इमरान खान ने अपनी जान बचाने वाले व्यक्ति को पाकिस्तान का नायक बताया
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने उस व्यक्ति की सराहना की है, जिसने पंजाब प्रांत में ‘लॉंग मार्च’ के दौरान उन पर किये गये हमले को नाकाम कर दिया और गोली चलाने वाले शख्स को पकड़ने में मदद की. खान ने अपनी जान बचाने वाले व्यक्ति को देश का नायक बताया है. खान (70) पर गुरुवार को हुए हमले में उनके दाएं पैर में एक गोली लगी थी. दरअसल, पंजाब प्रांत के वजीराबाद इलाके में दो हमलावरों ने उन पर कई गोलियां चलाईं थी. जियो न्यूज की खबर के अनुसार, घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को खान ने यहां शौकत खानुम हॉस्पिटल में इब्तिसाम से मुलाकात की, जिसने हमले को नाकाम कर दिया था और मार्च के दौरान गोली चलाने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया. खान ने इब्तिसाम से कहा कि आप एक पाकिस्तानी नायक हैं. आपने अदम्य साहस दिखाया है.