Breaking News: दाहोद में 10 मई को आदिवासियों की रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

Breaking News Updates: दाहोद में 10 मई को आदिवासियों की रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी अभिनेत्री तनुश्री दत्ता मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटना में घायल. कांग्रेस ने केरल के थ्रिक्काकारा विधानसभा उपचुनाव में पीटी थॉमस की पत्नी उमा थॉमस को उम्मीदवार बनाया है. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:09 AM. 4 May 22 10:39 PM. 3 May

दाहोद में 10 मई को आदिवासियों की रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात के आदिवासी बहुल आबादी वाले दाहोद कस्बे में 10 मई को ‘आदिवासी संघर्ष रैली’ को संबोधित करेंगे. राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से कम से कम 40 सीटों पर आदिवासी जीत-हार का फैसला करने की स्थिति में हैं. इनमें से 27 सीटें अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए आरक्षित हैं.

4:09 AM. 4 May 22 10:39 PM. 3 May

दिल्ली में कोविड-19 के 1,414 नये मामले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 1,414 मामले सामने आये, जो एक दिन पहले की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत अधिक है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण दर घटकर 5.97 प्रतिशत हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को महामारी के कारण एक मरीज की मौत हुई है. इन नये मामलों के साथ, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,87,050 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 26,176 है.

4:09 AM. 4 May 22 10:39 PM. 3 May

2024 में केंद्र में स्थिर, मजबूत सरकार की जरूरत: अमरिंदर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश को एक स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से ही प्रदान कर रहे हैं. पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) प्रमुख सिंह फरवरी में पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव लड़ने वाले पार्टी उम्मीदवारों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे. पीएलसी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रदेश भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा भी बैठक में शामिल हुए.

4:09 AM. 4 May 22 10:39 PM. 3 May

पंजाब में बीएसएफ ने तीन किलो होरोइन बरामद की

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों ने मंगलवार को पंजाब के जोधावाला गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे एक इलाके से करीब तीन किलो हेरोइन बरामद की. हेरोइन की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गयी है.

4:09 AM. 4 May 22 10:39 PM. 3 May

रूसी सैनिकों ने मारियुपोल इस्पात संयंत्र पर किया हमला

यूक्रेन के मारियुपोल में प्रतिरोध का अंतिम स्थान माने जा रहे एक इस्पात संयंत्र पर रूसी सैनिकों ने मंगलवार को धावा बोल दिया. यूक्रेनी रक्षकों ने यह जानकारी दी. संयंत्र के नीचे मौजूद बंकर से सप्ताहांत में निकाले गये दर्जनों नागरिकों के यूक्रेन के नियंत्रण वाले अपेक्षाकृत एक सुरक्षित शहर में पहुंचने के कुछ ही देर बाद यह हमला शुरू हुआ. यूक्रेन के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता समन्वयक ओस्नात लुबरानी ने कहा कि निकासी प्रयास का शुक्र है कि 101 महिलाएं, पुरुष, बच्चे और वृद्ध लोग आखिरकार बंकर से निकल सके, जो अजोवस्ताल स्टीलवर्क्स के नीचे है. वे लोग दो महीनों से वहां शरण लिये हुए थे.

4:09 AM. 4 May 22 10:39 PM. 3 May

कांग्रेस ने ओड़िशा के नेताओं को दिल्ली बुलाया

कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्ष के नाम पर सहमति बनाने के लिए ओड़िशा के कुछ वरिष्ठ पार्टी नेताओं को दिल्ली बुलाया है. ओड़िशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले निरंजन पटनायक की जगह किसी नेता को यह जिम्मेदारी सौंपने पर चर्चा करने के लिए पार्टी नेताओं से पांच मई तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने को कहा गया है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: दाहोद में 10 मई को आदिवासियों की रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी अभिनेत्री तनुश्री दत्ता मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटना में घायल. कांग्रेस ने केरल के थ्रिक्काकारा विधानसभा उपचुनाव में पीटी थॉमस की पत्नी उमा थॉमस को उम्मीदवार बनाया है. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >