Breaking News: 'आप' ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी सूची, 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल

Breaking News LIVE Updates: देश-विदेश , राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
8:09 PM. 28 Oct 23 8:09 PM. 28 Oct

आप ने जारी की दूसरी सूची

आम आदमी पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची शनिवार को जारी कर दी है. पार्टी ने 26 अक्टूबर को 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी. पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा यह राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची है. सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं. आप ने बीकानेर पश्चिम से मनीष शर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि रोहित जोशी, पूर्व आईआरएस अधिकारी आरपी मीणा, हरदान सिंह गुर्जर को क्रमशः जोधपुर, छाबड़ा और बहरोड़ से उम्मीदवार घोषित किया गया है. (भाषा)

8:09 PM. 28 Oct 23 8:09 PM. 28 Oct

मिस्र में सड़क दुर्घटना में कम से कम 32 लोगों की मौत

काहिरा और भूमध्यसागर शहर सिकन्दरिया को जोड़ने वाले राजमार्ग पर शनिवार को कई कारों के एक के पीछे एक टकराने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी. बयान में कहा गया है कि इस दुर्घटना में कम से कम 63 अन्य घायल हो गए. बयान के अनुसार इस दुर्घटना में एक यात्री बस और अन्य वाहन शामिल थे, साथ ही इस दौरान कुछ वाहनों में आग भी लग गई.

8:09 PM. 28 Oct 23 8:09 PM. 28 Oct

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया रोड शो

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के रघुनाथपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रोड शो किया. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी.

2:08 PM. 28 Oct 23 2:08 PM. 28 Oct

आचार समिति ने महुआ मोइत्रा को धन लेकर प्रश्न पूछने के मामले में दो नवंबर को पेश होने को कहा

लोकसभा की आचार समिति ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को धन लेकर प्रश्न पूछने के मामले में दो नवंबर को पेश होने को कहा है. लोकसभा की आचार समिति ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा से कहा कि वह दो नंवबर के बाद पेश होने के वास्ते तारीख बढ़ाने के उनके किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं करेगी.

2:08 PM. 28 Oct 23 2:08 PM. 28 Oct

पीएम मोदी ने नवनियुक्त भर्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि .दिवाली में अभी कुछ ही वक्त बाकी है लेकिन नियुक्ति पत्र पाने वाले 50,000 युवाओं के परिवार के लिए यह मौका दिवाली से ज़रा भी कम नहीं है, आपने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है. इसके लिए आप सभी नौजवान साथी और विशेष कर हमारी बेटियां बधाई की पात्र हैं. आपके परिवार को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

2:08 PM. 28 Oct 23 2:08 PM. 28 Oct

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान खुल रही है, बोले सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश चुनाव से पहले सूबे का तापमान बढ़ गया है. बीजेपी और कांग्रेस के नेता लगातार एक दूसरे पर कटाक्ष कर रहे हैं. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज मध्‍य प्रदेश में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी. वे दमोह में रैली करने वालीं हैं. कांग्रेस नेता के इस दौरे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान खुल रही है. प्रियंका गांधी दोबारा यहां आ रही हैं. मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि उन्हें भगवान राम और राम मंदिर से क्या दिक्कत है. कांग्रेस ने इसकी शिकायत की है और चुनाव आयोग से कहा है कि राम मंदिर के होर्डिंग्स हटाए जाएं और महाकाल महालोक के पोस्टर हटाए जाएं… आप कभी भगवान राम को काल्पनिक बताते थे…

2:08 PM. 28 Oct 23 2:08 PM. 28 Oct

डीएमके के लोग बीजेपी से डरते हैं क्योंकि हम तमिलनाडु में बढ़ रहे हैं

चेन्नई में बीजेपी नेता डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि हमने उन सभी जगहों का दौरा किया जहां हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया था. हम जमीनी हकीकत के बारे में सुन रहे हैं…वे (डीएमके) बीजेपी से डरते हैं क्योंकि हम तमिलनाडु में बढ़ रहे हैं.

2:08 PM. 28 Oct 23 2:08 PM. 28 Oct

आप ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

आम आदमी पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की.

2:08 PM. 28 Oct 23 2:08 PM. 28 Oct

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी है. ऑस्ट्रेलियाई कीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड उस टीम की कप्तानी करेंगे जिसमें डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और एडम ज़म्पा शामिल हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से यह जानकारी दी है.

2:08 PM. 28 Oct 23 2:08 PM. 28 Oct

मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, 27 अक्टूबर को ईमेल पर मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है. ईमेल में 20 करोड़ रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है. मुंबई के गामदेवी थाने में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया.

2:08 PM. 28 Oct 23 2:08 PM. 28 Oct

एशियन पैरा खेलों में भारत ने 100 पदक का आंकड़ा छू लिया

चीन के हांग्जो में एशियन पैरा खेलों में भारत ने 100 पदक का आंकड़ा छू लिया है. पीएम मोदी ने कहा कि यह सफलता हमारे एथलीटों की प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है.

7:36 AM. 28 Oct 23 7:36 AM. 28 Oct

म्यांमार में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता

आज सुबह म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता मापी गई है.

7:36 AM. 28 Oct 23 7:36 AM. 28 Oct

अस्पताल में भरती हुए ज्योतिप्रिय मलिक, छह नवंबर तक ईडी की रिमांड

बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. उन्हें बाएं हाथ में परेशानी हो रही है साथ ही उल्टी भी हो रही है. उन्हें छह नवंबर तक है ईडी की रिमांड पर भेजा गया है.

6:31 AM. 28 Oct 23 6:31 AM. 28 Oct

राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

चुनावी मौसम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में रहेंगे. वे 28 अक्टूबर को कांकेर जिले के फरसगांव और भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद कांग्रेस नेता 29 अक्टूबर को कवर्धा और राजनांदगांव जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

6:31 AM. 28 Oct 23 6:31 AM. 28 Oct

मध्‍य प्रदेश में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज मध्‍य प्रदेश में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी. वे दमोह में रैली करने वालीं हैं. दावा किया जा रहा है कि यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे.

6:31 AM. 28 Oct 23 6:31 AM. 28 Oct

अमित शाह तीन दिन के एमपी दौरे पर

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से तीन दिन के मध्‍य प्रदेश दौरे पर रहेंगे. शाह जबलपुर में दोपहर 12.50 बजे रानी दुर्गावती चिकित्सालय के पास जबलपुर में शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

6:19 AM. 28 Oct 23 6:19 AM. 28 Oct

गाजा में आधी रात को इजराइल ने की बमबारी

इजराइल और हमास का युद्ध शनिवार को यानी आज 22वें दिन में प्रवेश कर गया है. इस बीच इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) और वायुसेना ने गाजा पट्टी पर हमले तेज कर दिए है. गाजा में शुक्रवार आधी रात को भारी बमबारी देखने को मिली.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates: देश-विदेश , राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >