Breaking News: शशि थरूर ने मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 118 किलोमीटर लंबी बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्घाटन किया. इससे पहले, प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के मांडया में रोड शो किया. अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट का चौथा दिन का खेल जारी है. इस टेस्ट मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है. बिहार की राजधानी पटना में भी इस इन्फ्लुएंजा वायरस के संक्रमण का मामला सामने आया है. यहां पढ़ें देश और विदेश की बड़ी खबरें

Live Updates
4:07 PM. 13 Mar 23 10:37 AM. 13 Mar

शशि थरूर ने मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ED, CBI, IT आदि सिर्फ विपक्ष के ख़िलाफ़ इस्तेमाल हो रही हैं. 2-3 भाजपा के नेता कह रहे हैं कि हमें कोई चिंता नहीं क्योंकि ED हमारे ख़िलाफ़ कुछ नहीं करेगी. इंसाफ और न्याय सबके लिए है. ऐसा नहीं हो सकता कि भाजपा और विपक्ष के लिए अलग-अलग नीति हो.

4:09 AM. 13 Mar 23 10:39 PM. 12 Mar

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण रेड्डी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

4:09 AM. 13 Mar 23 10:39 PM. 12 Mar

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता राज्यसभा मल्लिकार्जुन खरगे ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, जगदीप धनखड़ से मुलाकात की.

4:09 AM. 13 Mar 23 10:39 PM. 12 Mar

भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर की जोधपुर के पास इमरजेंसी लैंडिंग

भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने बताया, भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने राजस्थान के जोधपुर के पास पीलवा गांव में एहतियातन लैंडिंग करायी गयी. अधिकारियों द्वारा जांच की गई और बाद में इसने सुरक्षित उड़ान भरी और अब यह फलोदी हवाई अड्डे पर पहुंच गया है.

4:09 AM. 13 Mar 23 10:39 PM. 12 Mar

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने आवास पर की सर्वदलीय बैठक

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने आवास, दिल्ली में 2023-24 के वार्षिक बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले सर्वदलीय बैठक की.

4:09 AM. 13 Mar 23 10:39 PM. 12 Mar

केंद्र सरकार ने पीएम मोदी की सुरक्षा उल्लंघन पर पंजाब सरकार से कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी

केंद्र सरकार ने पिछले साल 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य की यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन पर पंजाब सरकार से विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है.

मुख्य बातें

Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 118 किलोमीटर लंबी बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्घाटन किया. इससे पहले, प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के मांडया में रोड शो किया. अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट का चौथा दिन का खेल जारी है. इस टेस्ट मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है. बिहार की राजधानी पटना में भी इस इन्फ्लुएंजा वायरस के संक्रमण का मामला सामने आया है. यहां पढ़ें देश और विदेश की बड़ी खबरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >