Breaking News : गुजरात के पालनपुर में गिरा निर्माणाधीन ब्रिज, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Breaking News LIVE Updates: नवरात्रि में आज मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की पूजा होगी. विश्वकप का रोमाांच , देश-विदेश , राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशनल Live सेक्शन का यह लाइव ब्लाॅग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
8:46 PM. 23 Oct 23 8:46 PM. 23 Oct

गुजरात के पालनपुर में गिरा निर्माणाधीन ब्रिज, राहत एवं बचाव कार्य जारी

गुजरात के पालनपुर में निर्माणाधीन ब्रिज गिरने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

5:45 PM. 23 Oct 23 5:45 PM. 23 Oct

बांग्लादेश में भीषण रेल हादसा, एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत

बांग्लादेश की राजधानी के पास दो रेलगाड़ियों की टक्कर की खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस रेल हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई है जबकि, कई अन्य लोग घायल भी है. मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीम पहुंच चुकी है और कार्य जारी है. यह जानकारी दमकल अधिकारी ने दी.

5:45 PM. 23 Oct 23 5:45 PM. 23 Oct

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है. बता दें कि वह 77 साल के थे.

5:45 PM. 23 Oct 23 5:45 PM. 23 Oct

मुंबई में इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत, तीन झुलसे

मुंबई में इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि, तीन लोगों के झुलसने की खबर है. आग बुझाने के प्रयास जारी है. निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी.

1:04 PM. 23 Oct 23 1:04 PM. 23 Oct

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जम्पा परिवार के साथ ताज महल पहुंचे

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जम्पा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ प्रेम की निशानी ताज महल को देखने पहुंचे.

1:04 PM. 23 Oct 23 1:04 PM. 23 Oct

Breaking News LIVE :  वाघ बकरी चाय समूह के शीर्ष कार्यकारी पराग देसाई पर कुत्तों ने किया हमला, मौत

वाघ बकरी चाय समूह के शीर्ष कार्यकारी पराग देसाई पर कुत्तों ने उनके घर के बाहर हमला किया था, जिससे उनकी मौत हो गई. वे सिर्फ 49 साल के थे.

1:04 PM. 23 Oct 23 1:04 PM. 23 Oct

Breaking News LIVE : दिल्ली में फुटओवर ब्रिज गिरा

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक मालवाहक ट्रक पर ले जाई जा रही क्रेन की चपेट में आने से एक फुट ओवर ब्रिज का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

9:50 AM. 23 Oct 23 9:50 AM. 23 Oct

अमेरिका, ब्रिटेन, सहयोगी देशों ने इजराइल के प्रति समर्थन जताया

अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा और इटली के नेताओं ने फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ खुद की रक्षा करने के इजराइल के अधिकार का समर्थन किया. हालांकि, उन्होंने इजराइल से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का पालन करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह भी दोहराया. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से फोन पर बातचीत करने के बाद व्हाइट हाउस ने रविवार को एक संयुक्त बयान जारी कर यह बात कही.

9:50 AM. 23 Oct 23 9:50 AM. 23 Oct

Breaking News LIVE : एशियन पैरा गेम्स में प्राची यादव ने महिला VL2 वर्ग में कैनोइंग में रजत पदक जीता

एशियन पैरा गेम्स : प्राची यादव ने महिला VL2 वर्ग में कैनोइंग में रजत पदक जीता, जिससे चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत के लिए पदक तालिका की शुरुआत हुई.

7:51 AM. 23 Oct 23 7:51 AM. 23 Oct

Breaking News LIVE : एशियन पैरा गेम्स में भारत के शैलेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता

एशियन पैरा गेम्स में भारत ने पुरुषों की ऊंची कूद में अपना परचम लहराया है. शैलेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है जबकि मरियप्पन थंगावेलु ने रजत पदक जीता और राम सिंह पाधियार ने कांस्य पदक जीता.

7:51 AM. 23 Oct 23 7:51 AM. 23 Oct

Breaking News LIVE : म्यांमार में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 

म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई है.

7:02 AM. 23 Oct 23 7:02 AM. 23 Oct

Breaking News LIVE :आज महानवमी मंदिरों में उमड़ी भीड़

आज महानवमी के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ गई है. भक्त सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं.

7:02 AM. 23 Oct 23 7:02 AM. 23 Oct

Breaking News LIVE : इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का सदस्य

इजरायल के हमले में दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह का एक सदस्य मारा गया है. विस्तृत सूचना का इंतजार है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates: नवरात्रि में आज मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की पूजा होगी. विश्वकप का रोमाांच , देश-विदेश , राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशनल Live सेक्शन का यह लाइव ब्लाॅग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >