Breaking News: जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी, दागे कई मोर्टार

Breaking News LIVE Updates: देश-विदेश , राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशनल Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
11:13 PM. 26 Oct 23 11:13 PM. 26 Oct

प्रियंका गांधी को ECI का कारण बताओ नोटिस, पीएम मोदी पर किया था कमेंट

11:13 PM. 26 Oct 23 11:13 PM. 26 Oct

राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल

11:13 PM. 26 Oct 23 11:13 PM. 26 Oct

कतर में 8 भारतीयों को मौत की सजा का ऐलान, MEA ने दी प्रतिक्रिया

आठ भारतीय नागरिकों को कतर की अदालत की ओर से मौत की सजा सुनाए जाने पर भारत ने गुरुवार को कहा कि वह इस फैसले से बेहद स्तब्ध है और इस मामले में सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है. भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मी पिछले साल अगस्त से जेल में हैं. कतर के अधिकारियों की ओर से भारतीयों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सार्वजनिक नहीं किया गया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमें शुरू में जानकारी मिली कि ‘कतर की प्रथम दृष्टया अदालत’ ने आज अल दाहरा कंपनी के आठ भारतीय कर्मचारियों से जुड़े मामले में फैसला सुनाया है.’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम मौत की सजा सुनाए जाने के फैसले से बेहद स्तब्ध हैं और फैसले के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा कर रहे हैं. हम परिवार के सदस्यों और कानूनी दल के संपर्क में हैं. हम सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.’’

11:13 PM. 26 Oct 23 11:13 PM. 26 Oct

इजराइल के तेल अवीव पर हमास ने रॉकेट से किया हमला

गुरुवार की दोपहर इजराइल के तेल अवीव पर हमास ने रॉकेट से हमला किया है.

3:50 PM. 26 Oct 23 3:50 PM. 26 Oct

15 नवंबर को होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे. बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर पीएम मोदी इसकी शुरुआत करेंगे.

3:50 PM. 26 Oct 23 3:50 PM. 26 Oct

पार्लियामेंट एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को किया समन

पार्लियामेंट एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि कमेटी की आज बैठक हुई. कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के वकील और निशिकांत दुबे को आज बुलाया था और उनकी बातें सुनी. महुआ मोइत्रा को कमेटी ने 31 अक्टूबर को पेश होने के लिए समन भेजा है.

3:50 PM. 26 Oct 23 3:50 PM. 26 Oct

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने नामांकन पत्र दाखिल किया

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने छिंदवाड़ा जिले से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है, जबकि तीन दिसंबर को मतों की गिनती होगी.

2:25 PM. 26 Oct 23 2:25 PM. 26 Oct

पीएम मोदी ने शिरडी में श्री साईंबाबा समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरडी में श्री साईंबाबा समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. इस दौरान ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ की शुरुआत करेंगे तथा महाराष्ट्र में लगभग 7,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और कुछ की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री गोवा का दौरा करेंगे जहां पहली बार आयोजित किए जा रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों का वह उद्घाटन भी करेंगे.

2:25 PM. 26 Oct 23 2:25 PM. 26 Oct

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के जवानों ने बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा 26 अक्टूबर को चलाये गये एक संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा सेक्टर में एनओसी पर सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. पोस्ट में कहा गया कि अभियान जारी है.

2:25 PM. 26 Oct 23 2:25 PM. 26 Oct

लोकसभा की आचार समिति के समक्ष पेश हुए वकील जय अनंत देहाद्रई

तृणमूल कांग्रेस की सदस्य महुआ मोइत्रा के खिलाफ ‘पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने’ के आरोपों के संबंध में अपना बयान दर्ज कराने के लिए वकील जय अनंत देहाद्रई बृहस्पतिवार को लोकसभा की आचार समिति के समक्ष पेश हुए. दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की गयी शिकायत में देहाद्रई द्वारा साझा किये गये दस्तावेजों का उल्लेख किया है. बिरला ने मामले को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली आचार समिति को भेज दिया था.

2:25 PM. 26 Oct 23 2:25 PM. 26 Oct

सौम्या विश्वनाथन हत्या मामला: दलीलों पर सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख तय

सौम्या विश्वनाथन हत्या मामले में अदालत ने हलफनामों, रिपोर्ट और सजा को लेकर दलीलों पर सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख तय की.

2:25 PM. 26 Oct 23 2:25 PM. 26 Oct

ईडी ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के परिसरों पर मारे छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान में कथित परीक्षा पत्र लीक मामले की धन शोधन की जांच के सिलसिले में गुरुवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महवा विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश हुडला के परिसरों पर छापे मारे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री डोटासरा के सीकर और जयपुर में स्थित परिसरों और दौसा में महवा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हुडला तथा कुछ अन्य के परिसरों की तलाशी ली जा रही है.

2:25 PM. 26 Oct 23 2:25 PM. 26 Oct

सीमा पर स्थिति स्थिर बनी हुई है, बोले सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डेय

सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डेय ने कहा कि हमें विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अग्रसक्रिय रहने की आवश्यकता है. सीमा पर स्थिति स्थिर बनी हुई है. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे लिए चुनौतियां तथा अवसर होंगे. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष से हमें यह सीख मिली है कि हम सैन्य हार्डवेयर के आयात पर निर्भर नहीं रह सकते. सेना का ध्यान सुरक्षा बल के पुनर्गठन, प्रौद्योगिक समावेशन, मौजूदा संरचनाओं में सुधार, संयुक्तता और मानव संसाधन प्रबंधन पर है. हम सेना में आधुनिक प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर खास ध्यान दे रहे हैं.

2:25 PM. 26 Oct 23 2:25 PM. 26 Oct

कर्नाटक में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, एक घायल

कर्नाटक से सड़क हादसे की खबर आ रही है जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया है.

2:25 PM. 26 Oct 23 2:25 PM. 26 Oct

घर गिरने से एक व्यक्ति की मौत

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ के मेंढर इलाके के गुरसाई मोहरी गांव में कल रात एक घर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए.

2:25 PM. 26 Oct 23 2:25 PM. 26 Oct

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खराब’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 256 ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज़ किया गया है. SAFAR-India के अनुसार गुरुग्राम में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 176 ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया है. प्रदूषण को कम करने के लिए आनंद विहार क्षेत्र में एंटी-स्मॉग गन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया गया. दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 256 है, जो सफर-इंडिया के अनुसार ‘खराब’ श्रेणी में है.

2:25 PM. 26 Oct 23 2:25 PM. 26 Oct

बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के ठिकाने पर ED की छापेमारी

पश्चिम बंगाल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के ठिकाने पर ED की छापेमारी जारी है.

2:25 PM. 26 Oct 23 2:25 PM. 26 Oct

अमेरिका में गोलीबारी,16 लोगों की मौत

अमेरिकी मीडिया के अनुसार लेविस्टन में गोलीबारी हुई है जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हो गये हैं.

2:25 PM. 26 Oct 23 2:25 PM. 26 Oct

अफगानिस्तान में 4.3 तीव्रता का भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि अफगानिस्तान में आज 1:09 बजे रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप से लोग सहम गये.

2:25 PM. 26 Oct 23 2:25 PM. 26 Oct

विकास के लिए ओडिशा सरकार के साथ मिलकर काम करूंगा, बोले राज्यपाल रघुबर दास

ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुबर दास ने कहा कि कोई भी काम मुश्किल नहीं होता लेकिन यह जरूरी है कि जो भी जिम्मेदारियां मिलें उसे ईमानदारी से निभाया जाए…यह मेरे लिए नई संवैधानिक जिम्मेदारी है…मैं राज्य के विकास के लिए ओडिशा सरकार के साथ मिलकर काम करूंगा.

6:54 AM. 26 Oct 23 6:54 AM. 26 Oct

पीएम मोदी महाराष्ट्र में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और इस दौरान ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ की शुरुआत करेंगे तथा महाराष्ट्र में लगभग 7,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और कुछ की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री गोवा का दौरा करेंगे जहां पहली बार आयोजित किए जा रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों का वह उद्घाटन भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई. पीएमओ ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे प्रधानमंत्री शिरडी पहुंचेंगे, जहां वह श्री साईंबाबा समाधि मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे तथा मंदिर में नए दर्शन कतार परिसर का भी उद्घाटन करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates: देश-विदेश , राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशनल Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >