Breaking News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरे के अवसर पर रावण दहन में लिया हिस्सा

Breaking News LIVE Updates: देश-विदेश , राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशनल Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
8:37 PM. 24 Oct 23 8:37 PM. 24 Oct

पीएम मोदी लेंगे रावण दहन में हिस्सा

आज विजयादशमी है. पूरे देश के कई शहरों में रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है. दिल्ली में भी रावन दहन का आयोजन हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरे के अवसर पर रावण दहन में हिस्सा लेंगे.

1:42 PM. 24 Oct 23 1:42 PM. 24 Oct

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हार्ट अटैक, बेडरूम में फर्श पर गिरे मिले

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हार्ट अटैक आने की खबर है. वह अपने बेडरूम में फर्श पर गिरे हुए मिले. टेलीग्राम ने रिपोर्ट किया है कि पुतिन के बेडरूम के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को अंदर से शोर और गिरने की आवाज आई जिसके बाद तुरंत डॉक्टरों को बुलाया गया और उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट के लिए पर्सनल चिकित्सागृह में ले जाया गया.

1:42 PM. 24 Oct 23 1:42 PM. 24 Oct

मणिपुर में म्यांमा स्थित उग्रवादी संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में, पड़ोसी देश म्यांमा स्थित उग्रवादी समूह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि चिन कुकी लिबरेशन आर्मी (सीकेएलए) के सदस्यों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी ने ‘एक बार फिर मणिपुर और हमारे देश दोनों को अस्थिर करने के उद्देश्य से सीमा पार रची गई एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा किया है. पुलिस ने एक बयान में कहा कि सीकेएलए के दो उग्रवादियों को सोमवार को भारत-म्यांमा सीमा पर चाईजांग इलाके से पकड़ा गया.

1:42 PM. 24 Oct 23 1:42 PM. 24 Oct

4 साल पहले मैं यहां आया था: राजनाथ सिंह

तवांग में भारतीय सेना को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 4 साल पहले मैं यहां आया था, मेरी इच्छा हुई कि विजयादशमी के पावन अवसर पर मैं अपने बहादुर जवानों के बीच आकर शुभकामनाएं दूं. मैं आप सभी को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. LAC के पास तक जाकर मैंने देखा है, जिन कठिन परिस्थितियों में आप देश की सीमाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है.

1:42 PM. 24 Oct 23 1:42 PM. 24 Oct

चेन्नई के पास ईएमयू के चार खाली डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवाएं प्रभावित

चेन्नई में उपनगर अवाडी के पास इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेन के चार खाली डिब्बे मंगलवार तड़के पटरी से उतर गए. दक्षिण रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इससे इस व्यस्त मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं और कई ट्रेन देरी से चल रही हैं.

1:42 PM. 24 Oct 23 1:42 PM. 24 Oct

भारत में कुछ लोग हैं, जो नहीं चाहते कि भारत उठ खड़ा हो, बोले मोहन भागवत

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी उत्सव के अवसर पर नागपुर में ‘शस्त्र पूजा’ की. भागवत ने इस अवसर पर कहा कि भारत में कुछ लोग हैं, जो नहीं चाहते कि भारत उठ खड़ा हो.

1:42 PM. 24 Oct 23 1:42 PM. 24 Oct

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है. विजयादशमी हर साल अश्विन मास की दशमी तिथि को मनाई जाती है. दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जानते हैं. यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है.

1:42 PM. 24 Oct 23 1:42 PM. 24 Oct

चेन्नई के पास ईएमयू के चार खाली डिब्बे पटरी से उतरे

चेन्नई में उपनगर अवाडी के पास इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) के चार खाली डिब्बे मंगलवार तड़के पटरी से उतर गए. दक्षिणी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. उन्होंने बताया कि अवाडी रखरखाव कारखाने से निकली एक खाली ईएमयू बेपटरी हो गई. उन्होंने घटना के संबंध में कोई अन्य जानकारी नहीं दी. ईएमयू का इस्तेमाल स्थानीय यात्री सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है.

1:42 PM. 24 Oct 23 1:42 PM. 24 Oct

तमिलनाडु में कार और बस की टक्कर, 6 लोगों की मौत

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में कार और सरकारी बस की टक्कर हो गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई.

1:42 PM. 24 Oct 23 1:42 PM. 24 Oct

काठमांडू में भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि नेपाल के काठमांडू में आज सुबह 4:17 बजे रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.

1:42 PM. 24 Oct 23 1:42 PM. 24 Oct

विजयादशमी उत्सव के अवसर पर ‘पथ संचलन’ का आयोजन

महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस के सदस्यों ने आरएसएस विजयादशमी उत्सव के अवसर पर ‘पथ संचलन’ (मार्ग मार्च) का आयोजन किया. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे.

6:43 AM. 24 Oct 23 6:43 AM. 24 Oct

दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने पर पांच साल के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत

बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार को एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने पर पांच साल के एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह घटना शहर के राजा दल इलाके में स्थित एक पंडाल में भीड़ की वजह से हुई. उन्होंने बताया कि श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए कतार में खड़े थे, तभी एक बच्चा गिर गया और दो बुजुर्ग महिलाएं उसे कुचले जाने से बचाने के लिए नीचे झुकीं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान मची भगदड़ में बच्चा और 13 महिलाएं घायल हो गईं तथा उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने कहा कि बच्चे और दो बुजुर्ग महिलाओं की मृत्यु हो गई. शेष घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates: देश-विदेश , राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशनल Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >