Breaking News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुलाम अली को जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के लिए नियुक्त किया

Breaking News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को राज्य में दो नये जिलों के गठन को मंजूरी दी. इसके साथ ही राज्य में अब जिलों की कुल संख्या 33 हो गई है. राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Live Updates
4:44 AM. 11 Sept 22 11:14 PM. 10 Sept

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुलाम अली को जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के लिए नियुक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुलाम अली को जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के लिए नियुक्त किया. इसकी अधिसूचना गृह मंत्रालय ने जारी किया.

4:02 AM. 11 Sept 22 10:32 PM. 10 Sept

एनसीपी में चार साल के लिए फिर अध्यक्ष बनाए गए शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता महेश भारत तापसे ने कहा कि शरद पवार को सर्वसम्मति से चार साल के पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है.

4:02 AM. 11 Sept 22 10:32 PM. 10 Sept

उत्तराखंड में जहरीली शराब कांड में आबकारी विभाग के नौ कर्मी सस्पेंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में शराब के सेवन से कुछ व्यक्तियों की मौत पर आबकारी निरीक्षक सहित आबकारी विभाग के 9 कर्मचारियों को निलम्बित किया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस घटना में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

4:02 AM. 11 Sept 22 10:32 PM. 10 Sept

गुड़गांव में लिफ्ट की मरम्मत कर रहे व्यक्ति की 19वीं मंजिल से गिर कर मौत

हरियाणा में गुड़गांव के सेक्टर 65 में एक निर्माणाधीन इमारत की 19वीं मंजिल से कथित तौर पर गिर कर 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना बुधवार को शाम करीब 5.30 बजे हुई. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मनोज शाह के तौर पर की गई है और वह बिहार का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त वह निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट की मरम्मत कर रहा था. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी. मनोज के करीबी रिश्तेदार शिवबालक कुमार ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और बिल्डर की लापरवाही के कारण मनोज की मौत हुई है, क्योंकि उन्होंने उसे सुरक्षा का कोई भी उपकरण उपलब्ध नहीं करवाया था. उसकी मौत के लिए एसीसी प्राइवेट लिमिटेड (कंपनी) और बिल्डर कंपनी एम3एम जिम्मेदार है.

4:02 AM. 11 Sept 22 10:32 PM. 10 Sept

नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस से की बात

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस के साथ फोन पर बात की. यूके के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर पीएम ट्रस को बधाई दी. उन्होंने अपनी पिछली भूमिकाओं में भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय संबंधों में उनके योगदान की भी सराहना की.

4:02 AM. 11 Sept 22 10:32 PM. 10 Sept

दिल्ली की रोहिणी में पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग में मुठभेड़

दिल्ली की रोहिणी में पुलिस और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के प्रमुख आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश में मुठभेड़ जारी है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार, इसमें पुलिस का एक जवान घायल हो गए हैं.

मुख्य बातें

Breaking News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को राज्य में दो नये जिलों के गठन को मंजूरी दी. इसके साथ ही राज्य में अब जिलों की कुल संख्या 33 हो गई है. राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >