मुख्य बातें
Breaking News Live: अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. मेघालय में तूफान से भारी तबाही मचने की खबर आ रही है. कोरोना के केस लगातार देश में बढ़ रहे हैं. ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर के साथ बने रहें.

Breaking News : कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा ने दिया इस्तीफा, ठेकेदार आत्महत्या मामले में केस दर्ज
ठेकेदार संताेष पाटिल आत्महत्या मामले में कर्नाटक के पंचायती राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के पट्टन के गोशबुग इलाके में आतंकवादियों ने निर्दलीय सरपंच मंजूर अहमद पर गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि बारामूला ज़िले के गोशबुग पट्टन में एक सरपंच मंजूर अहमद बांगरू को आतंकवादियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.
आईपीएल 2022 पर एक बार फिर कोरोना का साया पड़ता दिखाई दे रहा है. खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स के फिजियोपैट्रिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
हंसाखाली में दुष्कर्म के बाद हत्या मामले की जांच करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सीएफएसएल टीम के साथ नदिया पहुंच गई है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सीबीआई की टीम नदिया पहुंचकर मामले के अन्य अभियुक्त प्रभाकर पोद्दार के घर पर पहुंच गई है.
दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वे प्रदेश में 150 यूनिट बिजली मुफ़्त देंगे, गांव में फ्री पानी और महिलाओं के लिए बस का किराया आधा करेंगे. चुनाव आते ही उन्होंने केजरीवाल शासन की नकल करनी शुरू कर दी. इन्हें लग गया है कि ये हारने वाले हैं.