Breaking News : मिजोरम में आया 4.6 तीव्रता का भूकंप, भय के कारण घरों से बाहर निकले लोग

Breaking News: कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया (covid 19 in world) में लगातार बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 24,850 नये केस सामने आये हैं जबकि 613 लोगों की मौत हुई है. इधर, भारत और चीन के बीच सीमा(india china tension) पर तनाव जारी है. वहीं कानपुर (kanpur encounter) में 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे के किलेनुमा घर को ध्वस्त कर दिया गया है. देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ...

Live Updates
6:08 PM. 5 Jul 20 6:08 PM. 5 Jul

मिजोरम में आया 4.6 तीव्रता का भूकंप, भय के कारण घरों से बाहर निकले लोग

मिजोरम में रविवार की शाम 5:26 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र मिजोरम के चंपई में था. जो 25 किलोमीटर दक्षिण दक्षिण-पश्चिम (SSW) में स्‍थित है. इधर भूकंप के कारण लोग भय से अपने घरों से बाहर निकल आये.

2:18 PM. 5 Jul 20 2:18 PM. 5 Jul

पिछले 24 घंटों में बीएसएफ के 36 और जवान कोविड 19 से संक्रमित

पिछले 24 घंटों में बीएसएफ के 36 और जवान कोविड 19 से संक्रमित पाए गए हैं जबकि 33 ठीक हुए हैं. अब तक 526 सक्रिय मामले और 817 कर्मी ठीक हो चुके हैं.

2:18 PM. 5 Jul 20 2:18 PM. 5 Jul

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को छह और लागों की मौत हो गयी जिसके साथ ही प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 453 हो गई है. राज्य में 224 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 19756 हो गयी जिनमें से 3640 रोगी उपचाराधीन हैं.

2:18 PM. 5 Jul 20 2:18 PM. 5 Jul

देश हर मोर्चे पर तैयार है, चाहे अस्पताल हो या बॉर्डर

चीन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश हर मोर्चे पर तैयार है, चाहे अस्पताल हो या बॉर्डर, तैयारी में हम पीछे नहीं रहते.

2:18 PM. 5 Jul 20 2:18 PM. 5 Jul

रक्षा मंत्री राजनाथ के साथ सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर का दौरा करने पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में स्थित छावनी में DRDO द्वारा निर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड 19 अस्पताल का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और DRDO अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी उपस्थित रहें.

2:18 PM. 5 Jul 20 2:18 PM. 5 Jul

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर जानकारी दी.

2:18 PM. 5 Jul 20 2:18 PM. 5 Jul

मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए

ओडिशा के कंधमाल जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए.

2:18 PM. 5 Jul 20 2:18 PM. 5 Jul

30 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस में 30 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 4 लोगों की मौत हुई है.

2:18 PM. 5 Jul 20 2:18 PM. 5 Jul

नेपाल के राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे प्रचंड

नेपाल के राष्ट्रपति से मिलने पुष्प कमल दहल प्रचंड पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री ओली के विरोधी अन्य नेता भी साथ हैं.

2:18 PM. 5 Jul 20 2:18 PM. 5 Jul

कांग्रेस का प्रदर्शन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ साइकिल मार्च निकाला. उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीज़ल की रेट 80 से पार है इस रेट में लगभग 50 रुपए का मुनाफा सरकारें ले रही हैं.

2:18 PM. 5 Jul 20 2:18 PM. 5 Jul

भारत में अबतक कोरोना के कुल केस 6,73,165

भारत में अबतक कोरोना के कुल केस 6,73,165 हो गए हैं. इसमें से 244,814 ऐक्टिव केस हैं जबकि 4,09,083 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. वहीं, अबतक कोरोना से कुल 19,268 मौतें हुई हैं.

2:18 PM. 5 Jul 20 2:18 PM. 5 Jul

प्रधानमंत्री ने पासवान को जन्मदिन पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान को जन्मदिन पर बधाई दी. मोदी ने कहा कि पासवान का प्रशासनिक अनुभव और महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों को लेकर उनकी सोच सरकार के लिए एक अहम पूंजी है.

2:18 PM. 5 Jul 20 2:18 PM. 5 Jul

24 घंटे में देश में कोरोना के 24,850 नये केस

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 24,850 नये केस सामने आये हैं जबकि 613 लोगों की मौत हुई है.

2:18 PM. 5 Jul 20 2:18 PM. 5 Jul

विकास दुबे के साथी दया शंकर अग्निहोत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया

कानपुर: कल्याणपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथी दया शंकर अग्निहोत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अग्निहोत्री को कल रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया.

2:18 PM. 5 Jul 20 2:18 PM. 5 Jul

पुलवामा में विस्फोट, कोई हताहत नहीं

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को एक विस्फोट हुआ, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने हवा में गोलियां चलाई. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अधिकारियों के मुताबिक यह विस्फोट पुलवामा के गंगू इलाके में आज सुबह तब हुआ जब सुरक्षा बल उस इलाके से गुजर रहे थे. सुरक्षा बलों ने विस्फोट के बाद हवा में गोलियां चलाई.

8:27 AM. 5 Jul 20 8:27 AM. 5 Jul

CRPF के काफिले पर हमला

कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर हमले की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार IED ब्लास्ट और फायरिंग की गसी है.

8:27 AM. 5 Jul 20 8:27 AM. 5 Jul

बिहार में कोविड-19 के 349 नये मामले सामने आये

बिहार में कोविड-19 से चार और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 88 हो गई. वहीं संक्रमण के 349 नये मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 11,456 हो गए.

8:27 AM. 5 Jul 20 8:27 AM. 5 Jul

दक्षिणपूर्व ईरान में संयंत्र से क्लोरीन गैस के रिसाव से 70 कर्मी बीमार हुए

दक्षिणपूर्व ईरान में एक पेट्रोकेमिकल केंद्र से क्लोरीन गैस का रिसाव होने से 70 कर्मचारी बीमार पड़ गए. सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने बताया कि दक्षिणपूर्व खुजेस्तान प्रांत के माहशहर नगर स्थित कारून पेट्रोकेमिकल केंद्र के अधिकतर कर्मियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

8:19 AM. 5 Jul 20 8:19 AM. 5 Jul

कोरोना के लिए जिम्मेदार ‘ड्रैगन’

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कोरोना के लिए जिम्मेदार ‘ड्रैगन’ है.

8:19 AM. 5 Jul 20 8:19 AM. 5 Jul

करगिल में भूकंप

लद्दाख: करगिल में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई है.

8:19 AM. 5 Jul 20 8:19 AM. 5 Jul

विकास पर 50 हजार का इनाम घोषित

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे के किलेनुमा घर को ध्वस्त कर दिया गया है. इधर, विकास की तलाश में पुलिस की 100 टीमें लगायी गयी हैं. विकास पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है.

8:19 AM. 5 Jul 20 8:19 AM. 5 Jul

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News: कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया (covid 19 in world) में लगातार बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 24,850 नये केस सामने आये हैं जबकि 613 लोगों की मौत हुई है. इधर, भारत और चीन के बीच सीमा(india china tension) पर तनाव जारी है. वहीं कानपुर (kanpur encounter) में 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे के किलेनुमा घर को ध्वस्त कर दिया गया है. देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >