Breaking News: मेहुल चौकसी की दूसरी जमानत अर्जी पर सुनवाई 23 जुलाई तक स्थगित
Breaking News LIVE Update: कैबिनेट विस्तार से पहले पीएम मोदी आज शाम बड़ी बैठक कर रहे हैं. बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतरमण, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल समेत कई और नेता और मंत्री रहेंगे. गई स्टडी का दावा, डेल्टा वैरिएंट पर कोरोना वैक्सीन का प्रभाव वुहान वैरिएंट की अपेक्षा आठ गुना कम है. केंद्र सरकार ने घरेलू उड़ान क्षमता को बढ़ा कर 65 फीसदी किया. 10 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर टीएमसी करेगा प्रदर्शन. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Breaking News: मेहुल चौकसी की दूसरी जमानत अर्जी पर सुनवाई 23 जुलाई तक स्थगित
Live Updates
3:40 AM. 7 Jul 2110:10 PM. 6 Jul
मेहुल चौकसी की दूसरी जमानत अर्जी पर सुनवाई 23 जुलाई तक स्थगित
मेहुल चौकसी की दूसरी जमानत अर्जी पर सुनवाई 23 जुलाई तक स्थगित कर दी गय है यह जानकारी मेहुल चौकसी के वकील विजय अग्रवाल ने दी.
3:40 AM. 7 Jul 2110:10 PM. 6 Jul
महाराष्ट्र में कोरोना के 8418 नये मामले, 171 की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नये मामले पिछले 24 घंटे में 8418 आये हैं जबकि 10 हजार से अधिक की रिकवरी हुई है लेकिन मरने वालों का आंकड़ा अभी भी 171 आया है.
3:40 AM. 7 Jul 2110:10 PM. 6 Jul
मोदी मंत्रिमंडल में कल हो सकता है बड़ा फेरबदल
कल शाम मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से आ रही है. मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले कई संभावित चेहरे आज दिल्ली पहुंचे हैं.
11:35 PM. 6 Jul 216:05 PM. 6 Jul
उत्तराखंड में धामी ने किया मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. उन्होंने गृह, वित्त सहित 13 मंत्रालय अपने पास रखें हैं जबकि सतपाल महज को एरिगेशन, संस्कृति सहित पांच विभाग दिये गये हैं.
11:35 PM. 6 Jul 216:05 PM. 6 Jul
कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज पर वैज्ञानिक विचार कर रहे
आईसीएमआर के डीजी डॉ बलराम भार्गव कहा है कि कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज पर वैज्ञानिक विचार कर रहे हैं और अभी इसपर कुछ भी कहना सही नहीं है.
11:35 PM. 6 Jul 216:05 PM. 6 Jul
चारधाम यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने कोरोना के मद्देनजर चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है.
मुख्य बातें