Breaking News: ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को किया तलब, दिल्ली आबकारी मामले में होगी पूछताछ

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
9:54 PM. 30 Oct 23 9:54 PM. 30 Oct

सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया तलब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया है.

9:54 PM. 30 Oct 23 9:54 PM. 30 Oct

सीएम गहलोत का बीजेपी पर कटाक्ष

बेटे वैभव गहलोत को ईडी के समन पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कानून-व्यवस्था को अपना काम करने दें. नोटिस में कोई दम नहीं है, यह एक साधारण नोटिस है. ईडी राजनीतिक कार्रवाई करने में व्यस्त है. गहलोत ने कहा कि यह बीजेपी का राजनीतिक खेल है. इतने छापे पड़े हैं कि अब उन छापों का कोई असर नहीं है.

9:54 PM. 30 Oct 23 9:54 PM. 30 Oct

हमले का आरोपी गिरफ्तार

केरल में हुए धमाके का आरोपी डोमिनिक मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया गया है. मार्टिन ने हमले की जिम्मेदारी ली थी.

9:54 PM. 30 Oct 23 9:54 PM. 30 Oct

इंजमाम उल हक ने दिया इस्तीफा

विश्व कप क्रिकेट में लगातार हार का मुंह देख रही पाकिस्तान टीम जहां बेहद निराश है, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ट में इस्तीफा का दौर चलने लगा है. इसी कड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से इंजमाम उल हक ने इस्तीफा दे दिया है.

9:54 PM. 30 Oct 23 9:54 PM. 30 Oct

आंध्र प्रदेश में दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर के बाद यह मार्ग बाधित हो गया था. तीन बोगियां भी पटरी से उतर गई थीं. हालांकि हादसे के कुछ घंटों बाद भी ट्रैक को फिर से रिपेयर कर दिया गया है. यहां रेल सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं.

9:54 PM. 30 Oct 23 9:54 PM. 30 Oct

बीजेपी ने किया जीत का दावा

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि हम इंदौर की सभी 9 सीटें जीतेंगे और मध्य प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे, हम 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे. मध्य प्रदेश में बीजेपी के विकास की लहर है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है. प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा जो कहते हैं वो करते हैं. मध्य प्रदेश में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं. इसलिए लोगों का भरोसा बीजेपी और पीएम मोदी पर है.

9:54 PM. 30 Oct 23 9:54 PM. 30 Oct

17 उम्मीदवारों की सूची जारी

CPI(M) ने राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने सीकर के घोद सीट से पैमाराम को बतौर प्रत्याशी उतारा है. दांता रामगढ़ से विजेंद्र ढाका को टिकट दिया है.

9:54 PM. 30 Oct 23 9:54 PM. 30 Oct

CM शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी सीट से भरा नामांकन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया.

3:06 PM. 30 Oct 23 3:06 PM. 30 Oct

BRS सांसद के. प्रभाकर रेड्डी पर चुनाव प्रचार के दौरान चाकू से हमला

सत्तारूढ़ बीआरएस सांसद के. प्रभाकर रेड्डी पर तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में चुनाव प्रचार के दौरान चाकू से हमला किया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान चाकू हमले का सामना करने वाले सांसद प्रभाकर रेड्डी 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव में दुब्बक सीट से बीआरएस के उम्मीदवार हैं.

3:06 PM. 30 Oct 23 3:06 PM. 30 Oct

जम्मू-कश्मीर में यूपी के युवक की गोली मार कर हत्या, इलाके में घेराबंदी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के तुमची नौपोरा इलाके में आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के मुकेश नाम के एक मजदूर पर गोली चला दी, जिसने बाद में दम तोड़ दिया. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. यह जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी है.

1:41 PM. 30 Oct 23 1:41 PM. 30 Oct

गुजरात में बोले पीएम मोदी-पूरी दुनिया भारत के विकास की चर्चा कर रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मेहसाणा जिले में एक कार्यक्रम में 5,950 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया भारत के विकास की चर्चा कर रही है.

1:17 PM. 30 Oct 23 1:17 PM. 30 Oct

शिवसेना अयोग्यता विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा के अध्यक्ष को दिया निर्देश

शिवसेना अयोग्यता विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष को विधायकों की अयोग्यता संबंधी याचिकाओं पर 31 दिसंबर या उससे पहले फैसला करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रक्रियात्मक उलझनों के कारण अयोग्यता संबंधी याचिकाओं पर फैसले में देरी नहीं होने देनी चाहिए.

1:04 PM. 30 Oct 23 1:04 PM. 30 Oct

बेंगलुरु के वीरभद्रनगर में बस डिपो में खड़ी निजी बसों में लगी आग

1:04 PM. 30 Oct 23 1:04 PM. 30 Oct

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में घुसपैठ की कोशिश रविवार रात को विफल कर दी गई. सोमवार सुबह इलाके की तलाशी के दौरान एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया.

1:04 PM. 30 Oct 23 1:04 PM. 30 Oct

केरल बम विस्फोट मामले में मृतक की संख्या बढ़कर हुई तीन

केरल के कलमश्शेरि में ईसाई समुदाय के एक सम्मेलन केंद्र में तीन दिवसीय प्रार्थना सभा के समापन के अवसर पर रविवार सुबह हुए धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है.

1:04 PM. 30 Oct 23 1:04 PM. 30 Oct

देवघर-गोड्डा में छापेमारी, जानिए किस मामले में हो रही कार्रवाई

चारुशीला ट्रस्ट की जमीन और शराब कारोबार मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले के तहत देवघर और गोड्डा के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है…

6:53 AM. 30 Oct 23 6:53 AM. 30 Oct

29 लोग घायल

आंध्र प्रदेश में हुई ट्रेन दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य विजयनगरम में जारी है. ट्रेन दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हुई है और 29 लोग घायल हुए हैं. ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ विश्वजीत साहू की ओर से यह जानकारी दी गई है.

6:53 AM. 30 Oct 23 6:53 AM. 30 Oct

आंध्र प्रदेश में दो यात्री ट्रेन की टक्कर में 9 की मौत

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर रविवार शाम दो यात्री ट्रेन की टक्कर में कम से कम 9 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 29 लोग घायल हो गए. पूर्वी तटीय रेलवे क्षेत्र (ईसीआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कांतकपल्ले में एक यात्री ट्रेन ने दूसरी यात्री ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >