मुख्य बातें
Breaking News Live : देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. दिल्ली सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है. अब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आने वाले लोगों को 14 दिन का क्वारंटीन जरूरी. हिमाचल प्रदेश के सीएम ने कोविड हेल्पनाइन नंबर जारी किया है. संपर्क के लिए करना होगा 1100 डायल. छत्तीसगढ़ में जेल से 5 कैदी हुए फरार. जेल की दीवार फांदकर भागे सभी कैदी. नीदरलैंड और स्विट्जरलैंड से भारत पहुंचा वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर समेत अन्य मेडिकल उपकरण. देश दुनिया की तमाम जानकारी के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.con के साथ…
