारिवारिक विवाद के चलते अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में हमलावर भी मारा गया. मोंटेनिग्रो के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि बंदूधारी ने एक पुलिसकर्मी समेत छह अन्य लोगों को घायल कर दिया. गोलीबारी की इस घटना को लेकर या घायलों की स्थिति को लेकर तत्काल कोई अन्य जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है.
1:48 PM. 13 Aug 221:48 PM. 13 Aug
दिल्ली पुलिस ने भोजपुरी गायक के पास बरामद किया 21 किलो गांजा
दिल्ली पुलिस ने बताया कि पश्चिम जिले के नारकोटिक्स स्क्वॉड ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 21 किलो से अधिक गांजा बरामद किया. आरोपी विनय शर्मा एक भोजपुरी गायक हैं और उन्होंने 100 से अधिक गाने गाए हैं. इंद्रपुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ.
मुख्य बातें
Breaking News : पीएम मोदी आज कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे. दिल्ली पुलिस ने भोजपुरी गायक विनय शर्मा के पास से 21 किलो गांजा बरामद किया है. देश-दुनिया की ताजा खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog.