Breaking News: ट्विटर इंडिया के अंतरिम शिकायत अधिकारी ने इस्तीफा दिया
Copied link
Breaking News LIVE update: पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम करेंगे. यह उनका देश के नाम 78वां संबोधने होगा. दिल्ली में अनलॉक 5 के तहत कल से जिम और योगा सेंटर खुल जाएंगे. कोरोना के घटते केस को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से लेह और लद्दाख के दौरे पर है. कश्मीर को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक से पाकिस्तान नाराज है, पाक के पीएम इमरान खान ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर आग उगला है. देश दुनिया (Breaking News Breaking News Live Update corona virus pandemic, Political News, National News, World News) की तमाम खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
3:00 AM. 28 Jun 213:00 AM. 28 Jun
ट्विटर इंडिया के अंतरिम शिकायत अधिकारी ने इस्तीफा दिया
ट्विटर इंडिया के अंतरिम शिकायत अधिकारी ने नियुक्ति के कुछ सप्ताह बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सोशल मीडिया कंपनी की वेबसाइट पर अब धर्मेंद्र चतुर का नाम नहीं दिख रहा है.
3:00 AM. 28 Jun 213:00 AM. 28 Jun
बिहार में छह जुलाई से खुलने लगेंगे शिक्षण संस्थान
कोरोना की दूसरी लहर के बाद बंद हुए शिक्षण संस्थान बिहार में छह जुलाई से खुलने लगेंगे. पहले कॉलेज खुलेंगे और उसके बाद स्कूलों को खोला जायेगा. इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दिये गये हैं.
3:00 AM. 28 Jun 213:00 AM. 28 Jun
दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप में जीता सोना
दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 3 में महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है. इससे पहले दीपिका ने महिला टीम और मिश्रित टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता.
3:00 AM. 28 Jun 213:00 AM. 28 Jun
टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेंगी सेरेना विलियम्स
23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना विलियम्स ने जानकारी दी है कि वे टोक्यो ओलंपिक में अमेरिकी टीम का हिस्सा नहीं होंगी.
3:00 AM. 28 Jun 213:00 AM. 28 Jun
यूपी में सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी
AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव में सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उनकी पार्टी का संकल्प मोर्चा के साथ गठबंधन होगा.
3:00 AM. 28 Jun 213:00 AM. 28 Jun
दिल्ली में कोरोना के 89 नये मामले, चार की मौत
डेल्टा प्लस वैरिएंट की चिंता के बीच दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले घटे हैं. पिछले 24 घंटे में 89 केस सामने आये है, जबकि चार लोगों की मौत हुई है.
3:00 AM. 28 Jun 213:00 AM. 28 Jun
दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे मैरिज हॉल, होटल भी खुलेंगे
दिल्ली सरकार ने सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी में बैक्वेंट हॉल, मैरिज हॉल और होटल खोलने के आदेश दिये हैं. कल से दिल्ली में होटल 50 लोगों की क्षमता के साथ खुलेंगे. होटल मालिकों का कहना है कि उनके सारे स्टॉफ वैक्सीन ले चुके हैं और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जायेगा.
3:00 AM. 28 Jun 213:00 AM. 28 Jun
जल्द आयेगा 12-18 साल के बच्चों का वैक्सीन
डॉ एन के अरोड़ा ने यह जानकारी दी है कि जुलाई-अगस्त तक 12-18 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो जायेगा. इसके लिए जायडस कैडिला वैक्सीन का ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है.
7:30 PM. 27 Jun 217:30 PM. 27 Jun
नासिक पुलिस ने मारा रिसॉर्ट में छापा
नासिक पुलिस ने मारा रिसॉर्ट में छापा, फिल्म सेलेब्रिटी समेत 22 गिरफ्तार, ड्रग्स बरामद
7:30 PM. 27 Jun 217:30 PM. 27 Jun
जूनियर रेसलर गौरव गिरफ्तार
सागर धनखड़ मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जूनियर रेसलर गौरव को किया गिरफ्तार
7:30 PM. 27 Jun 217:30 PM. 27 Jun
लेह में गूंजा भारत माता की जय
लेह में गूंजा भारत माता की जय, लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
7:30 PM. 27 Jun 217:30 PM. 27 Jun
वैक्सीन नहीं लेना बहुत खतरनाक
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा है कि वैक्सीन लेना सभी के लिए बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि वैक्सीन नहीं लेना बहुत खतरनाक हो सकता है.
7:30 PM. 27 Jun 217:30 PM. 27 Jun
24 घंटे में कोरोना के 50,040 नए मामले
24 घंटे में कोरोना के 50,040 नए मामले, रिकवरी रेट बढ़कर 96.75 फीसदी हुआ
7:30 PM. 27 Jun 217:30 PM. 27 Jun
टोक्यो ओलंपिक से पहले कोरोना टेस्ट
जापान ने भारत के साथ साथ 5 अन्य देशों के खिलाड़ियों से टोक्यो ओलंपिक से पहले कोरोना टेस्ट करवाने की बात कही है. (टीवी न्यूज)
7:30 PM. 27 Jun 217:30 PM. 27 Jun
जम्मू-कश्मीर के नरवाल से एक आतंकी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के नरवाल से एक आतंकी गिरफ्तार, 5 किलो आईईडी बरामद
7:30 PM. 27 Jun 217:30 PM. 27 Jun
जम्मू के एयरपोर्ट टेक्निकल एरिया के पास विस्फोट
जम्मू के एयरपोर्ट टेक्निकल एरिया के पास जोरदार विस्फोट की खबर आ रही है. वहीं विस्फोट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. और स्थिति का जायजा ले रही है.
12:30 PM. 27 Jun 2112:30 PM. 27 Jun
पीएम मोदी आज फिर करेंगे मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे. यह उनका 78वां संबोधन होगा. अपने कास कार्यक्रम मन की बात में इस बार पीएम मोदी देश में कोरोना की समस्या और तेजी से चल रहे टीकाकरण की स्थिति को लेकर चर्चा कर सकते हैं.
12:30 PM. 27 Jun 2112:30 PM. 27 Jun
दिल्ली में अनलॉक 5.0 की प्रक्रिया शुरू
दिल्ली में अनलॉक 5 की प्रक्रिया शुरू हो गई है. दिल्ली डिस्ट्रिक्ट मैनेटमेंट अथॉरिटी ने अनलॉक 5 की गाइडलाइन भी जारी कर दी है. अनलॉक 5 के तहत दिल्ली में 50 फीसदी क्षमता के साथ कल से जिम और योग संस्थान खोले जा रहे हैं. वहीं, शादियों में अब 50 लोग शामिल हो सकते हैं.
12:30 PM. 27 Jun 2112:30 PM. 27 Jun
डेल्टा प्ल्स वेरिएंट के 8 राज्यों में सामने आए मामले,
डेल्टा प्लस वेरिएंट केंद्र और राज्य की सरकारों के लिए मुसीबत बनता दिख रहा है. झारखंड में इसे पहले ही महामारी घोषित कर दिया गया है. अब इससे निपटने की भी तैयारी तेज हो गई है. रांची जिले के वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. विमलेश कुमार ने कहा है कि देश के आठ राज्यों में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं.
12:30 PM. 27 Jun 2112:30 PM. 27 Jun
लद्दाख के सियासी नेताओं से चर्चा करेगी केंद्र सरकार
केंद्र की मोदी सरकार की ओर से लद्दाख के सभी सियासी दलों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों से साथ बातचीत के लिए बुलावा भेजा गया है. इस बैठक में बातचीत के लिए घाटी के पूर्व सांसदों और सिविल सोसायटी के सदस्यों को भी न्योता भेजा गया है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी की अगुवाई में 1 जुलाई को नई दिल्ली इस अहम बैठक के होने की संभावना जतायी जा रही है.
12:30 PM. 27 Jun 2112:30 PM. 27 Jun
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में हो सकता है बड़ा बदलाव
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड से के बाद भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हो सकती है. इसमें सबसे अधिक चर्चा टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा को लेकर है. फाइनल में जिस तरह से उनका प्रदर्शन रहा है, उसके आधार पर ऐसी खबर है कि उन्हें ड्रॉप भी किया जा सकता है. दूसरी ओर सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल पर भी तलवार मंडराने लगा है. पुजारा की जगह हनुमा विहारी या फिर केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है.
12:30 PM. 27 Jun 2112:30 PM. 27 Jun
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE update: पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम करेंगे. यह उनका देश के नाम 78वां संबोधने होगा. दिल्ली में अनलॉक 5 के तहत कल से जिम और योगा सेंटर खुल जाएंगे. कोरोना के घटते केस को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से लेह और लद्दाख के दौरे पर है. कश्मीर को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक से पाकिस्तान नाराज है, पाक के पीएम इमरान खान ने पीएम मोदी के खिलाफ जमकर आग उगला है. देश दुनिया (Breaking News Breaking News Live Update corona virus pandemic, Political News, National News, World News) की तमाम खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…